जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 23 दिसंबर का मूलांक 5 और भाग्यांक 2 है। दिन अंक 2, 7 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2 और 7 में परस्पर विरोधी युति है। अंक 3 की अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है और अंक 5 के साथ विरोधी युति है। अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति है। अंक 5 की अंक 2, 7 के साथ प्रबल मित्र युति है। अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति है और अंक 3 के साथ परस्पर मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 23 दिसंबर का दिन...
न्यूरोलॉजी विभाग वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। विदेश सेवा में जाने के इच्छुक अधिकारियों के लिए शुभ समय है। हड्डी का दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ की डली चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
आउटडोर खेलों की महिला खिलाड़ियों को उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर संबंधी विशेष बात संभव है। सांस संबंधी मामले में विशेष सावधानी बरतें।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
महिला फिल्म-टीवी निर्माता-निर्देशकों के लिए दिन शुभ रह सकता है। गर्भवती महिलाओं को इस बारे में करवाई जाने वाली जांच में अनुकूलता रह सकती है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
समय जितना समर्थन में है, उतना ही विरोध में है; इसलिए उठापटक के चक्कर में न पड़ें। अपनी उलझन से निकलने के लिए निकट मित्र की सहायता लें। सर्दी-जुकाम का खास ध्यान रखें।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
वन विभाग वालों को उन्नति का अवसर मिल सकता है। सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- बटुक भैरव को दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
इच्छित सफलता पाने का मार्ग निकल सकता है। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। उल्लास से भरे-भरे रह सकते हैं।
क्या करें- गुरु का आशीर्वाद लें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
लोगों के बारे में टिप्पणी करते समय पर्याप्त सतर्कता बरतें। निकट का आपके रिश्तेदार घर आ सकता है या आप उसके घर जा सकते हैं। नाक-कान-गले का पूरा-पूरा ध्यान रखें।
क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
प्रकाशकों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। सम्मान मिल सकता है। पीठ का दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- कुत्तों को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
पारिवारिक वातावरण को तनाव से बचाएं। सामाजिक मेलजोल बढ़ाएं। अपनी व्यग्रता पर काबू रखें।
क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/monday-rashifal-23-december-rashifal-daily-rashifal-aaj-ka-rashifal-ank-jyotish-aaj-ka-ank-rashifal-126353792.html
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment