- मेष - Page of Pentacles
करियर - आपके पास असाधारण संगठनात्मक क्षमता है, जो आज सामने आ सकती है। आपकी लीडरशिप के गुणों की सराहना हो सकती है।
लव - रिश्तों में आज आप काफी मैच्योरिटी के साथ परिस्थितियों को हेंडल कर सकेंगे। आपसे विपरीत लिंग वाले आकर्षित हो सकते हैं।
हेल्थ - आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे। हेल्थ सकारात्मक रहेगी।
- वृषभ - The Hanged Man
करियर - आपके सबसे महत्वपूर्ण निर्णय केवल आपके द्वारा ही किए जाते हैं और केवल आप ही उन निर्णयों के परिणाम भुगतते हैं। इसलिए, आज अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं पर ध्यान दें और अपनी स्वाभाविक वृत्ति पर भरोसा करें।
लव - जितना समय और ध्यान आप अपने दोस्तों और परिवार पर देते हैं, उतना ही आज खुद के लिए समय निकालने की जरूरत होगी।
हेल्थ - किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें।
- मिथुन - Death
करियर - करियर और बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। काम का दबाव कम रहेगा। जिम्मेदारियों से राहत मिल सकती है।
लव - अपने प्रेमी या परिवार के साथ वक्त बिताने के बारे में सोच सकते हैं। रिश्तों में कुछ ताजगी का अनुभव होगा।
हेल्थ - सेहत के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।
- कर्क - Judgement
करियर - आप करियर की असुरक्षा की अस्थायी अवधि में हैं, लेकिन आप जल्द ही फिर से स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे।
लव - रिश्तों में थोड़े तनाव का समय है। आपको अपने लोगों के लिए समय निकालना चाहिए।
हेल्थ - आज आप खुद को थोड़ कमजोर और थका हुआ महसूस करेंगे। आराम करें।
- सिंह - The Devil
करियर - आज आप अपनी लीडरशिप से परेशान रह सकते हैं। आप जिनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं वो आपके लिए वैसा प्रयास नहीं कर पाएंगे, जैसा आपको उम्मीद थी।
लव - रिश्तों के मामले में आपको अपने दिन की आवाज के साथ चलना चाहिए। इससे आप कई गलतफहमी और परेशानियों से बच जाएंगे।
हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन सामान्य ही रहेगा।
- कन्या - The Fool
करियर - आपको थोड़ा कूटनीति और चतुरता के साथ काम करना होगा। अपने कार्य क्षेत्र में आज कुछ भी ऐसा ना करें जो अनुचित हो।
लव - प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है। आपका रुखा व्यवहार आपके साथी को थोड़ा परेशान कर सकता है।
हेल्थ - आज अधिक मेहनत और तनाव के कारण आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। दिन सेहत के लिए सामान्य रहेगा।
- तुला - The Lovers
करियर - जॉब में आप ऊंचाइयों पर पहुंच सकते हैं। यह समय है जब आप अपनी सफलताओं का जश्न मनाएंगे।
लव - दिन आपकी दोस्ती और प्यार के बंधन और मजबूत बनाएगा। आप रिश्तों में नई गर्माहट को महसूस करेंगे।
हेल्थ - सेहत के मोर्चे पर भी आपको काफी राहत और ऊर्जा मिलेगी।
- वृश्चिक - Three of Swords
करियर - ये दिन आपको महसूस करा सकता है कि करियर में एक ठहराव सा आ गया है। आप भी इस तरह की अड़चनों से बचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
लव - प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
हेल्थ - खान पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह कार्ड द्वारा दी जा रही है।
- धनु - Eight of Wands
करियर - जॉब और बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा। चीजें धीमी गति से आगे बढ़ेंगी और आपको किसी तरह की परेशानी इसमें नहीं होगी।
लव - आपके परिवार के साथ आपका रिश्ता गर्म और मैत्रीपूर्ण रहेगा। आपने अपने रिश्ते पर कड़ी मेहनत की है और बस इसे उसी तरह बनाए रखने की जरूरत है।
हेल्थ - सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
- मकर - Nine of Pentacles
करियर - आज आपकी पुरानी व्यापारिक यात्राओं के परिणाम का दिन हो सकता है। इसका परिणाम वैसा नहीं रहेगा, जैसा आपने पहले उम्मीद की होगी।
लव - रिश्तों के लिए गंभीरता दिखाने का समय है। अपने प्रिय के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है।
हेल्थ - सेहत के लिए दिन मिलाजुला हो सकता है। आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।
- कुंभ - King of Cups
करियर - करियर में आज आप काम में तनाव कम महसूस करेंगे। कुछ जिम्मेदारियों से आपको थोड़े समय के लिए राहत मिल सकती है।
लव - आज परिवारों के लिए और बहुत करीबी दोस्तों के लिए अद्भुत होगा और उन यादों को जन्म देगा, जिन्हें आप भविष्य के लिए संजो कर रखेंगे।
हेल्थ - हेल्थ के लिए दिन सामान्य है। कुछ एलर्जी वाली चीजों से बचने की सलाह दी जाती है।
- मीन - The Chariot
करियर - आज साथियों के साथ मिलकर किसी टारगेट को पूरा करने और उसे एंजाय करने का योग है। टीमवर्क से सफलता का योग है।
लव - अपने लोगों के साथ समय गुजरेगा। किसी प्रिय या खास व्यक्ति से मुलाकात आपका दिन बना सकती है।
हेल्थ - आज काम के तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/monday-23-december-rashifal-tarot-rashifal-aaj-ka-rashifal-somwar-ka-rashifal-tarot-rashifal-in-hindi-126353872.html
0 comments:
Post a Comment