ads

आज 4 शुभ योग बनने से भाग्यशाली रहेंगे कई लोग, मिल सकता है डबल फायदा

जीवन मंत्र डेस्क. 29 सितंबर, रविवार यानी आज के ग्रह-नक्षत्र 4 शुभ योग बना रहे हैं। आज सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, ब्रह्म और मानस नाम के योग बन रहे हैं। इनका सीधा फायदा 12 में से 7 राशियों को मिलेगा। इन शुभ योगों के प्रभाव से कई लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और कई लोगों को डबल फायदा भी हो सकता है। बेजान दारूवाला के अनुसार आज 7 राशियों के लिए दिन खास रहेगा, वहीं अन्य 5 राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

  • आपकी राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
  1. पॉजिटिव - आज का दिन शुभ रहेगा। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा।
    नेगेटिव - अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें।
    लव - इस समय प्रेमीजनो को एक दूसरे से दूर रहने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखते हुए तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। अन्यथा किसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    व्यवसाय - कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। व्यवसाय में नये निवेश का अवसर मिलेगा।
    स्वास्थ्य - खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वरना मानिसक स्वास्थ्य भी बिगड सकता है।
    भाग्यशाली रंग: हल्दी, भाग्यशाली अंक: 2

  2. पॉजिटिव - परिवार के साथ समय बिताएंगे तो संबंध भी मधुर होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से अपने काम को नई पहचान दिलाएंगे। करीबियों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा।
    नेगेटिव - अपनों से धोखा मिल सकता है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है। नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है।
    लव - जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से कार्यकाल में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपकी विचारधारा एक दूसरे का मिलना एक दूसरे का सहयोग आवश्यक है।
    व्यवसाय - नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है।
    स्वास्थ्य - मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
    भाग्यशाली रंग: श्याम, भाग्यशाली अंक: 2

  3. पॉजिटिव - किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे।
    नेगेटिव - छिट-पुट मामलों से खुद को दूर रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी। सावधान रहें कि आपकी सुस्तता का असर रिश्तों पर न पड़े। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।
    लव - आपसी सामंजस्य मधुर होने से हर तरह की सुख सुविधाएं प्राप्त होने की संभावना होती है। कामकाज के क्षेत्रों में भी एक दूसरे के सहयोग की भावना उत्पन्न हो सकती हैं। जीवन साथी के सहयोग से किसी कार्य को सफल बनाया जा सकता है।
    व्यवसाय - ऑफिस में विवाद होने की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा।
    स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है।
    भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 8

  4. पॉजिटिव - बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी।
    नेगेटिव - खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे मन व्याकुल रहने की संभावना है। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
    लव - विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य अच्छा होने से हर तरह के क्षेत्रों में सहयोग की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर परिवार के साथ साथ बाहर के कामकाज के क्षेत्रों में भी अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
    व्यवसाय - कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है।
    स्वास्थ्य - मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
    भाग्यशाली रंग: ग्रे, भाग्यशाली अंक: 7

  5. पॉजिटिव - नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बन सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन करेंगे। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे।
    नेगेटिव - कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव में रहेंगे। उच्च अधिकारियों से विवाद होने की संभावना रहेगी। दुविधा में उलझ सकते हैं, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे।
    लव - प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी। किसी भी काम काज को सफल बनाया जा सकता है।
    व्यवसाय - व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। नये कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा।
    स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। खास कर आंखो को संभालकर रखिए। अकस्मात की भी संभावना बनी है।
    भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4

  6. पॉजिटिव - आज का दिन अच्छा रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आज ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।
    नेगेटिव - मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। अनावश्यक चीजों को खरीदने से बचें, व्यर्थ में पैसे व्यय होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से सावधान रहें। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। आय से अधिक खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। नये कार्यों की शुरुआत न करें।
    लव - में प्रेम संबंधों को लेकर भागदौड़ तथा तनाव को नहीं स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। बहुत प्रयास करने के बाद भी एक दूसरे के सामंजस्य बहुत अच्छे नहीं रहेंगे।
    व्यवसाय - नौकरी में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।
    स्वास्थ्य - पाचन संबंधित समस्याए घेर सकती है। दुरस्त रहने के लिए पेट पर विशेष ध्यान दे।
    भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

  7. पॉजिटिव - आज का दिन आर्थिकओं योजना को लागू करने के लिए अच्छा है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी और जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी और सभी काम पूरे होंगे। आपका रुझान धार्मिक कार्यों की अधिक रहेगा।
    नेगेटिव - दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। अपने साथियों से धोखा मिलने की संभावना रहेगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव बढ़ सकता है। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास में कमी आ सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।
    लव - किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। अपने साथी के प्रति अत्यधिक लगाव की अनुभूति करेंगे। उसके सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
    व्यवसाय - नौकरी में तरक्की के साथ ही परिवर्तन होने की भी संभावना रहेगी।
    स्वास्थ्य - शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है।
    भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

  8. पॉजिटिव - शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहन सुख मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
    नेगेटिव - अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न आ सकते हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। नए मौके मिलेंगे, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी से सोच-विचार कर लें।
    लव - पार्टनर से सुख और प्रेम मिलने के योग हैं। आपसी तालमेल को बनाए रखते हुए एक दूसरे के प्रति सन्मान की भावना बढेगी। आपसी संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास बेहतर हो सकता है।
    व्यवसाय - व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्य विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
    स्वास्थ्य - सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी हलकी समस्याए सता सकती है।
    भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9

  9. पॉजिटिव - आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नती होगी। परिश्रम से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। कुछ लाभ के सौदे हो सकते हैं। भाइयों के माध्यम से कार्यों में सफलता मिलेगी। साझेदारों से भी लाभ होगा।
    नेगेटिव - सोच-समझकर बोलें, अगर विषम परिस्थितियां बनती है तो शांति के साथ काम लें। स्वभाव में उग्रता के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें। स्वभाव में उग्रता के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें।
    लव - प्रेम मामलों के लिए यह समय अति उत्तम है। इस समय आपके प्रेम की डोर और भी मज़बूत होगी। व्यवसाय में भी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।
    व्यवसाय - मकान-जमीन के कार्य संपन्न होंगे। व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।,
    स्वास्थ्य - किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा।
    भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

  10. पॉजिटिव - लंबे समय से बन रही योजना सफल हो सकती है। समाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। संतान अपनी ज़िम्मेदारियों को समझेंगे और यह देखकर आपको भी प्रसन्नता होगी।
    नेगेटिव - वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। करियर
    सफलता के लिए आपको पसीना बहाना होगा। किसी पुरानी बात का टेंशन भी हो सकता है। धन को बेतहाशा ख़र्च करने से बचेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा।
    लव - एसा करे कि एक दूसरे के प्रति सहानुभूति अच्छी हो तथा कामकाज के क्षेत्रों में भी सहयोग की भावना उत्पन्न हो। दांपत्य जीवन को लेकर व्यय होने का योग बन रहा है।
    व्यवसाय - नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की भी मिल सकती है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। भूमि वाहन इत्यादि की संभावनाएं बन रहे हैं।
    स्वास्थ्य - स्वास्थ्य संबंदी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कुछ हलकी समस्या से नजर हटा लेना बडी मुसीबत का कारण बन सकता है।
    भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

  11. पॉजिटिव - कार्यक्षेत्र में भाइयों से भरपूर सहयोग मिलेगा और जीवन में सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। दिया धन वापस मिल सकता है।
    नेगेटिव - आय में कमी और खर्चों में वृद्धि रहने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शारीरिक शिथिलता से मानसिक चिंता बनी रहेगी। शत्रुओं से संभलकर रहें और यात्रा पर जाने से बचें। काम में एकाग्रता बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
    लव - कहीं घूमने फिरने तथा शॉपिंग करने का प्रयास विफल हो सकता है। किसी तरह का जीवनसाथी को समस्या उत्पन्न होने से धन व्यय होने की संभावना पाई जाती है। जिसके कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है।
    व्यवसाय - व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। आपके किसी उच्च वर्ग के अधिकारी से बहुत अच्छे संबंध हो सकते हैं।
    स्वास्थ्य - माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। परंतु फिर भी उनके स्वास्थ्य का ख़्याल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है।
    भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 1

  12. पॉजिटिव - जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी।
    नेगेटिव - दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। यह समय आपके लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं है, तो सावधान से भी काम लें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें।
    लव - प्रेम के रिश्ते को आप शादी में बदल लें। इससे प्रेम में और भी प्रगाढ़ता आएगी। साथ में कहीं ट्रिप में जाना हो सकता है।
    व्यवसाय - व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। भागदौड़ करने से कुछ अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
    स्वास्थ्य - खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें।
    भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      aaj ka rashifal dainik bejan daruwalla in hindi 29 september rashifal daily horoscope


      source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/aaj-ka-rashifal-dainik-bejan-daruwalla-in-hindi-29-september-rashifal-daily-horoscope-01652639.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment