जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 29 फरवरी 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए बहुत बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने कामों में सफलता के साथ धन लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन थोड़ा निराशाजनक रह सकता है। इन राशि वालों को विशेष सावधानियां बरतनी पड़ेंगी। मेष राशि वालों के लिए पूंजी निवेश करने का एक अच्छा मौका मिलने का दिन, वृष राशि वालों के लिए अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए आशावादी रहने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष - The Magician
आज का दिन आपके लिए पूंजी निवेश करने के लिए अच्छा मौका हाथ आ सकता है। आपको अपने सारे काम शांति और धैर्य के साथ करने होंगे। आज पूंजी निवेश के लिए आपके पास काफी अच्छे अवसर आ सकते हैं। कार्ड्स का संकेत है कि आपको कोई अच्छा धन लाभ जल्दी ही मिल सकता है। आपको इस बारे में कुछ कोशिशें करने की आवश्यकता है। लेकिन, जल्दबाजी आपके लिए कुछ नुकसानदायक हो सकती है।
- वृषभ - Ace of Cups
आज आपको अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा। थोड़ी सी भी चूक आपको भारी नुकसान दे सकती है। इसलिए, आपको आज अन्य चीजों की बजाय अपने प्राथमिक काम पर ही ध्यान लगाना चाहिए। शाम तक समय आपके पक्ष का हो सकता है। आपको कुछ मामलों में अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। अपनी बात रखने और अपने आइडियाज शेयर करने की आपकी कुशलता का आपको बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है।
- मिथुन - Five of Swords
आज का दिन आपके लिए उन कामों के प्रति सतर्क रहने का है, जिनको लेकर आप कुछ समय से निराश से हैं। आपको अपनी उम्मीदों को नहीं छोड़ना है। जो आप चाहते हैं, जल्द ही आपको मिलने के योग बन सकते हैं। किसी भी तरह से अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें। दोपहर के बाद आपके लिए समय बिलकुल फेवर का हो सकता है। कुछ पुराने सौदों में आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकता है, या कोई पुराना अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।
- कर्क - Judgement
आज आपको अपनी प्रतिभा और कुशलता के साथ पूरा न्याय करना होगा। आज आप किसी भी मामले में भेद-भाव का सहारा लेंगे तो नुकसान हो सकता है। सबके प्रति समानता का भाव रखना आपके लिए लाभकारी स्थितियों का निर्माण कर सकता है। ये आपके भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आपके काम को भविष्य के लिए आंका जा सकता है। इस समय आपको अपनी छवि को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा।
- सिंह - Death
आज का दिन आपके लिए विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। आपको आज अपने लक्ष्य प्राप्त करने में खासा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज कोई योजना असफल सिद्ध हो सकती है, जो आपको निराशा की ओर ले जाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। सकारात्मक व्यवहार और सोच ही आपको परेशानियों से बाहर निकलने में मददगार हो सकती है। आपको रिश्तों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इगो को रिश्तों से बाहर रखें तो बेहतर रहेगा।
- कन्या - The Chariot
आज का दिन आपके लिए अपनी किसी पुरानी तलाश को पूरा करने जैसा है। आज आपको वो सारी सफलताएं मिलने के संकेत हैं, जो आप लंबे समय से पाना चाह रहे थे। कुछ मामलों में आपको परिस्थितियों से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन सकारात्मक और समझौतावादी होना आपके लिए शुभ हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से आपको जीवन की कुछ महत्वपूर्ण खुशियां मिल सकती हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा, इसका लाभ उठाएं।
- तुला - Nine of Pentacles
आज आप चीजों को थोड़ा राजनीतिक तरीकों से सुलझाने का प्रयास करेंगे। किसी भी विवाद में ना पड़ें, अन्यथा आप उसमें एक पक्ष के रूप में आ सकते हैं, लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पास कई तरह के ऑफर हो सकते हैं। उस प्रस्ताव पर विचार करें, जो आपको अपने लिए सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा हो। अपने दोस्तों से सलाह ले सकते हैं, अगर निर्णय लेने में कोई परेशानी आ रही हो।
- वृश्चिक - The Star
आज आपके सामने कुछ विचित्र सी परिस्थितियां हो सकती हैं। कुछ परिस्थितियां जो आपको अपने अनुकूल लग रही हों, वे आपके खिलाफ भी जा सकती हैं। सावधानी के साथ काम करें, कुछ कड़े फैसले लेना पड़ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और साधनों में वृद्धि हो सकती है। सितारे आपके फेवर में रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और समर्थन आपको निरंतर मिलता रहेगा। कुछ निजी मामलों में आपको अपने भाग्य पर भरोसा करना पड़ सकता है, जो आपको लाभ देगा।
- धनु - The Empress
आज का दिन आपके लिए कुछ शानदार से मौके ला सकता है। आपको अपने करियर में ग्रोथ मिलने के संकेत मिल सकते हैं। आज कई लोगों के साथ आपको मीटिंग करनी पड़ सकती है। इसके परिणाम आपके लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। आपको प्रोफेशनल लाइफ में तो जोरदार सफलता मिलेगी ही, साथ ही आपको निजी जीवन में भी काफी अच्छा वक्त बिताने को मिल सकता है। दिन आपके अनुकूल है।
- मकर - Seven of Wands
आज का समय आपके लिए खुद पर इंवेस्ट करने का है। अपनी कुछ बातों पर आपको सुधार करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। इससे आपको कुछ समय बाद लाभ ही होगा। इसलिए, परिवर्तन को सकारात्मक नजरिए से ही देखें। आपको अपनी योग्यता पर भरोसा रखते हुए, बेहतर काम करने के लिए खुद को प्रेरित करें। आप अपने आप में इतना ना खो जाएं कि दूसरों के अधिकारों और मामलों का ध्यान ना रखें। सभी को महत्व दें।
- कुंभ - Six of Pentacles
आज का दिन आपके लिए संतुलित जीवन जीने की ओर संकेत कर रहा है। आपकी व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में इतना संतुलन रखने की आवश्यकता है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक हों। आपको कुछ लोगों से नुकसान हो सकता है। हर किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। आपकी कोई हॉबी आपके लिए करियर बन सकती है, इससे आपको ज्यादा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस दिशा में आप अपनी योजना को आगे ले जा सकते हैं।
- मीन - The World
आज आपको अपने सहयोगियों और दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है। आप अपनी टीम या सहयोगियों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं या अपने किसी अचीवमेंट को सेलिब्रेट करने का प्लान बना सकते हैं। आपको आज अपने जीवनसाथी या प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो आपको खुश करने के साथ ही भावुक भी कर सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/aaj-ka-tarot-rashifal-rashifal-today-29-february-2020-daily-horoscope-in-hindi-126864952.html
0 comments:
Post a Comment