ads

पुराने आश्वासनों से लाभ मिलने, योग्यता के आधार पर पुरस्कार मिलने का रहेगा दिन

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 30 जनवरी 2020 को टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 9 राशियों के लिए दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है। कुछ लोगों को पुराने मामलों में लाभ मिल सकता है, कुछ लोगों उनकी योग्यता का पूरा प्रतिफल मिलने के योग हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य या मिला-जुला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए लोगों से किसी तरह की मदद मिलने का दिन, वृष राशि वालों के लिए अपनी कुशलता से लोगों का दिल जीतने का है संकेत, मिथुन राशि वालों के लिए पुराने अटके कामों को पूरा करने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष

आज आप उन लोगों से बात करें, जिन्होंने आपसे किसी बात को लेकर सहायता या अन्य तरह की किसी बात को लेकर कोई वादा किया हो। आज आपको पुराने आश्वासनों से लाभ मिल सकता है। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी। कुछ लोगों के लिए कार्ड्स किसी रोमांचक यात्रा का संकेत कर रहे हैं, ये कामकाज या निजी मामलों से जुड़ी यात्रा हो सकती है। कुल मिलाकर दिन आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं।

  • वृषभ

आज का दिन आपके लिए अपनी प्रस्तुति के कौशल और चीजों को समझाने के तरीके से लाभ मिलने का है। लोग आपकी बातों और विचारों की सराहना करेंगे। कुछ मामलों में आपको पुरस्कार या कोई ऐसा रिवार्ड मिल सकता है जो आपके दिन को यादगार बना देगा। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा। परिणाम सकारात्मक और मनचाहे हो सकते हैं। यात्रा या खरीदारी का योग भी बन रहा है।

  • मिथुन

आज का दिन आपके लिए अपने कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का है। कुछ पुराने काम जो लंबे समय से अटके हुए हैं, उनको आप पूरा करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपके लिए दिन काफी बेहतरीन हो सकता है, अगर आप आज ज्यादा से ज्यादा कामों को पूरा करने का विचार कर लें और उसी पर फोकस रखें। साथी के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा। कुछ रचनात्मक बातें हो सकती हैं।

  • कर्क

आज का दिन आपके लिए कुछ ऐसे कामों में अपना समय गुजारने का है, जिनके कारण भविष्य में आपको अपनी छवि में लाभ मिल सके। कुछ ऐसे काम जो आपकी इमेज को एक नया रंग दे सकते हैं, उन्हें करने की कोशिश करें। कुछ नया शुरू करने या नई जिम्मेदारी मिलने का दिन है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगी। आपकी सलाह लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकती है। आपको अपने इस स्वभाव के साथ ही आगे बढ़ना है। निजी रिश्तों में आपको बहुत सुकून रहेगा।

  • सिंह

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कुछ ऐसे आइडियाज जिसे पहले नकारा जा रहा था, उनमें कुछ नया एंगल उन आइडियाज को सक्सेसफुल बना सकता है। आपके लिए आज का दिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने लोगों से या अपनी टीम से सम्मान मिल सकता है। साथी के साथ संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।

  • कन्या

आज का दिन आपके लिए सुकून और राहत भरा हो सकता है। कुछ मामले जिनको लेकर आप पहले से कुछ तनाव में थे, उनका समाधान मिल सकता है। आपके लिए चीजें पक्ष में हैं, लेकिन कुछ समय आपको इंतजार करना पड़ सकता है। आपके लिए कुछ भी असंभव जैसा नहीं रहेगा, बस आपको उपयुक्त मौके का इंतजार करना होगा। आपके लिए जीवन साथी या प्रेमी का व्यवहार बहुत ऊर्जा देने वाला हो सकता है।

  • तुला

आज का दिन आपके लिए कुछ स्पेशल हो सकता है। कुछ ऐसे परिवर्तन जिनके बारे में आप सोच रहे थे, वे इस समय हो सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप कुछ रिसर्च भी करेंगे। अपनी कुशलता से धनार्जन करते रहेंगे। अगर आप करियर में किसी तरह के परिवर्तन पर विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए श्रेष्ठ है। आपकी कुछ लोगों के साथ चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है।

  • वृश्चिक

आपके लिए दिन अपनी प्रायोरिटिज के मुताबिक काम में बदलाव करने या इनको आगे बढ़ाने का है। इससे आपको भविष्य की कई परेशानियों से बचने में आसानी होगी, साथी ही आपकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है।

  • धनु

आज का दिन आपके लिए कुछ नई परेशानियों या चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको अपने काम की गति धीमी रखनी चाहिए। ज्यादा जल्दबाजी किसी परेशानी का कारण बन सकती है। आप जिम्मेदारियों को फिर से देखना और प्राथमिकता देना चाहेंगे। ध्यान आपको अपना कायाकल्प करने में मदद कर सकता है।

  • मकर

आज का दिन काम से थोड़ा ब्रेक लेने का हो सकता है। आप लंबे समय से जिस यात्रा को टाल रहे थे, उस पर अचानक जाने का योग बन सकता है। ये समय आपको खुद के लिए और परिवार के लिए रिजर्व रखने का है। परिवार के साथ कुछ अच्छी यादें इकट्ठा कर सकते हैं। आपके कार्य की काफी प्रशंसा हो सकती है। वक्त के हिसाब से आपको परिणाम मिलते जाएंगे।

  • कुंभ

आज आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपके लिए आज कार्ड्स का संकेत है कि आप चुनौतियों और परेशानियों को भविष्य के लिए टाल दें। आज आराम करें और अपने रिश्ते को आत्मनिरीक्षण करें। एक इच्छा पूरी होगी। अपनी आंतरिक आवाज और अपनी चेतना पर भरोसा करें। आप इस पर विचार करें कि क्या रिश्तों की मांग के अनुसार आप उसे समय दे पा रहे हैं या नहीं।

  • मीन

आज आपको उन परिस्थितियों का विरोध करना होगा, जिनमें आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों से लादा जा सकता हो। आप काम के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर के मामलों में इस बात का विशेष रुप से ध्यान रखें। नकारात्मक लोगों और चीजों से दूर रहें। आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए गुस्से में कोई बात ना कहें, ना ही किसी प्रकार का निर्णय लें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tarot card rashifal aaj ka tarot rashifal 30 January 2020 horoscope in hindi sheelaa m bajaj tarot card reader rashifal in hindi


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/tarot-card-rashifal-aaj-ka-tarot-rashifal-30-january-2020-horoscope-in-hindi-126625914.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment