जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 30 दिसंबर का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 है। दिन अंक 2, 7 और मासांक 3 है। न्यमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 में परस्पर विरोधी युति बनी है। इन अंकों की अंक 3 के साथ मित्र युति बन रही है। अंक 8 की अंक 2, 7, 9 के साथ मित्र युति है और अंक 3 के साथ परस्पर मित्र युति है। अंक 9 की अंक 3 के प्रबल मित्र युति और अंक 2, 7 की विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 30 दिसंबर का दिन...
लोगों से संवाद बनाए रखें। किसी खास काम में अंतिम समय पर संपर्कहीनता से हानि हो सकती है। गला खराब हो सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर दूध मिला जल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
मामा पक्ष से लाभ हो सकता है। मित्रों के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। पाचन शक्ति गड़बड़ा सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
विशेष खुशखबरी मिल सकती है। मनपसंद कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। थकान अधिक हो सकती है।
क्या करें- बछड़ों को गुड़ मिला कर रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
किसी वरिष्ठ से समुचित मार्गदर्शन मिल सकता है। अपने लक्ष्य को पुनर्निर्धारित कर सकते हैं। दिमागी उथलपुथल के शिकार हो सकते हैं।
क्या करें- अनाथालय में मिठाई भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
यात्रा निष्फल रह सकती है। किसी खास काम के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी ऐसे शुभचिंतक को साथ लें। दांत संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को काला वस्त्र भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
धन संबंधी मामला दुखी कर सकता है। कोशिश कीजिए कि लोगों के साथ स्वार्थी वृत्ति से काम लेने में अंधे न हो जाएं। विचित्र बातें घेरे रह सकती हैं।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
भावनाएं प्रकट करना ठीक है, लेकिन उसके लिए समय-परिस्थिति का अवश्य ध्यान रखें। जिसे चाहते हैं, उसे अपने दिल की बात कह ही दें। नाक-कान का विशेष ध्यान रखें।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
स्थान-परिवर्तन का मामला पक्ष में जा सकता है। तुलनात्मक रूप से दूर की यात्रा हो सकती है। मानसिक उठापटक से बचें।
क्या करें- गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
चुनावी लड़ाई में उतरना चाहते हैं तो समय मेहरबान रह सकता है। कोर्ट में चल रहे मामले में परिणाम पक्ष में आ सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/monday-rashifal-numerology-ank-jyotish-somwar-ka-rashifal-30-december-rashifal-126404252.html
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment