ads

वसंत पंचमी 30 को, देवी सरस्वती को प्रिय है वीणा, इसे देवी मां के साथ रखना चाहिए

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 30 जनवरी को वंसत पंचमी है। वसंत पचंमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती का प्रकट उत्सव मनाया जाता है। देवी मां की विशेष पूजा की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस दिन मां सरस्वती से जुड़ी शुभ चीजें पूजा में रखनी चाहिए। यहां जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं...
  • सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर
वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति की विशेष पूजा करें। इस दिन मां की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ माना गया है। सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। इनकी मूर्ति घर में रखने और रोज पूजा करने से जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है। विचारों में सकारात्मकता बढ़ती है।
  • वीणा
वीणा देवी सरस्वती की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। वीणा घर में रखने से सुख-शांति का माहौल बना रहता है। वीणा के सकारात्मक ऊर्जा से घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
  • हंस की तस्वीर या शो-पीस
हंस देवी सरस्वती का वाहन है, इस वजह से इसे पूजनीय माना जाता है। देवी पूजा में हंस की तस्वीर भी रख सकते हैं। पूजा के बाद हंस की तस्वीर या शो-पीस घर के ऐसी जगह रखें, जहां हर सदस्य की नजर उस पर पड़े।
  • मोर पंख
मोर पंख कई देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है। मोर पंख को घर के मंदिर में और बच्चों के कमरे में रखना चाहिए।
  • कमल का फूल
पूजा में अन्य फूलों के साथ ही कमल का फूल जरूर रखें। कमल का फूल मंदिर में रखने से घर में शांति बनी रहती है। देवी सरस्वती सफेद कमल पर विराजित रहती हैं। इसीलिए माता को सफेद कमल विशेष रूप से अर्पित करें।
  • ऐसे कर सकते हैं देवी मां की पूजा
वसंत पंचमी पर स्नान के बाद माता सरस्वती की मूर्ति को सफेद फूल, चावल चढ़ाएं। सफेद मिठाई का भोग लगवाकर धूप, दीप जलाएं। आरती करें। इन मंत्रों का जाप करें-
ऊँ महाविद्यायै नम:, ऊँ वाग्देव्यै नम:, ऊँ ज्ञानमुद्रायै नम:
मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें। जाप के बाद देवी की आरती करें। देवी मां का लगाया गया भोग अन्य भक्तों को वितरीत करें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vasant Panchami 30 january, Goddess Saraswati, saraswati puja, basant panchami, vasant panchami 2020


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/vasant-panchami-30-january-goddess-saraswati-saraswati-puja-basant-panchami-vasant-panchami-2020-126610317.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment