ads

दशहरे पर हनुमान चालीसा का पाठ और दीपावली पर करें दक्षिणावर्ती शंख से लक्ष्मी-विष्णु का अभिषेक

जीवन मंत्र डेस्क। नया माह अक्टूबर शुरू हो गया है। इस माह में कई महत्वपूर्ण पर्व आने वाले हैं। माह की शुरुआत में नवरात्रि चल रही है और माह का अंत दीपावली से होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अक्टूबर की खास तिथियों पर कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...

  • बुधवार, 2 अक्टूबर को विनायकी चतुर्थी है। इस तिथि पर भगवान श्री गणेश के लिए व्रत उपवास किया जाता है।
  • रविवार, 6 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी है। काफी लोग इस तिथि पर अपने कुल की देवी की विशेष पूजा करते हैं। देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा इस दिन की जाती है।
  • सोमवार, 7 अक्टूबर को दुर्गा नवमी है। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ लोग इस तिथि पर कुल की पूजा भी करते हैं।
  • मंगलवार, 8 अक्टूबर को विजयादशमी है। त्रेता युग में इस तिथि पर श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस दिन रावण दहन किया जाता है। दशहरे पर श्रीराम के परम भक्त हनुमानजी की भी विशेष पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • बुधवार, 9 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के व्रत किया जाता है।
  • रविवार, 13 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस तिथि के संबंध में मान्यता है कि देवी लक्ष्मी इस पूर्णिमा की रात पृथ्वी का भ्रमण करती है और पूछती हैं कौन जाग रहा है, इसीलिए इसे कोजगरी पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
  • गुरुवार, 17 अक्टूबर को सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना से करवा चौथ माता की विशेष पूजा करती हैं। दिन भर निर्जल रहती हैं और रात में चंद्र दर्शन के बाद अन्न-जल ग्रहण करती हैं।
  • गुरुवार, 24 अक्टूबर को रमा एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु और उनके स्वरूपों की विशेष पूजा की जाती है। व्रत-उपवास किया जाता है।
  • शुक्रवार, 25 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को धनतेरस है। इस दिन महालक्ष्मी के साथ ही भगवान धनंवतरि का पूजन किया जाता है।
  • शनिवार, 26 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है। इस दिन भगवान यमराज का पूजन किया जाता है।
  • रविवार, 27 अक्टूबर को महालक्ष्मी की पूजा का महापर्व दीपावली है। रविवार की रात देवी लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। इसके लिए केसर मिश्रित दूध का उपयोग करेंगे तो बहुत शुभ रहेगा।
  • सोमवार, 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। इस दिन गिरिराज की पूजा की जाती है।
  • मंगलावर, 29 अक्टूबर को भाई दूज है। मान्यता है कि इस तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने आते हैं। ये पर्व भाई-बहन को समर्पित है।
  • गुरुवार, 31 अक्टूबर को विनायकी चतुर्थी है। इस दिन गणेशजी की पूजा और उनके लिए व्रत किया जाता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
diwali kab hai, diwali 2019, deepawali 2019, deepawali kab hai, laxmi puja 2019


source https://www.bhaskar.com/religion/dharam/diwali-kab-hai-diwali-2019-deepawali-2019-deepawali-kab-hai-laxmi-puja-2019-01654491.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment