ads

अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा नवंबर माह का पहला दिन

जीवन मंत्र डेस्क। शुक्रवार, 1 नवंबर का मूलांक 1 है और भाग्यांक 6 है। दिन अंक 6 और मासांक 2 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंकों के विशेष योग रहेंगे। अंक 9 की अंक 2 और अंक 6 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 2 की अंक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति है और अंक 2 के साथ मित्र युति बनी हुई है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा नवंबर माह का पहला दिन शुक्रवार...

  • अंक 1

ऑफिस के काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। परिवार के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहने की स्थिति रहेगी।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

  • अंक 2

करियर के मामले में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ने का समय आ गया है। अंतरंग संबंध सुख दे सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- सूर्य भगवान को जल में चावल डाल कर अर्घ्य अर्पित करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

  • अंक 3

किसी निकट परिचित की मदद करना पड़ सकती है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। थकावट अधिक रह सकती है।
क्या करें-शिवलिंग पर पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

  • अंक 4

किसी बहुत निकट के व्यक्ति का अच्छा सहयोग मिल सकता है। करियर संबंधी विशिष्ट गतिविधि हो सकती है। तनाव रह सकता है।
क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

  • अंक 5

स्टाफ भर्ती करना या बदलना चाहते हैं तो कर सकते हैं। सर्जिकल आयटम्स के निर्माताओं और विक्रेताओं के लिए समय अच्छा रह सकता है। सिर दर्द हो सकता है।
क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

  • अंक 6

वित्तीय क्षेत्र से संबंधित उच्च अधिकारियों को स्थान या दायित्व में बदलाव झेलना पड़ सकता है। किसी अनचाहे मामले में खर्च करना पड़ सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

  • अंक 7

महिलाओं को चाहिए कि महिला वर्ग में उठना-बैठना कम करें। अपनी गोपनीय बात की चर्चा यथासंभव किसी से भी न करें। अनावश्यक चिंता घेरे रह सकती है।
क्या करें- हनुमानजी के पान चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

  • अंक 8

बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों के लिए संभलकर रहने का समय है। ऑडिट से जुड़े लोगों को विभागीय परेशानी हो सकती है। जोड़ों का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- गणेशजी के समक्ष गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

  • अंक 9

प्रॉपर्टी के कारोबार में हैं तो विवादों में न पड़ें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। निवेश से नुकसान हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या रह सकती है।
क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Friday rashifal, numerology, 1 November ank rashifal, November 2019 Monthly rashifal, ank rashifal


source https://www.bhaskar.com/religion/dharam/friday-rashifal-numerology-1-november-ank-rashifal-november-2019-monthly-rashifal-ank-01676401.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment