ads

दीपक जलाते समय कौन मंत्र बोलना चाहिए, पूजा में खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए

जीवन मंत्र डेस्क। किसी भी पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य परंपरा है। दीपक तेल या घी के जलाए जाते हैं। दीपक जलाकर आरती की जाती है। इसके बाद ही पूजा पूर्ण होती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार दीपक तैयार करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए दीपक से जुड़ी 5 खास बातें...

di
  • तेल का दीपक कहां रखना चाहिए

पूजा में देवी-देवताओं को घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर तथा तेल का दीपक दाएं हाथ की ओर लगाना चाहिए। पूजन कर्म में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है।

  • घी के दीपक लिए रुई की बत्ती करें उपयोग
दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए। कभी-कभी भगवान की प्रतिमा के सामने दीपक न लगाकर इधर-उधर लगा दिया जाता है, जबकि यह सही नहीं है। घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग किया जाना चाहिए। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ बताई गई है।
  • दीपक जलाते समय इस मंत्र का जप करना चाहिए
मंत्र- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्। शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।
इस मंत्र का सरल अर्थ यह है कि शुभ और कल्याण करने वाली, आरोग्य और धन संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को नमस्कार है।
पूजन में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। धार्मिक कार्यों में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है। दीपक जलाते समय इन बातों का ध्यान रखने से पूजा-पाठ जल्दी सफल हो सकती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mantra for hindi puja, chanting mantra, benefits of mantra chanting, importance of diya in worship


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/mantra-for-hindi-puja-chanting-mantra-benefits-of-mantra-chanting-importance-of-diya-in-worship-126337526.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment