जीवन मंत्र डेस्क. अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार भविष्य और स्वभाव की बातें बताई जाती हैं। इसे न्यूमेरोलॉजी भी कहते हैं। 2020 का नया माह मार्च शुरू हो गया है। इस माह में कुछ लोगों भाग्य का साथ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए आपके लिए 1 मार्च से 31 मार्च तक का समय कैसा रह सकता है...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस माह आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। धैर्य से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
पुराने समय में की गई मेहनत इस माह सफल हो सकती है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
करीबी मित्रों से मुलाकात हो सकती है। उत्साह बना रहेगा। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का रहेगा। नौकरी में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
इस माह आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। निवेश करते समय विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। जोखिम लेकर काम करने से बचें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
खर्चों की अधिकता रह सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। ये समय शांत रहकर काम करने का है। जोश में नुकसान हो सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
अटका हुआ पैसा इस माह वापस मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यात्रा लाभदायक हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
घर-परिवार और समाज में प्रसिद्धि बढ़ेगी। नए काम की शुरुआत इस माह में हो सकती है। पुरानी समस्याओं का हल इस माह निकल सकेगा। कोई लाभ का सौदा मिल सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
शासकीय कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय के लिए ये माह शुभ फल देने वाला रह सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। बुरी संगत के कारण नुकसान हो सकता है। आय में कमी का सामना करना पड़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/march-2020-monthly-rashifal-by-date-of-birth-numerology-ank-rashifal-for-march-2020-masik-rashifal-march-ka-rashifal-126872839.html
0 comments:
Post a Comment