ads

वास्तु दोष दूर करने के लिए मुख्य द्वार के आसपास हमेशा सफाई रखें, गणेशजी की मूर्ति लगाएं

जीवन मंत्र डेस्क। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए कुछ खास शुभ काम बताए गए हैं। घर में कोई वास्तु दोष है तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोषों की वजह से किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार जानिए कुछ खास वास्तु टिप्स, जिनका ध्यान रखने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

  • घर का मेन गेट हमेशा साफ रखें। मुख्य द्वार पर रात में भी पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। ऐसा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • अगर संभव हो तो प्रवेश द्वार पर लकड़ी की थोड़ी ऊंची दहलीज जरूर बनवाएं। जिससे बाहर का कचरा अंदर आने से रुकेगा। कचरा भी वास्तु दोष बढ़ाता है।
  • मेन गेट पर गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर या स्टीकर आदि लगाए जा सकते हैं। अगर आप चाहें तो दरवाजे पर ऊँ भी लिख सकते हैं। दरवाजे पर शुभ चिह्न बनाने से देवी-देवताओं की कृपा घर पर बनी रहती है।
  • दरवाजे के ठीक सामने फूलों की सुंदर फोटो लगाएं। सूरजमुखी के फूलों की फोटो लगाएंगे ज्यादा अच्छा रहता है।
  • घर के नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) में कभी भी अंधेरा न रखें। वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) में तेज रोशनी का बल्व न जलाएं।
  • घर में शांति बनाए रखनी चाहिए। किसी भी प्रकार का क्लेश नकारात्मकता बढ़ाता है। लड़ने-झगड़ने से परिवार वास्तु दोष भी बढ़ते हैं।
  • घर के आस-पास अगर कोई सूखा पेड़ या ठूंठ है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इसकी वजह से वास्तु दोष बढ़ती हैं।
  • परेशानियों को दूर करने के लिए रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और नहाने के बाद सूर्य को जल जरूर चढ़ाएं।
  • रोज सुबह-शाम घर में कुछ देर मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप से वातावरण की सकारात्मकता बढ़ती है।
  • रोज सुबह-शाम जब भी खाना बनाएं तो गाय और कुत्ते के लिए रोटी जरूर निकालें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
vastu dosh, vastu tips in hindi, vastu shastra, positive energy in home


source https://www.bhaskar.com/religion/dharam/vastu-dosh-vastu-tips-in-hindi-vastu-shastra-positive-energy-in-home-01674757.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment