ads

31 दिसंबर को अंक 1 वाले लोगों मिल सकता है प्रमोशन, कुछ लोगों के लिए बढ़ सकती हैं परेशानियां

जीवन मंत्र डेस्क। मंगलवार, 31 दिसंबर का मूलांक 4 और भाग्यांक 1 है। दिन अंक 9 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार 2019 के अंतिम दिन अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है, अंक 1, 4 की अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति है। अंक 3 की अंक 8 परस्पर मित्र युति बन रही है। अंक 8 की अंक 9 के साथ मित्र युति है और अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 31 दिसंबर का दिन...
  • अंक 1
सरकारी अधिकारियों के प्रमोशन का मामला अटका हुआ है तो इस मामले में प्रगति हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए चयन हो चुका है तो नियुक्ति का मामला आगे बढ़ सकता है। उग्र होने से बचें।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 2
पत्नी और बेटी के करियर के मामले में अनुकूलता रह सकती है। महिला अधिकारियों के लिए समय उपलब्धि भरा रह सकता है। आंखों की पर्याप्त देखभाल करें।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 3
किसी निकट मित्र का मार्गदर्शन कर सकते हैं। बड़े भाई के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। शारीरिक परिश्रम की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 4
पितृदोष वाले अधिकारियों को झटका आग सकता है। सरकारी प्रोजेक्ट रुक सकता है। ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इस मामले में खास सावधानी बरतें।
क्या करें- गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 5
किसी पुराने बॉस के कारण अच्छी जॉब मिल सकती है या वर्तमान जॉब में महत्त्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है। किसी इच्छित मामले में उल्लेखनीय प्रगति की सूचना प्राप्त हो सकती है। जांघों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
  • अंक 6
बीमा क्षेत्र के अधिकारियों को झटका लग सकता है। ब्याज पर धन देने का काम करने वालों को काम में परेशानी आ सकती है। ब्लड शुगर के मरीजों को संभल कर रहना होगा।
क्या करें- शनि भगवान को तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 7
आईटी सेक्टर के अधिकारियों के लिए समय तय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जूझने का है। अपने संकल्प को कमजोर न होने दें। शारीरिक दुर्बलता दुखी कर सकती है।
क्या करें- सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 8
सरकारी पक्ष झटका दे सकता है। किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया व्यक्त न करें। आधासीसी का सिरदर्द (माइग्रेन) रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर आंकड़े का फूल और धतूरा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 9
सड़क-निर्माण ठेकेदारों को लाभ हो सकता है। कोयला खान वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। कमर में खिंचाव परेशान कर सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
31 December rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, numerology, mangalwar ka rashifal, ank jyotish


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/31-december-rashifal-daily-rashifal-aaj-ka-rashifal-numerology-mangalwar-ka-rashifal-ank-jyotish-126407495.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment