ads

अक्टूबर के पहले दिन ठीक नहीं है ग्रह-स्थिति, जॉब और बिजनेस में संभलकर रहें 7 राशियां

जीवन मंत्र डेस्क. 1 अक्टूबर, मंगलवार यानी आज ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है। सूर्य और मंगल विषकुंभ योग बना रहे हैं। वहीं चंद्रमा पर राहु की दृष्टि पड़ने से ग्रहण योग का असर सभी राशियों पर रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा तुला राशि में अपने शत्रु बुध के साथ है। जिससे कुछ लोग जॉब और बिजनेस में गलत फैसले कर सकते हैं। बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 में से 7 राशियों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा, वहीं अन्य 5 राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

  • आपकी राशि पर आज कुछ ऐसा रहेगा सितारों का असर
  1. पॉजिटिव - इस समय पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। इस दौरान घर में विवाह, मुंडन या संतान के जन्म जैसे जुड़ा कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना है। यह समय छात्रों के लिए ख़ास रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखने लायक होगी। घर परिवार के साथ मिलकर किसी कार्य व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर रहे हैं तो वह आपके लिए अच्छा साबित होगा।
    नेगेटिव - किसी अन्य दुराचारी व्यक्ति की वजह से आपके घर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। अतः किसी तरह के विवादों से दूर रहने का प्रयत्न करें। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार की अनबन हो जाती है तो कृपया बहसबाज़ी न करें और परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें।
    लव - प्रेम जीवन के लिए यह समय कुछ ख़ास नहीं रहने वाला है। दांपत्य जीवन को लेकर आपसी तालमेल बिगड़ सकते हैं। परंतु जीवनसाथी के सहयोग प्राप्त होने की संभावना बनती है।
    व्यवसाय - इस समय नौकरी और व्यवसाय में शानदार नतीजे मिलने की संभावना है। जातकों को कोई अच्छी सौगात मिल सकती है।
    स्वास्थ्य - इस समय आपके स्वास्थ्य जीवन में उतार चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी। माता-पिता जी की सेहत का ख़्याल रखें।
    भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

  2. पॉजिटिव - इस समय आप मानसिक रुप से अच्छा ग्रोथ कर सकेंगे और अपने कामकाज में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकें। इस समय आप दिल खोलकर खर्चा करेंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो इसमें भी आपको आनंद की अनुभूति होगी।
    यदि आप विद्यार्थी हैं और किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं तो आपको कामयाबी अच्छी मिल सकती है।
    नेगेटिव - कोई शख्स आपके खिलाफ साजिश कर रहा है तो उससे बचने की बजाय उसका डटकर सामना करने की कोशिश करें। अगर आप उससे घबराकर दूर रहेंगे तो वो आने वाले समय में फिर आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है।
    लव - आपके प्रेमीजन से मधुर संबंध बना रहे और जिस किसी कार्य को करें उस कार्य में एक दूसरे का सहयोग प्राप्त हो सके। बेशक किसी कारणवश आपसी मतभेद हो सकते हैं परंतु कामकाज से संबंधित सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।
    व्यवसाय - करियर के दृष्टि से स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है।
    स्वास्थ्य - किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर उपचार आवश्यक करे।
    भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

  3. पॉजिटिव - आर्थिक लाभ के साथ साथ मान सम्मान सुख सुविधाएं भी प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आप उन मामलों को भी इस दौरान सुलझा सकते हैं जिनके बारे में सुनकर भी आप घबराते थे। जो छात्र विदेश में शिक्षा पाना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए शुभ रहेगा। गहन अध्ययन ही आपको सफलता का स्वाद चखाएगा।
    नेगेटिव - पैसों के लेन-देन में सावधानी रखे हो सकता है किसी तरह के आपसी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जिससे कार्य क्षेत्रों में बाधा उत्पन्न होने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने जनों से सावधान रहने की कोशिश करें। जीवन साथी के आपसी विचारधारा एक दूसरे से न मिलने के कारण मानसिक परेशानियां ज्यादा हो सकती है।
    लव - जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है। क़दम-क़दम पर आपको लाइफ़ पार्टनर का साथ मिलेगा।
    व्यवसाय - प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होने से आपके व्यवसाय तथा आपके कामकाज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ को लेकर किसी तरह के कार्यों को करना बेहद लाभदायक हो सकता है।
    स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और सेहत का ख्याल रखना लाभदायक हो सकता है। आप अपनी अच्छी सेहत का व्यवसाय में भी लाभ उठा सकते है।
    भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

  4. पॉजिटिव - कठिन परिश्रम करने से ही आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं तथा समाजिक कार्यों से मन प्रसन्नचित हो सकता है। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी तरह की कोई अच्छी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। जिसे करने से आगे के लिए स्थितियां बेहतर हो सकती हैं।
    नेगेटिव - घरेलू विवाद के चलते कामकाज में व्यवधान उत्पन हो सकता है। इसका लाभ शत्रु ले सकता है। इस समय में आप कोई ठोस निर्णय लेने की कोशिश न करें। किसी तरह की अनावश्यक वाद विवाद होने से परेशानियां बढ़ सकती है। वाद विवाद से बचने की कोशिश करना ही आपके लिए अच्छा हो सकता है।
    लव - यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को जीवनसाथी के तौर पर अपनाना चाहते हैं तो भी यह बात इस समय में कर सकते हैं।
    व्यवसाय - कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास आर्थिक लाभ के लिए लाभदायक हो सकता है।
    स्वास्थ्य - दिल के मरीजो के लिए आज का दिन अच्छा नही है। आपको लगता है कि मामला दिल का है लेकिन नही, सारा खेल दिमाग का है, स्ट्रैस को हावी न होने दे।
    भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3

  5. पॉजिटिव - यदि आप भवन, वाहन इत्यादि की कोशिश कर रहे हैं तो वह इस समय में प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। कामकाज से संबंधित मन प्रसन्नचित रह सकता है। मान सम्मान सुख सुविधाओं के साथ साथ उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। माता पिता की छत्रछाया आपके ऊपर बने रहने की संभावना है। किसी भी कार्य को आप आसानी से कर सकते हो।
    नेगेटिव - बेशक किसी काम में किसी तरह का थोड़े व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। इस समय में किसी भी तरह का नए कार्य का शुभारंभ करना या किसी तरह के पैसों के लेन-देन करना परेशानी तथा अशांति उत्पन्न कर सकता है। किसी तरह का आर्थिक स्थिति को लेकर या अचल संपत्ति इत्यादि को लेकर आपसी विवाद होने की संभावना बन रही है।
    लव - एक दूसरे को रूठने मनाने में समय निकल सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर संबंध बेहतर हो इसके लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए उसका कदर करना चाहिए।
    व्यवसाय - कामकाज के क्षेत्रों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। कुछ बनते हुए कार्य बिगड़ने की संभावनाएं पाई जाती हैं।
    स्वास्थ्य - माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। अतः माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
    भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

  6. पॉजिटिव - इस समय आपको विदेश की यात्रा हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। संतान की पढ़ाई लिखाई तथा उसके करियर को लेकर संतुष्टि हो सकती है। परिवार का संतुलन बनाए रखने में आपकी अहम भूमिका हो सकती है। आपकी भूमिकाओं की सराहना भी हो सकती है।
    नेगेटिव - यदि आप राजनीतिज्ञ है तो इस समय आपको राजनीतिक लाभ लेने के लिए विरोधियों का कड़ा टक्कर देना पड़ सकता है। यहां तक कि किसी तरह की विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी मंजिल प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अपने कामकाज से संबंधित किसी को सहयोग करना नुकसान दायक हो सकता है।
    लव - आपको परिजनों के बीच में वक़्त बिताने का पर्याप्त समय मिलेगा। भाई-बहनों को किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है। यदि फ़ैमिली में किसी तरह की विपत्ती आती है तो घर सदस्य सब मिलकर उस चुनौती का सामना करेंगे।
    व्यवसाय - व्यावसायिक दृष्टि से कोई नए कार्य का शुभारंभ करते रहे हैं तो समय में करना आपके लिए फलदायक हो सकता है।
    स्वास्थ्य - आप अपने जीवनसाथी से जुड़े कुछ मुद्दों का सामना कर सकते हैं क्योंकि वह बीमार पड़ सकता है।
    भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

  7. पॉजिटिव - भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। काम काज से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने कर्म पर भरोसा करना तथा सुनियोजित तरीके से काम को करना बेहतर फलदायक हो सकता है। धर्म एवं अध्यात्मिक क्षेत्रों में रुझान बढ़ सकता है। संतान के पढ़ाई लिखाई तथा करियर को देखकर मन प्रसन्नचित्त हो सकता है।
    नेगेटिव - अनावश्यक समस्याओं से निपटने का प्रयास करें। भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थिति का सामना ज्यादा करना पड़ सकता है। गुस्से से नुकसान हो सकता है। घर परिवार के लोगों का सामंजस्य बिगड़ने से घर की स्थिति खराब हो सकती है। इस समय बोर्ड की परीक्षा के छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी।
    लव - अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें तथा एक दूसरे से और बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। आपका वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ छोटे-मोटे विवाद भी होंगे, परंतु उनका असर बहुत थोड़ा होगा और परिस्थिति को काबू करने में आप सफल होंगे।
    व्यवसाय - आपके करियर में नया मोड़ आएगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति भी संभव है।
    स्वास्थ्य - बच्चे इस समय सेहत के लिहाज से दुरुस्त नही रहेंगे। और यह आपके लिए बडी चिंता का कारण बन सकता है।
    भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 9

  8. पॉजिटिव - इस समय कुछ सामाजिक कार्य के साथ-साथ धार्मिक कार्य भी संभव हो सकता है। शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने की संभावना हो सकती हैं। ज्ञान प्राप्त करने का आपका जुनून अद्भुत होगा, और आप शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर देंगे। उसी के कारण आपकी स्थिति में सुधार होगा।
    नेगेटिव - घर का विकास में बाधा उत्पन्न हो सकता है। इस समय में किसी भी तरह के शुभ कार्य या किसी भी तरह का बैठक करना मानसिक परेशानियों का कारण बन सकता है। आर्थिक उलझनों के कारण मन चिंतित रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद होने से धन हानि की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
    लव - आप अपने प्रेमीजन के साथ किसी तरह के कार्यों को सुदृढ़ या सफल बनाने की कोशिश करते हैं तो वह सफल हो सकता है। जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
    व्यवसाय - इस समय नौकरी और बिजनेस में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। किसी तरह के नए व्यवसाय को शुभ आरंभ करने के लिए आत्मविश्वास तथा अपने जनों का सहयोग आवश्यक है।
    स्वास्थ्य - आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस दौरान आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आरोग्य के प्रति आपने बनायी हुई नई सोच मददगार साबित होगी।
    भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9

  9. पॉजिटिव - आपके ससुराल पक्ष से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा बाहर की यात्रा सफल हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किया गया हर संभव प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। आप अपनी क्षमता अनुसार कार्य करेंगे। जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अध्यात्मिक क्षेत्रों में विकास हो सकता है। सामाजिक मान सम्मान की दृष्टि से यह माह उन्नति दायक रहेगा।
    नेगेटिव - इस समय में किसी नए कार्य का शुभारंभ करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। इस समय में किसी कार्य को लेकर बैठक करना परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। इसलिए इस समय का ख्याल रखें और जो कोई भी कार्य है वह समय के अनुसार करने का प्रयास करें।
    लव - यदि इस समय आप अपने प्रेमी/प्रेमिका को प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। अपनी मन की बातें कर सकते हैं।
    व्यवसाय - इस समय में व्यावसायिक गतिविधियां उथल-पुथल हो सकते हैं। अतः धन लेनदेन करते समय मन को एकाग्रचित करना बेहतर हो सकता है।
    स्वास्थ्य - स्वास्थ्य टनाटन रहेगा। आप भी अचंबित हो सकते है कि इतनी अच्छी सैहत तो पहले कभी नही थी।
    भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 9

  10. पॉजिटिव - आप अपने स्वाभिमान से किसी तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त करने की योजनाओं को सफल बना सकते हैं। करियर से संबंधित यदि किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं या पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई कोर्स कर रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती हैं। आपके इष्ट मित्रों के सहयोग प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य का जिम्मेदारी उठाने की कोशिश कर रहे हैं तो वह सफल हो सकती हैं।
    नेगेटिव - थोड़ी बहुत उलझन या थोड़ा बहुत तनाव भी हो सकता है। अधिकांश समय व्यर्थ के कामों में व्यतीत हो सकता है। संतान के संबंधीत तथा स्वास्थ्य को लेकर धन व्यय होने की संभावना पाई जाती है। जिससे मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकता है। इस समय धन का लेन देन करते समय कुछ विवाद भी उत्पन्न हो सकता है।
    लव - इस समय प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आपके प्रेमी प्रेमिका से मधुर संबंध होने के साथ-साथ कामकाज के क्षेत्रों में भी सहयोग प्राप्त हो सकता है।
    व्यवसाय - कामकाज के दृष्टि से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय पद पोजीशन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा लाभ हो सकता है।
    स्वास्थ्य - स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निजात मिलती दिख रही है। खासकर लंबे अरसे से चली आ रही समस्या से।
    भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

  11. पॉजिटिव - इस समय पारिवारिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। माता पिता का आशीर्वाद से किसी भी कार्य को सफल बनाया जा सकता है। परिवार में उत्साह का माहौल हो सकता है तथा घर का विकास भी अच्छा हो सकता है। आत्मविश्वास से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आप अपने कार्यों में अच्छी उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
    नेगेटिव - संतान पक्ष को लेकर स्थितियां विपरीत हो सकती हैं। यदि आप पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं तो आपका मन विचलित हो सकता है। इस समय अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी तरह की अनावश्यक यात्रा से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए धन का निवेश करना ठीक नहीं रहेगा।
    लव - इस समय आपको अपने प्रेमीजन से उपहार प्राप्त होने से मधुर संबंध बढ़ने की संभावना पाई जाती है।
    व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्रों में यथोचित लाभ में कमी हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
    स्वास्थ्य - कान के दर्द से पिडित हो सकते है, बाकी समस्या को इस समय स्थान नही है।
    भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

  12. पॉजिटिव - आप पराक्रमी व्यक्ति हैं। किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी पाई जाती है और किसी भी कार्य को समय पर पूर्ण करने वाले होते हैं। धर, वाहन का लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होने के साथ साथ काम के लिए भी बेहतर दिशा मिल सकती है।
    नेगेटिव - अनावश्यक यात्रा से धन खर्च की संभावनाएं बन रहे हैं। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। आप यदि किसी काम से संबंधित कोई बाहर की यात्रा करने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें व्यवधान उत्पन हो सकता है। आपके जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। जिसके कारण आपको मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
    लव - एक दूसरे से प्यार बढ़ने की संभावना है तथा कहीं घूमने फिरने का उद्देश्य पूरा हो सकता है।
    व्यवसाय - यदि कोई जमीन जायदाद की खरीद-बिक्री की जाती है तो लाभ अर्जित हो सकते हैं तथा अचल संपत्ति बनाने का प्रयास सफल हो सकता है। स्वास्थ्य - मनदुरस्ती के आपके प्रयास सराहनिय रहेंगे और उसमें आपको लाभ भी मिलेगा।
    भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      aaj ka rashifal dainik bejan daruwalla in hindi 1 October rashifal daily horoscope


      source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/aaj-ka-rashifal-dainik-bejan-daruwalla-in-hindi-1-october-rashifal-daily-horoscope-01653975.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment