जीवन मंत्र डेस्क। गुरुवार, 26 दिसंबर का मूलांक 8 और भाग्यांक 5 है। दिन अंक 3 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 3 की अंक 5 के साथ विरोधी युति है, अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति है और अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह आपके लिए कैसा रहेगा 26 दिसंबर का दिन...
मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं तो जॉब बदल सकते हैं। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हड्डी संबंधी दर्द रह सकता है।
क्या करें- किसी दिव्यांग की आर्थिक सहायता करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित होने से बचाएं। अपने सहायक के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अनावश्यक चिंताएं घेर सकती हैं।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
बड़ी उठापटक कर सकते हैं और यह पक्ष में आ सकती है। मित्र वर्ग का अच्छा सहयोग मिल सकता है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- शिव परिवार को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
समय पक्ष में कम और विरोध में अधिक है, इसलिए उठापटक से बचें। ट्रांसफर के लिए प्रयास करना चाहते हैं तो अभी रुकें। आधा सीसी का दर्द रह सकता है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
दवा प्रतिनिधियों के लिए समय अच्छा अवसर देने वाला सिद्ध हो सकता है। मशीनी कलपुर्जों के विक्रेताओं को लाभ मिल सकता है। शरीर में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजो को गुड़-चना का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
कैटरिंग वालों के लिए दिन पक्ष का सिद्ध हो सकता है। बीमा एजेंटों को लाभ मिल सकता है। सांस संबंधी तकलीफ रह सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
प्रेस रिपोर्टरों के लिए जॉब बदलने का अवसर मिल सकता है। फील्ड पोस्टिंग वालों के लिए स्थान बदलने के लिए आवेदन करने का समय आ सकता है।
क्या करें- शनिदेव के लिए तिल के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
सीमेंट कंपनियों के लिए अच्छा अवसर सामने आ सकता है। खुफिया सेवा वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सिरदर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो करवा लीजिए। कृषि भूमि बेचना चाहते हैं तो बेच दीजिए। खोपड़ी का दर्द रह सकता है।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/26-december-rashifal-ank-jyotish-guruwar-rashifal-thursday-ank-rashifal-daily-rashifal-numerology-126377860.html
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment