ads

सब्र के साथ आगे बढ़ने, कामों में परेशानी और कुछ नए ऑफर मिलने का है दिन

जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 27 अगस्त 2019 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं, 3 राशि वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को अपने कामों में धैर्य रखना होगा, अन्यथा परिणाम नकारात्मक आ सकता है। वहीं कुछ लोगों को जॉब या बिजनेस के सिलसिले में नए ऑफर मिल सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए काम में गंभीरता रखने का दिन, वृष राशि वालों के लिए थोड़ी निराशा भरा हो सकता है समय, मिथुन राशि वालों को मिल सकता है कोई सरप्राइज। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सब्र के साथ आगे बढ़ने का है। काम को लेकर गंभीरता रखें। अत्यधिक जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वे समय सीमा में पूरे हो सकते हैं। आपके लिए आज का दिन रोमांस और स्नेह से भरा रह सकता है। आपको निजी रिश्तों के मामले में सितारों का अच्छा फेवर मिल सकता है।

  • वृषभ

आज का दिन थोड़ी निराशा दे सकता है। आपके बनते कामों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसे लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको आपका सकारात्मक रवैया ही परिस्थितियों पर जीत दिलाने में मदद कर सकता है। आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने से बचना होगा। आपको मित्रों और परिजनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में भी समय ठीक रहेगा।

  • मिथुन

आज आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज जो काम आप अपने ही बल पर शुरू करेंगे, उनमें बेहतरीन सफलता मिल सकती है। लेकिन, किसी के सहयोग से किए गए कार्य आपको मानसिक त्रास दे सकते हैं। आपको आज कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। शाम के बाद का समय बहुत बेहतरीन हो सकता है। आपको अपने सोने के तरीके में बदलाव करने की जरुरत महसूस हो सकती है।

  • कर्क

आज आपके लिए प्रशंसा और पुरस्कार का दिन है। किसी मामले में लोग आपसे सलाह या विचार जानने का प्रयास करेंगे। आपके विचारों को लोगों द्वारा सराहा जाएगा। आपको आज कई मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके लिए दिन सितारों का साथ मिलने का है। किसी विशेष मामले में आपको कोई सुखद और आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए।

  • सिंह

आज का दिन आपके लिए बहुत कुछ बेहतर करने की ओर अग्रसर होने का है। आपको अपने वरिष्ठों से प्रेरणा मिलेगी। लोग आपके काम में सहयोगी होंगे। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। काम की प्रशंसा होगी। आपका निजी जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। समय रोमांस के लिए बेहतरीन होगा। आपको अधूरी नींद या अत्यधिक वर्कलोड के कारण थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

  • कन्या

आपके लिए दिन निजी और सामाजिक दोनों स्तर पर शानदान परिणाम देने वाला रहेगा। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक स्तर पर भी आपको काफी लाभ हो सकता है। कुछ नए लोगों के मिलने से आपके व्यवसाय को काफी अच्छा रिस्पांस मिल सकता है। आपके आइडियाज काम करेंगे और रिवार्ड भी लाएंगे। आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलने के योग हैं।

  • तुला

आज का दिन आपके लिए भविष्य से जुड़े मामलों में फैसले लेने का है। आपको कुछ मामलों में परिवर्तन और नई शुरुआत की आवश्यकता महसूस हो सकती है। जो बेरोजगार हैं, उनके लिए किसी जॉब के लिए अप्लाय करने का बेहतरीन दिन है। अपेक्षा के अनुकूल आपको सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों के कार्यस्थल पर उनकी भूमिकाओँ में भी बदलाव होने के संकेत हैं।

  • वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए कई तरह की चीजें लेकर आ रहा है। आपको हर तरफ से अपने लिए कुछ सलाह मिल सकती हैं। किसी भी मामले में आपको सोच-विचार या एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही फैसला लें। आपको जॉब बदलने के लिए भी ऑफर मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों को नए रिश्ते की शुरुआत के लिए लोगों से प्रेरणा मिल सकती है। आज लोगों से घिरे रहने के कारण स्वभाव में थोड़ा गुस्सा आ सकता है।

  • धनु

आज आप पर एक साथ दो तरह की भूमिकाओं का दबाव हो सकता है। प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही मामलों में आपसे लोगों की अपेक्षाएं अधिक होंगी, जो आपको थोड़ा दबाव में ला सकती है। इसमें आपको सतर्क के साथ ही सकारात्मक भी रहना है। जल्दबाजी या गुस्सा दिखाने से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। चीजों को प्राथमिकता के आधार पर समय दें, उन्हें एक-एक करके निपटाएंगे तो आपको समाधान मिल जाएगा।

  • मकर

आज का दिन आपके लिए हर मामले में जीत का है। आपको सभी ओर से लोगों का बेहतरीन रिस्पांस मिलेगा। लोगों पर आपकी बातों का असर होगा। पर्सनल लाइफ में आपको रिश्तों को मजबूत करने के लिए पूरा समय और मौका मिलेगा। आपका सकारात्मक मिजाज लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है। आपके आइडियाज पर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

  • कुंभ

आज पर्सनल मामले में आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें। प्रोफेशनल मामलों में दिन आपके लिए फिर भी अपेक्षाकृत बेहतर हो सकता है। इसके लिए आपको अपने साथी से मदद लेनी पड़ सकती है।

  • मीन

अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। यह बदलाव का समय है। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ हुआ है वह उचित दिशा में जा रहा है। किसी रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj ka tarot rashifal horoscope in hindi 27th December daily rashifal sheelaa m bajaj


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/aaj-ka-tarot-rashifal-horoscope-in-hindi-27-december-daily-rashifal-sheelaa-m-bajaj-126386578.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment