ads

अक्टूबर में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई लाेगों के कामकाज में हो सकते हैं बदलाव

जीवन मंत्र डेस्क. इस महीने सूर्य, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। अक्टूबर के बीच में सूर्य राशि बदलकर तुला में आ जाएगा। इसके अलावा शुक्र महीने की शुरुआत में तुला और महीने के आखिरी दिनों में वृश्चिक राशि में आएगा। वहीं महीने के आखिरी दिनों में बुध वृश्चिक राशि में आएगा और वक्री भी हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इनके अलावा मंगल, बृहस्पति, शनि और राहु-केतु की राशियों में बदलाव नहीं होगा। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकता है।

12 राशियाें के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये महीना

  1. 1 से 10 अक्टूबर - बुध-मंगल-चंद्र की दृष्टि। आय अच्छी रहेगी, किंतु पेट में दर्द होगा एवं घुटनों में भी तकलीफ हो सकती है। कार्य में बाधाएं एवं परेशानी ज्यादा आएंगी। परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकता है। महिलाओं को नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। 9-10 अक्टूबर को आय में अस्थिरता होगी। 11 से 20 अक्टूबर - बुध के साथ शुक्र एवं आगे सूर्य की दृष्टि भी प्राप्त होगी। 11 की शाम के बाद आय में कमी के आसार हैं। बेकार की उलझनें ज्यादा रहेंगी। काम की अधिकता होगी एवं लाभ कम होगा। 15 अक्टूबर से सूर्य की दृष्टि प्राप्त होगी। परेशान करने वाले ज्यादा सक्रिय रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी एवं स्वभाव के विपरीत क्रोध की अधिकता हो सकती है। नौकरी मे ताने सुनने पड़ सकते हैं। 21 से 31 अक्टूबर - कार्य में अड़चनें जारी रह सकती हैं। मन खिन्न रहेगा एवं कार्य में मन नहीं लगेगा। जीवन साथी से भी विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। चंद्र का गोचर आय को अच्छी बनाकर रखेगा एवं नए काम मिलने में कठिनाई आ सकती है। माहांत में आय कमजोर एवं असहयोग मिल सकता है। सतर्क रहें एवं विवादों से दूर रहें।

    नौकरी - जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन महिलाओं के लिए समस्याएं आ सकती हैं। काम की अधिकता रहेगी। दबाव के कारण काम की गति धीमी रहेगी। माह के अंत तक सब ठीक होगा।
    व्यापार - व्यापार के लिए महत्वपूर्ण सौदों को थोड़ा टालने का समय है। काम की अधिकता के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लाभ के अवसर कम होंगे।
    परिवार - परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कोई अच्छा अवसर आएगा परिवार के एक जगह इकट्ठा होने का। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
    सेहत - घुटनों का दर्द बढ़ेगा और तबीयत थोड़ी नासाज रह सकती है। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान इस महीने रखना पड़ सकता है।
    दाम्पत्य - दाम्पत्य के लिए समय मिलाजुला रहेगा। विवाद भी रहेगा और आपसी प्रेम भी। प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। वादे टूट सकते हैं और साथी से धोखा मिल सकता है।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति के मामले उलझेंगे। कानूनी दिक्कतें आ सकती हैं। थोड़ा धैर्य से काम लें। किसी भी विवाद में पड़ने से पहले हर पहलू पर गौर से विचार करें।

    उपाय -
    हनुमान अष्टक या सुंदरकांड का पाठ करें।
    किसी शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

  2. 1 से 10 अक्टूबर - गुरु की दृष्टि और चंद्र सहयोग कर रहा है। आय बेहतर रहेगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम की प्राप्ति भी होगी। जमीन एवं मकान से लाभ होगा। उसमें वृद्धि भी हो सकती है। सरकारी कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यात्राएं सुखदायक होंगी एवं विदेश जाने में सफलता मिलेगी।
    11 से 20 अक्टूबर - गुरु की पूर्ण सप्तम दृष्टि व प्रभाव बना रहेगा। आय बेहतर रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। कार्य स्थान पर अच्छा माहौल रहेगा। कार्य समय पर होते रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ सूचनाएं मिलेंगी।
    21 से 31 अक्टूबर - शनि का ढै़य्या असर करेगा। द्वितीय चंद्र एवं गुरु की दृष्टि से समय सर्व प्रकार अनुकूल हो जाएगा। त्यौहार में आनंद आएगा एवं मनचाहे काम समय पर संपंन्न होंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। विरोधियों को पीछे हटना पड़ेगा। वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। माहांत बेहतरीन रहेगा।

    नौकरी - जॉब के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नया काम मिलेगा जिसे आप समय पर पूरा कर देंगे। कार्य स्थल का माहौल सकारात्मक और आपके पक्ष में रह सकता है। सहयोग मिलेगा।
    व्यापार - आय और अधिक लाभ के मौके बन रहे हैं। बाजार पर नजर रखेंगे तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। आय बढ़ेगी।
    परिवार - परिवार में एकता रहेगी। एकसाथ कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। आपको संतान की चिंता से मुक्ति मिल सकती है। बंधुओं का सहयोग रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
    सेहत - सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी। कुछ पुराने रोगों में राहत रहेगी। अगर दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगे तो आपको इस महीने कोई समस्या नहीं आने वाली है।
    दाम्पत्य - जीवनसाथी आपको किसी मामले में बहुत सपोर्ट करेगा। प्रेम बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम विवाह के लिए समय अनुकूल रहेगा।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति से आय हो सकती है। किराएदारों से लाभ होगा। किसी पुरानी मशीन अथवा वाहन को बेचकर नया खरीदने का मन बनेगा।

    उपाय -
    लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ करें।
    कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।

  3. 1 से 10 अक्टूबर - पंचम चंद्रमा एवं राहु के गोचर के साथ, शनि एवं केतु की दृष्टि राशि पर रहेगी। आय बेहतर रहेगी, किंतु खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं उनके साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। 10 तारीख को तनाव रह सकता है।
    11 से 20 अक्टूबर - प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलेगी एवं जीवन साथी भी अनुकूल रहेगा। चंद्र की अनुकूलता धन की प्राप्ति कराएगी। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। नए कार्य की प्राप्ति संभव है। नौकरी में प्रमोशन एवं अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय पक्ष का है। राहु का गोचर बना रहेगा। स्थितियां सामान्य रहेंगी।
    21 से 31 अक्टूबर - राहु का गोचर एवं शनि-केतु की दृष्टि से यह समय पथभ्रष्ट करने वाला हो सकता है। अवैधानिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संभलकर रहें एवं कोई गलत काम नहीं करें। चंद्र का गोचर आय को सामान्य बनाकर रखेगा। व्यय पर कंट्रोल रहेगा। परिवार सहयोग प्रदान करेगा। कार्य स्थान पर विरोधी सक्रिय रहेंगे। सचेत रहें। माहांत सुखद होगा।

    नौकरी - कार्य स्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। काम तेज गति से होंगे और आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित भी होंगे। आय अच्छी बनी रहेगी।
    व्यापार - व्यापार में लाभ देने वाला समय है। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। आपके लिए कर्मचारियों से काम लेना आसान होगा। सहयोग का माहौल रहेगा।
    परिवार - परिवार में शांति रहेगी। सदस्य एक दूसरे के प्रति समर्पित रहेंगे। संतान से संबंध मधुर रहेंगे। आपके लिए कोई भी अज्ञात भय प्रभाव डालने वाला नहीं रहेगा।
    सेहत - सेहत के लिहाज से समय ठीक है। खानपान नियमित रहेगा। थकान और तनाव दूर होंगे।
    दाम्पत्य - दाम्पत्य में मधुरता आएगी। किसी समस्या के समाधान के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होंगे।
    सम्पत्ति - जमीन संबंधी मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। कानूनी मसलों में आपके पक्ष से राहत रहेगी। नई सम्पत्ति लेने का मन बनेगा।

    उपाय -
    गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
    गाय को हरी घास खिलाएं।

  4. 1 से 10 अक्टूबर - गुरु की दृष्टि एवं चतुर्थ चंद्र रहेगा। आय कम रहेगी एवं कार्य में देरी हो सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। 3 तारीख से कार्य में गति आएगी एवं समयानुसार कार्य होंगे। आय में भी वृद्धि होगी एवं नए व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी एवं वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। पीठ एवं कमर में दर्द हो सकता है।
    11 से 20 अक्टूबर - आरंभ में कठिनाई आएगी। 12 के बाद समय अच्छा हो जाएगा।। त्यौहारों में आनंद उठा पाएंगे। आय अच्छी बनी रहेंगी एवं परिवार का सपोर्ट प्राप्त होगा। नए संपर्क लाभकारी होंगे। जीवन साथी से वैचारिक तनाव हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं संतान भी अनुकूल रहेंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है।
    21 से 31 अक्टूबर - द्वादश चंद्र रहेगा। आय में कमी एवं स्वास्थ्य में एलर्जी संंबंधी समस्याएं आ सकती हैं। उपहार की प्राप्ति होगी एवं यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। दीपावली पश्चात सुखद अजीब घटना भी घट सकती है। माहांत में अनावश्यक तनाव रहेगा एवं संतान की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।

    नौकरी - नौकरी के लिए महीने की शुरुआत तनाव भरी रह सकती है। पहले सप्ताह के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
    व्यापार - व्यापार के लिए महीना अच्छा रहेगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। नियमित आय रहेगी। कर्मचारी आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
    परिवार - परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपके लिए नई जिम्मेदारियां आएंगी। त्योहारों का मौसम पूरी तरह से एंजाय करेंगे। परिवार आपके कामों से संतुष्ट रहेगा। सहयोग मिलेगा।
    सेहत - सेहत अच्छी रहेगी। काम के तनाव में खानपान बिगड़ सकता है, जिससे पेट संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
    दाम्पत्य - दाम्पत्य में खुशियां रहेंगी। आपसी प्रेम रहेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कोई प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति खरीदने का मन बनेगा। नई दुकान या गोदाम लेने पर भी विचार होगा। किराए से रह रहे लोग अपना मकान खरीदने के लिए विचार बनाएंगे।

    उपाय -
    शिवजी का फलों का रस से अभिषेक करें।
    गणेश जी के ध्यान मंत्र का जाप करें।

  5. 1 से 10 अक्टूबर - तृतीय चंद्रमा रहेगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 3-4 तारीख को समय विपरीत हो सकता है। खर्च की अधिकता एवं विरोधी नुकसान करने का प्रयास करेंगे। 5 से स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। परिवार साथ देगा एवं कार्य समयानुसार हो जाएंगे।
    11 से 20 अक्टूबर - आज शाम से अष्टम चंद्रमा आय को कम करेगा। कल से आय के मामलों में सुधार आएगा। गुरु के चतुर्थ होने से वाहन से दिक्कत आ सकती है। चोटादि का भय भी है। बुरे सपने आएंगे। कार्य में बाधा आएगी। 15 से समय पक्ष का होगा। स्थायी संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे एवं अटके धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति होगी। प्रेम में सफलता एवं वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
    21 से 31 अक्टूबर - एकादश चंद्र रहेगा। यह समय ज्यादा राहत देने वाला होगा। कई झंझटों से मुक्ति मिलने के रास्ते अब खुल जाएंगे। आय में वृद्धि होगी एवं कर्जों से छुटने के उपाय प्राप्त होंगे। कार्यों में गति आएंगी एवं शत्रुओं का शमन होगा। अब आगे के समय में लाभ ही होगा। माहांत सुखद रहेगा।

    नौकरी - नौकरी में थोड़ी राहत रहेगी। काम का बोझ कम होगा। कुछ नया काम आपको मिल सकता है। किसी अधिकारी से विशेष सहायता या समर्थन मिल सकता है। आय अच्छी रहेगी।
    व्यापार - व्यापार के लिए समय अनुकूल होगा। नए तरीके से काम शुरू करने पर विचार होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
    परिवार - परिवार प्रसन्न रहेगा। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। संतान से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। भाइयों से थोड़ा विवाद हो सकता है। सहयोग बना रहेगा।
    सेहत - सेहत के लिए समय अनुकूल है। कुछ पुरानी परेशानियां सामने आ सकती हैं। लेकिन, आप नियमित दिनचर्या से इसको नियंत्रित कर सकते हैं।
    दाम्पत्य - जीवनसाथी के साथ आपकी समझ समय के साथ बढ़ेगी। मधुरता बरकरार रहेगी। कोई विवाद नहीं होगा। प्रेमियों के लिए भी समय सफलता भरा है। विवाह के योग बनेंगे।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिए समय आपके पक्ष का रहेगा। कानूनी विवादों से इस समय दूर रहें। जितना टाल सकते हैं, टाल दें। नई सम्पत्ति से लाभ का अवसर है।

    उपाय -
    भगवान सूर्य की उपासना करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
    हनुमान जी के दर्शन करें।

  6. 1 से 10 अक्टूबर - द्वितीय चंद्रमा सूर्य, शुक्र एवं मंगल के गोचर के साथ शनि की दृष्टि है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कर्ज वाले परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग भी कम रहेगा। घमंड के कारण ज्यादा नुकसान हो सकता है। विचारों में स्थिरता नहीं रहेगी। 6-7 तारीख को आय में कमी आएगी एवं कार्य में विलंब होगा। इसके आगे समय अनुकूल रहेगा।
    11 से 20 अक्टूबर - शाम के बाद चंद्र की पूर्ण दृष्टि राशि पर रहेगी। आर्थिक सुधार होगा एवं काम में मन लगेगा। व्यापार मेे तरक्की होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे एवं विरोधी भी नियंत्रण में रहेंगे। अटके कार्यों में गति आएगी। न्यायालयीन कार्यों में भी पक्ष मजबूत होगा। कमीशन का कार्य करने वालों को लाभ हो सकता है।
    21 से 31 अक्टूबर - शत्रु मंगल का गोचर राशि में है। शनि की मित्र दृष्टि होने से ज्यादा नुकसान नहीं होने देगा। कार्य में गति प्रदान करेगा एवं शनि की ढै़य्या होने के बावजूद स्थितियां पक्ष की बनाकर रखेगा। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में बेहतर मौकों की प्राप्ति होगी। सजावटी सामान पर व्यय हो सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी।

    नौकरी - इस समय आपका काम बहुत अच्छा रहेगा। आप समय पर टारगेट पूरे करने में सक्षम होंगे लेकिन उसके मुकाबले आपकी आय थोड़ी कमजोर हो सकती है।
    व्यापार - व्यापार में बहुत दौड़धूप होगी लेकिन लाभ कम हो सकता है। कोई नया सौदा आपको परेशानी में डाल सकता है। महीने के अंत में आपके नुकसान की भरपाई हो सकती है।
    परिवार - परिवार के साथ उत्सवों में शामिल रहेंगे। किसी बात पर बहस हो सकती है। संतान से कुछ चिंताजनक स्थिति मिल सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
    सेहत - सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशानी हो सकती है। दवाइयों का नियमित सेवन करें।
    दाम्पत्य - दाम्पत्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को कोई महंगा गिफ्ट दे सकते हैं। उपहार मिलेगा भी। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा गुजरेगा। विवाह की बात चल सकती है।
    सम्पत्ति - कानूनी मसलों में आपकी जीत हो सकती है। पुराने सम्पत्ति के मामलों में गति आ सकती है। लाभ की स्थितियां बनेंगी।

    उपाय -
    दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।
    गरीब या भिखारी को लोहे का एक बरतन दान करें।

  7. 1 से 10 अक्टूबर - बुध चंद्र का गोचर राशि में है। राशि स्वामी शुक्र का प्रवेश भी होगा। समय अनुकूल है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी एवं नए कार्यों की प्राप्ति भी होगी। बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी एवं लंबित कार्य आगे बढ़ेंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं आय में तेजी बनी रहेगी। बड़े कार्यों की योजनाएं बन सकती हैं। कारोबार सुदृढ़ होगा। किराना एवं तेल व्यापारियों को लाभ होगा।
    11 से 20 अक्टूबर - सूर्य नीच का होकर प्रवेश करेगा। अनुकूल चंद्रमा समय को पक्ष का बनाए हुए है। विरोधी शांत रहेंगे एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। न्यायलयीन कार्यों में पक्ष मजबूत होगा एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। नए कार्य भी प्राप्त होंगे। 16-17 में कीमती सामानों की रक्षा करें एवं घर अकेला नहीं छोड़ें। वाहनादि प्रयोग में सावधानी रखें।
    21 से 31 अक्टूबर - बुध-शुक्र राशि छोड़ेंगे। केवल नीच का सूर्य बचेगा। अब समय संभलकर रहने का है। कोई भी फैसला सोच कर करें। निवेशादि में सावधान रहें एवं सलाह लेकर ही कार्य करें। सभी से सावधान रहें एवं कोई लापरवाही करने से बचें। दूसरों की मदद करने से लाभ प्राप्त होगा।

    नौकरी - समय आपके फेवर का रहेगा। कोई बड़ा काम आपको सौंपा जा सकता है। बेरोजगारों को भी इस महीने कुछ रोजगार मिल सकता है। धन की आवक अच्छी रहेगी।
    व्यापार - किसी बड़े निवेश के समय आपको विशेषज्ञों की सलाह लेनी होगी। जोखिम लेने से पहले विचार करें। कारोबार के लिए समय अच्छा रहेगा। धन बढ़ेगा।
    परिवार - परिवार के लिए ये समय थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। कोई कीमती सामान चोरी होने या गुम होने का भय हो सकता है। संतान से राहत रहेगी।
    सेहत - सेहत अच्छी रहेगी। घुटनों के दर्द में आराम रहेगा। पुरानी चोटों से भी उभर सकते हैं। आराम रहेगा। तनाव और थकान दूर होगी।
    दाम्पत्य - पति-पत्नी के संबंधों में निकटता और मधुरता रहेगी। आपसी सलाह से कुछ बड़ा काम निपटाएंगे। प्रेमियों के लिए उपहार प्राप्त होने का समय है।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। किराएदार अनुकूल रहेंगे। कोई लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

    उपाय -
    गणपति और लक्ष्मी की आराधना लाभदायक रहेगी।
    घर में तुलसी का पौधा लगाएं। रोज जल चढ़ाएं।

  8. 1 से 10 अक्टूबर - द्वादश चंद्रमा एवं गुरु का गोचर रहेगा। कार्य की चिंता रहेगी। कार्य स्थान पर परेशानी हो सकती है। निजी कार्य में लोगों का दखल हो सकता है। गुप्त योजनाएं भी बाहर आ सकती हैं। सावधान रहें। आय स्थिर रहेगी एवं लंबित कार्य के लिए प्रयास करने होंगे। विदेश यात्रा में दिक्कतें आएगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट होगा।
    11 से 20 अक्टूबर - गुरु का गोचर है। चंद्र पंचम होने से भाग्य का साथ मिलेगा एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। दूसरों की मदद करने का मौका प्राप्त होगा एवं कार्य में आ रही बाधा समाप्त होगा। परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। नए कार्य के प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे। विदेश में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने का मौका प्राप्त होगा।
    21 से 31 अक्टूबर - गुरु का गोचर है। शुक्र, बुध का भी प्रवेश होगा। कार्य में बेहतर सुधार आएगा एवं विस्तार भी होगा। नए लोग मिलेंगे एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य करने का मौका प्राप्त होगा। निराशा का भाव दूर होगा। चंद्र का गोचर राशि में होने से माहांत में बड़ा काम मिलने के आसार बनेंगे एवं मेहमानों को आगमन हो सकता है।

    नौकरी - जॉब में नए ऑफर का समय है। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी के सामने अपनी योजनाओं का खुलासा ना करें।
    व्यापार - बिजनेस के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। लाभ में कमी रहेगी। कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। महीने के आखिरी दिनों में लाभ मिलेगा।
    परिवार - परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है।
    सेहत - सेहत के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
    दाम्पत्य - जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा हो सकती है। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति में कुछ इजाफा हो सकता है। किसी पुराने जमीन विवाद में आपके पक्ष में हो सकता है। सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है।

    उपाय -
    हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
    किसी गरीब को तेल का दान करें।

  9. 1 से 10 अक्टूबर - शनि-केतु का गोचर एवं राहु-मंगल की दृष्टि राशि पर है। विरोधियों का शमन होगा एवं आय अच्छी बनी रहेंगी। चंद्र की अनुकूलता मन की प्रसन्नता प्रदान करेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं वर्चस्व बढ़ेगा। कार्य सुगमता से सपंन्न होंगे एवं परिवार अनुकूल बना रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं रोगों में आराम रहेगा। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
    11 से 20 अक्टूबर - राहु-मंगल की दृष्टि राशि पर है। पूर्ववत कार्य में कोई तकलीफ नहीं आएगी। सब कुछ ठीक रहेगा। आय उत्तम बनी रहेगी। मित्रों से सहयेाग मिलेगा एवं त्यौहार में आनंद रहेगा। उपहारों की प्राप्ति होगी। समयानुसार लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी।
    21 से 31 अक्टूबर - बढ़िया आय एवं उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। समय प्रसन्नता के साथ व्यय होगा। शुभ सूचनाएं मिलेगी एवं जमीन-मकान खरीदने का मन बनेगा। निर्णय सटीक होंगे एवं कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में उत्सव सा माहौल रहेगा एवं नए कार्य भी समय पर संपन्न होंगे। माहांत सुखद रहेगा।

    नौकरी - जॉब में सोचे काम समय पर होंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी खुश रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। अन्य साधनों के भी आय होगी।
    व्यापार - व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आपको हर तरफ से लाभ की सूचनाएं मिलेंगी। कोई पुरानी अटकी हुई राशि भी वापस मिल सकती है। महीना अच्छा रहेगा।
    परिवार - परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। उपहारों का लेनदेन होगा। आपको परिवार का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। संतान से संबंध अच्छे रहेंगे।
    सेहत - सेहत में सुधार होगा। आपको मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। पुराने रोगों में आराम रहेगा।
    दाम्पत्य - जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। प्रेमियों के लिए समय ठीक है। अपनी बातें गोपनीय रखने की कोशिश करें।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति से आय होगी। कोई अच्छा अवसर आपके हाथ आ सकता है। किराए पर दी गई सम्पत्ति से भी लाभ हो सकता है। वाहन पर खर्च होने के योग हैं।

    उपाय -
    किसी शिव मंदिर में पंचामृत चढ़ाएं।
    गायों को पांच तरह का अनाज खिलाएं।

  10. 1 से 10 अक्टूबर - कार्यों में गति आएगी एवं आय भी भरपूर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा। 7-8 को लाभ में कमी एवं काम की अधिकता हो सकती है। विवाद का सामना भी हो सकता है। 9 तारीख से पुन: बेहतर स्थिति में आ जाएंगे। 10 तारीख का बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।
    11 से 20 अक्टूबर - 13 तारीख तक सब अच्छा बना रहेगा। 14 एवं 15 को काम में कमी एवं आय में गिरावट आ सकती है। 16 से स्थिति सामान्य होने लगेगी। योजनाएं सफल होंगी एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। त्यौहारों में उत्साह बना रहेगा।
    21 से 31 अक्टूबर - कार्य में सुधार एवं आय में वृद्धि होगी। कार्य में सफलता एवं सहयोग प्राप्त होगा। नए दोस्त प्राप्त होंगे। 24-25 को व्यय की अधिकता एवं नुकसान की संभावना है। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। 27-28 को भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा। माहांत में लाभ होगा एवं सहयोग की प्राप्ति होगी।


    नौकरी - नौकरी में आपका वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा। काम और टारगेट समय पर पूरे होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से सम्मान मिल सकता है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
    व्यापार - व्यापार में किसी साइड बिजनेस की योजना सफल हो सकती है। कोई पुराना साथी लाभ का सौदा ला सकता है। उधार देने से बचें।
    परिवार - परिवार के लिए सहयोग और प्रेम की भावना बनी रहेगी। त्योहारों के सीजन में आपसी मेलजोल और मेहमानों की आवाजाही बढ़ सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
    सेहत - सेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा। पेट संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखें।
    दाम्पत्य - जीवनसाथी से प्रेम बढे़गा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय संभलकर रहने का है। गोपनीय बातें उजागर हो सकती हैं।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति में समय अच्छा रहेगा। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। नए वाहन की खरीदी कर सकते हैं या किसी पुराने वाहन पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है।

    उपाय -
    किसी शिव मंदिर में पुजारी को दान दें।
    शनि मंदिर में तेल का दान करें।
    मंगलवार या शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

  11. 1 से 10 अक्टूबर - शनि की तृतीय पूर्ण दृष्टि बनी हुई है। योग ज्यादा अच्छे नहीं है। चंद्र के कारण आय बनी रहेगी, किंतु प्रसन्नता नहीं रहेगी। कार्य के प्रति अरुचि का भाव रहेगा। 8-9 तारीख को परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। 10 से स्थिति अनुकूल हो जाएगी।
    11से 20 अक्टूबर - आय अच्छी बनी रहेगी। कार्य का विस्तार होगा एवं लक्ष्य की पूर्ति हो जाएगी। मन से निराशा का भाव दूर होगा। कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। नए संपर्क बनेंगे एवं कार्य समय पर पूरे होंगे। विघ्र करने वाले शांत बने रहेंगे। छुट्टियों में बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
    21 से 31 अक्टूबर - समय की अनुकूलता बनी रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। 23-24 को कुछ चिंताजनक घट सकता है। चंद्रमा के कारण आय पूर्ववत् अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में तरक्की होगी एवं नौकरी पाने में सफलता प्राप्त होगी। माहांत सुखद होगा।

    नौकरी - मन में जॉब को लेकर कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके मन में जॉब बदलने का विचार भी आ सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। माह के अंतिम दिनों में सब ठीक रहेगा।
    व्यापार - किसी नए व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस में आपके लिए नए अवसरों का जन्म देने वाली होगी। कुछ बड़े सौदे या टेंडर आपको मिल सकते हैं। समय लाभ का बना रहेगा।
    परिवार - परिवार के साथ छुट्टियों पर जा सकते हैं। किसी मांगलिक आयोजन में भी शामिल होने के योग हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
    सेहत - सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको पैरों में थोड़ा दर्द रह सकता है।
    दाम्पत्य - जीवन साथी से आपको उत्साहजनक सूचना मिल सकती है। आपसी प्रेम बेहतरीन रहेगा। प्रेमियों के लिए समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। परिवार का विरोध झेलना पड़ सकता है।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिए समय ठीक नहीं है। अगर कोई सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। योजनाओं को टालने का प्रयास करें।

    उपाय -
    - घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें।
    व्यापार स्थान या दफ्तर में विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

  12. 1 से 10 अक्टूबर - गुरु, सूर्य, शुक्र एवं मंगल की दृष्टि है। चंद्र अष्टम रहेगा। 3 तारीख तक चिंता बनी रहेगी एवं कार्य में देरी से परेशानी होगी। माता-पिता की चिंता रहेगी। 4 से समय की अनुकूलता बनेगी। व्यस्तता बढ़ेगी एवं नए कार्य की प्राप्ति होगी। गुरु के कारण धार्मिक कार्य मे जाने का मौका मिलेगा एवं शुभ समाचार मिलेंगे।
    11 से 20 अक्टूबर - चंद्र का गोचर एवं गुरु-मंगल की दृष्टि आय को बेहतर बनाएगा। कारोबार में वृद्धि होगी एवं अटके कार्य संपन्न होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। प्रेम प्रस्तावों में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा पर जाने का मौका प्राप्त होगा एवं मेहमानों को आगमन हो सकता है। तेल का व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है।
    21 से 31 अक्टूबर - मंगल एवं गुरु की पूर्व से दृष्टि बनी हुई है। चंद्र अनुकूल रहेगा। अर्थात हर कार्य में सफलता एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को नए सौदे प्राप्त होंगे एवं नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने के मौके हैं, एवं वेतन वृद्धि का योग है। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

    नौकरी - कुछ परेशानियों और चिंता के साथ महीने की शुरुआत होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती है। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा।
    व्यापार - व्यापार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। खास कर पेट्रोलियम और तेल से जुड़े व्यापारियों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। लाभ के अवसर पूरे माह रहेंगे।
    परिवार - परिवार में एकता रहेगी। मेहमानों का आना होगा। माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों का पूरा साथ रहेगा। कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।
    सेहत - सेहत के लिए समय ठीक है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है या सुधार हो सकता है।
    दाम्पत्य - जीवनसाथी से आपको कुछ अच्छी बात पता चल सकती है। आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए सफलता वाला समय है। विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे।
    सम्पत्ति - सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। कुछ नया करने की सोच सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बनेगा। किसी पुराने मामले में राहत भी मिल सकती है।

    उपाय -
    गरीब को भोजन या अन्न का दान करें।
    घर में श्रीराम दरबार की स्थापना करें।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      rashifal October 2019 masik rashifal monthly horoscope of October 2019 in hindi


      source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/rashifal-october-2019-masik-rashifal-monthly-horoscope-of-october-2019-in-hindi-01654085.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment