जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन सामान्य ही रहेगा। कुछ लोगों को सफलता और मनचाहे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ लोगों को एक साथ कई भूमिकाएं निभानी पड़ सकती है। मेष राशि वालों के लिए नए काम की शुरुआत करने का होगा दिन, वृष राशि वालों के लिए टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए पुरस्कार और प्रशंसा मिलने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। नए कामों में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपके लिए समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ नया सीखने के लिए भी उत्साहित रह सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ साझेदारी में कोई बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए समय अच्छी तरक्की मिलने का है।
- वृषभ
आज का दिन आपके लिए कई काम एक साथ करने का होगा। आपको कई जगहों पर अलग-अलग भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। समय प्रबंधन का ध्यान रखें, किसी भी मामले में लापरवाही आपकी छवि खराब कर सकती है। आपको पूरी तरह अपने काम के प्रति समर्पित रहने का है। नए काम आपको मिल सकते हैं या नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।
- मिथुन
आपके लिए दिन पुरस्कार और प्रशंसा मिलने का रह सकता है। आपके काम की हर ओर से सराहना होगी। लोग आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। कुछ मामलों में आपको थोड़ा नर्म रुख दिखाना पड़ सकता है। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।
- कर्क
आज आप अपने काम को पूरी तरह इंजाय करेंगे। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ क्षेत्रों में योग्यता के अनुसार कुछ प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं। आपके लिए समय बेहतरीन सफलता वाला हो सकता है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी। आपका दिन बेहतरीन परिणाम वाला हो सकता है।
- सिंह
आज आपको हर तरफ से मदद और सांत्वना मिल सकती है। आपके लिए समय बहुत सहयोगात्मक रहेगा। कुछ मामलों में आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। आपके विचार पसंद किए जाएंगे। आपको लोगों से बातचीत में शब्दों के चयन पर काफी ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों से आपके रिश्ते गलतफहमी के कारण बिगड़ सकते हैं।
- कन्या
आज का दिन आपके लिए यात्रा करने या यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको अपने बात करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव या सुधार करना चाहेंगे, ताकी आप अपनी बात ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों के सामने रख सकें। आपके लिए आज लोगों का सहयोग मिलने का संकेत है। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए कुछ अच्छे योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात परिजनों से कर सकते हैं।
- तुला
आज का दिन आपके लिए हर तरफ से बेहतरीन काम करने और विजयी होने के संकेत दे रहा है। आपको किसी से बहुत अच्छी प्रेरणा मिल सकती है। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी कार्यशैली को अपनी मान्यता भी देंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। आपका दिन आज यादगार तरीके से गुजरेगा।
- वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और आशाओं से भरा रहेगा। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आप अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है। समय अनुकूल है लेकिन अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो उसमें शुरुआत धीमी ही रखें। एक साथ कोई बड़ी राशि निवेश ना करें। आपको खानपान का विशेष ध्यान इस समय रखना चाहिए। आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
- धनु
आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। किसी आपको अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास रखना होगा। लोग आपसे सलाह लेंगे। कुछ लोगों की आपको मदद भी करनी पड़ सकती है। आपको अपने लोगों के लिए भी समय निकालना होगा।
- मकर
आज आपके लिए निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। आपको कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है जो अमूमन आपके लिए पहले कभी परेशानी का कारण नहीं रही होंगी। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। आज बिना भविष्य के बारे में सोचे, कोई निर्णय ना लें। वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
- कुंभ
यदि आपको लगता है कि आपका जीवन अन्य लोगों की तुलना में पेचीदा है, तो शायद यह सच नहीं है। अन्य लोग आपकी अपेक्षा बस इसे बेहतर तरीके से छिपा सकते हैं। अपने काम पर फोकस करने के लिए आपको अपने आसपास के दबाव को बेहतर तरीके से संभालना होगा। आज आप जो कुछ भी करेंगे, वह सफलतापूर्वक पूरा होगा। आप मीटिंग्स में व्यस्त होंगे और व्यावहारिक मामलों पर सावधानीपूर्वक निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
- मीन
कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का समय है। आप फैसलों को टालेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। आपकी आशंकाएं निराधार रहेंगी, इसलिए अपने भीतर के डर को निकालें। भविष्य में होने वाले लाभ के लिए आज निर्णय लेना आवश्यक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/aaj-ka-tarot-rashifal-26-december-daily-horoscope-in-hindi-sheelaa-m-bajaj-126378306.html
0 comments:
Post a Comment