ads

रंगोली यानी सकारात्मक ऊर्जा और नियंत्रित ब्लड प्रेशर

जीवन मंत्र डेस्क. भारतीय परंपरा में रंगों का विशेष महत्व है। वैज्ञानिक तौर पर भी साबित हो चुका है कि रंग विशेषकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर औषधि के रूप कार्य करते हैं। हिन्दू धर्म में आंगन या द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है और इसे घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। दीपावली के मौके पर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि दशहरे से लेकर दीपावली तक हर दिन घरों में द्वार पर रंगोली सजाई जाती है। लेकिन इसका महत्व सिर्फ साज - सज्जा या धार्मिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक स्तर पर भी है।

  • रंगोली बनाने के फायदे

1. रंगोली बनाना एक कला है और जो लोग कलाप्रिय हैं वे इसे शौक से बनाते हैं। ऐसे में रंगोली बनाने का पहला बड़ा फायदा तो यह है कि आप इसे बनाते समय बेहद सकारात्मक महसूस करते हैं। यह प्रक्रिया आपके तनाव को दूर कर देती है।

2. रंगोली बनाते समय अंगुली और अंगूठा मि लकर ज्ञानमुद्रा बनाते हैं, जो मस्ति ष्क को ऊर्जा वान और सक्रिय बनाने के साथ-साथ बौद्धिक वि कास में महत्वपूर्ण भूमि का अदा करती है।

3. एक्यूप्रे शर के लि हाज से भी यह मुद्रा आपके स्वा स्थ्य के लि ए बेहद प्रभावी है। यह आपको हाई ब्लडप्रे शर से बचाती है और मानसि क व आत्मि क तौर पर शांति प्रदान करती है।

4. रंगों के सकारात्मक प्रभाव को वि ज्ञान और विभि न्न चिकि त्सा पद्धति यों ने माना है। जब आप रंगों के संपर्क में आते हैं, तो इनसे उत्सर्जित ऊर्जा आप पर प्रभाव डालती है, जि ससे कई तरह की मानसि क और शारीरिक समस्या ओं का इलाज संभव है।

5. विभि न्न रंगों और फूलों से बनाई गई रंगोली आपके घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जि ससे मन प्रसन्न और वातावरण सकारात्मक होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Religious and scientific benefits of making Rangoli


source https://www.bhaskar.com/religion/dharam/religious-and-scientific-benefits-of-making-rangoli-01673853.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment