जीवन मंत्र डेस्क। शनिवार, 21 दिसंबर का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 है। दिन अंक 8 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 8 की अंक 3 और अंक 9 के साथ मित्र युति है। अंक 9 की अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों के अनुसार न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 21 दिसंबर का दिन...
राजपत्रित अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। अन्य लोगों को अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- भैरव चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
किसी खास काम में मित्र वर्ग का अच्छा सहयोग मिल सकता है। ठेकेदारों को याड़ी नया टेंडर डालना है तो आगे बढ़ सकते हैं। पीठ की मांसपेशियां खिंचाव से पीड़ित रह सकती हैं।
क्या करें- माता को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
भाग्य अद्भुत रूप से मेहरबान रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की संगत का लाभ मिल सकता है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
करियर संबंधी उलझन का हल पाने के लिए पितृ वरदान वाले व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। वर्तमान से बड़ा पद पाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। पीठ दर्द दुखी कर सता है।
क्या करें- कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
दूर की यात्रा हो सकती है। फार्मा क्षेत्र के लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। दांत का दर्द रह सकता है।
क्या करें- हल्के रंग की रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
बाजार में किए निवेश में फेरबदल करना चाहें तो कर लीजिए। लोन लेने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ें। खानपान का खास ध्यान रखें।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
रेलवे टीटीई और बस कंडक्टरों के लिए नौकरी संबंधी अनुकूलता रह सकती है। धान के कारोबारियों के लिए समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक करें और गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
टायर-ट्यूब के व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा सिद्ध हो सकता है। कोई पिछला महत्त्वपूर्ण निर्णय बदल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
जनसंपर्क सेवा के कार्मिकों को अधिकारी वर्ग की कृपा मिल सकती है। अभिनेताओं को उल्लेखनीय अवसर मिल सकता है। आत्मबल दृढ़ रह सकता है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/saturday-rashifal-21-december-ank-rashifal-numerology-ank-jyotish-shaniwar-rashifal-126337423.html
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment