ads

न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा 30 सितंबर का दिन

जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 30 सितंबर का मूल अंक 3 और भाग्य अंक 6 है। दिन अंक 2, 7 है और मासांक 9 है। सोमवार को अंकों की विशिष्ट युतियां बन रही हैं। अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति है। अंक 6 के साथ और अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा 30 सितंबर का दिन...
अंक 1
अपनी योजना पर तसल्ली से विचार कर लीजिए और उसके बाद ही क्रियान्वयन के लिए आगे बढें। निकट के लोगों का सहयोग पर्याप्त रूप से मिल सकता है। मन को भटकने से रोकें।
क्या करें: गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा
अंक 2
कॉल सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नए जॉब के लिए आवेदन करना या किसी से मिलना है तो अभी अच्छा समय है। गले का खास ध्यान रखें।
क्या करें: कुत्तों को रोटी में गुड़ डालकर खिलाएं।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: जामुनी
अंक 3
कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण काम फिर से शुरू होने से खुशी हो सकती है। भागादौड़ रह सकती है। खानपान संबंधी अनियमितताओं से बचें।
क्या करें: पीली रसदार मिठाई खाएं।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: क्रीम
अंक 4
बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में काम कर रहे हैं तो लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी मित्र की जिम्मेदारी आपको पूरी करनी पड़ सकती है। अधिक तनाव से बचें।
क्या करें: गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा
अंक 5
कारोबारियों को कार्य-विस्तार करना है तो अनुकूल समय है। तुलनात्मक रूप से दूर किसी खास आयोजन में सम्मिलित होने जा सकते हैं। पसलियों को लेकर सावधान रहें।
क्या करें: शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद
अंक 6
ब्याज पर धन देने वालों को अनुकूलता रह सकती है। टोल टैक्स और सड़कों के ठेकेदारों का कोई अटका हुआ काम बन सकता है। गाड़ी के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान दें।
क्या करें: संतान को पीली रसदार मिठाई खिलाएं।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पीला
अंक 7
चुनावी लड़ाई में उतरने की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी योजना को गोपनीय रखें। दुबले-पतले लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कफ की परेशानी रह सकती है।
क्या करें: भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नीला
अंक 8
यदि अदालत में मामला चल रह है तो अनुकूल समाचार मिल सकता है। इंटर्नशिप कर रहे लोगों को जॉब के मामले में प्रगति देखने को मिल सकती है। सिर में खिंचाव या दर्द रह सकता है।
क्या करें: हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: लाल
अंक 9
भारी वाहनों के व्यापारियों को बाजार से झटका लग सकता है। डीलरशीप खतरे में पड़ सकती है। गैस की समस्या दुःखी कर सकती है।
क्या करें:शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka ank rashifal, numerology rashifal, Monday rashifal, 30 september rashifal in hindi


source https://www.bhaskar.com/religion/dharam/aaj-ka-ank-rashifal-numerology-rashifal-monday-rashifal-30-september-rashifal-in-hindi-01653039.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment