ads

अक्टूबर के शुरुआती 7 दिन ठीक नहीं है कुछ लोगों के लिए

जीवन मंत्र डेस्क. अक्टूबर के पहले हफ्ते में चंद्रमा तुला से धनु राशि में जाएगा। इस दौरान गजकेसरी नाम का शुभ योग बनेगा। इस शुभ योग के प्रभाव से तरक्की और फायदा मिलता है, लेकिन इसके बाद ग्रहण और विषयोग बनने से कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन दो अशुभ योगों के प्रभाव से धन हानि हो सकती है और तनाव भी बढ़ेगा। इसके साथ ही कुछ लोगों को अनजाना डर परेशान करेगा। इस तरह 12 में से 6 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा ये हफ्ता वहीं अन्य लोगों को संभलकर भी रहना होगा।

  • आपके लिए कुछ ऐसे रहेंगे आने वाले 7 दिन
  1. इन दिनों में कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। भूमि-भवन या वाहन खरीदने का मन बनेगा। ठेकेदारों और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।इस सप्ताह आपके जीवन का एक नया दौर शुरू हो सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। अपने लक्ष्यों के प्रति आप समर्पित रहेंगे।किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण अचानक मिल सकता है। पुरानी बातें दिल-दिमाग में चलती रहेगी और आपको इनमें ही खोया रहना अच्छा लगेगा।इस सप्ताह की शुरुआत कुंडली के सप्तम भाव के चंद्रमा से होगी। इन दिनों में चंद्रमा तुला से धनु राशि तक भ्रमण करेगा। जिससे सप्ताह कीशुरुआत में आप थोड़े परेशान जरूर रहेंगे, लेकिन आपका समय शुभ रहेगा। परेशानियों में आपके साथ पार्टनर रहेगा। रोजमर्रा के काम रुक-रुक कर ही सही, लेकिन पूरे हो जाएंगे।

  2. वृष राशि वाले लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।दोस्तों से फायदा और सहयोग दोनों मिलेगा। लेखकों, बुद्धिजीवियों, कवि और प्रोफेसरों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच में आपको रोजमर्रा के कामों से जुड़ा कोई ऑफर मिल सकता है।इस सप्ताह आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। अचानक यात्रा का योग बनेगा।आपकी योजनाएं धीमी गति से पूरी होगी।नया सामान खरीदने का मन बनेगा। आप किसी भीड़ वाले स्थान पर जाने में संकोच करेंगे। इन दिनों में आपके मन में आराम की इच्छा ज्यादा रहेगी। कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं। संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

  3. इस हफ्तेअचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी उलझी समस्या का समाधान निकालने में भी सफल हो सकते हैं। बिजनेस में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। कम समय में ज्यादा फायदा भी आपको मिल सकता है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। निवेश के लिए भी समय शुभ रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

  4. सप्ताह की शुरुआत थोड़ी परेशानी वाली हो सकती है। सेहत के लिए भी समय प्रतिकूल है। जोखिम लेने से बचें। इन दिनों में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी के मामले में आप अपने काम से काम रखें, कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना नहीं है। दफ्तर के विवाद सुलझाने में या समस्याओं का समाधान निकालने में आपकी बड़ी भूमिका हो सकती हैं। इस हफ्ते छोटी-मोटी यात्रा का योग बन रहा है। पुरानी योजना और पुराने दोस्त काम आएंगे। सप्ताह के बीच मे दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सप्ताह के आखिरी दिनों में रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटे-छोटे बदलाव आएंगे। तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

  5. इस सप्ताहआपको धन लाभ का बहुत अच्छा मौका मिल सकता है। पूरे सप्ताह आपकी मानसिक ऊर्जा चरम पर रहेगी। बातचीत और भाषण कला में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। संतान, शिक्षा, राजनीति, यात्रा, जमीन-जायदाद के मामलों में आप सफल रहेंगे। आयात-निर्यात के क्षेत्र वालों के लिए समय शुभ है।अचानक यात्राओं का योग बन रहा है।बदलते मौसम के कारण किसी तरह की परेशानी हो सकती है। इन दिनों में वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल भी हो सकती है। बड़े फैसलों को टाल दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी में संयम भी जरूरी है।

    लव-इन दिनों में लवर या लाइफ पार्टनर किसी पुरानी बात को लेकर आपसे रूठ भी सकता है। रूठना-मनाना भी चलता रहेगा।
    करियर- इस सप्ताह धन हानि के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले इन दिनों में न लें तो ही अच्छा है। इस राशि के स्टूडेंट्स को सीनियर्स की मदद मिलेगी। नए लोगों से कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।
    हेल्थ-सेहत के मामलों मेंये सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पुराना रोग खत्म होने की संभावना बन रही है। कोई नई तकलीफ भी शुरू हो सकती है।

  6. इस सप्ताह की शुरुआत आर्थिक लाभ से होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। इस सप्ताह के बीच के दिनों में आपको करियर में प्रगति के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार वालों से भी आपको मदद मिलेगी। अचानक यात्राओं का योग बनेगा। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। राजनीति वालों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच का समय सावधानी से निकाल लें। सप्ताह के आखिरी दिन आपके लिए शुभ हो सकते हैं।

  7. इस सप्ताह ऑफिस या फिल्ड में आप पर थोड़ा दबाव रह सकता है।कुछ अनचाहे फैसले भी आपको लेने पड़ सकते हैं।बड़े लोगों के साथ बातचीत में आप थोड़ी सावधानी रखें। बिना तैयारी के बात करेंगे, तो आपकी गलती पकड़ी जाएगी। निजी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। महत्वपूर्ण चीज या कोई डॉक्यूमेंट भी गुम हो सकता है। इस हफ्ते आप फालतू खर्चों से बचने की काेशिश करें। सेहत के मामले में भी आपको सावधान रहना होगा।अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेगा। इन दिनों में लवर या पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी।

  8. अच्छे जॉब और बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके साथ आपके खर्चे भी बढ़ने की संभावना है। इस सप्ताह आपको करियर में कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। जिनकी मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। इन दिनों में आपके कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। संचार से जुड़े उपकरण खरीद सकते हैं। विज्ञान और तकनीक से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।

  9. इससप्ताह ऑफिस और फिल्ड में कुछ झंझट हो सकती है। जल्दबाजी से बचें और जोखिम भरे काम न करें। किस्मत के भरोसे कोई बड़ा काम न शुरू करें। इस हफ्ते आपको कामकाज में बहुत समय देना होगा। इस हफ्ते कई काम आपको एकसाथ करने पड़ सकते हैं। आपकोमानसिक रुप से शांत रहने में आपको ही फायदा होगा।किसी पुराने व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। दक्षिण दिशा की महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। इस हफ्तेआप अपनी आदतों या लालच पर नियंत्रण रखें। आपका वजन भी बढ़ सकता है। खान-पान पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

  10. इस सप्ताह चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव से शुरू होगा और आपकी राशि तक जाएगा।इन दिनों आपके कामकाज को तारीफ मिल सकती है। साथ काम करने वाले भी आपकी मदद करेंगे। आप सभी को साथ लेकर कोई बड़ा काम करने में सफल रहेंगे। अधूरे पड़े काम निपट जाएंगे। नए पुराने दोस्तों से नए सिरे से तालमेल बनेगा। आपका यश बढ़ेगा।चतुराई और कौशल से इन दिनों में आप सफल रहेंगे, लेकिन अनिर्णय की स्थिति भी इन दिनों में बनी रहेगी।इस सप्ताह कोई ऐसा बड़ा काम पूरा होने के योग हैं, जो आपके हित में है।डॉक्टर, वकीलों और शासकीय कर्मचारियों के लिए समय अच्छा है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      weekly rashifal weekly horoscope in hindi saptahik rashifal 30 september to 6 october 2019


      source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/weekly-rashifal-weekly-horoscope-in-hindi-saptahik-rashifal-30-september-to-6-october-2019-01653637.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment