ads

28 फरवरी को शुक्र मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा, सभी राशियों के लिए शुक्र का राशिफल

जीवन मंत्र डेस्क. शुक्रवार, 28 फरवरी को नौ ग्रहों में से एक शुक्र राशि बदल रहा है। ये ग्रह मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र 28 मार्च तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र का असर कैसा रहने वाला है...

मेष

अब इसी राशि में शुक्र रहेगा। कार्य वृद्धि होगी और प्रसन्नता भी मिलेगी। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

वृषभ

द्वादश शुक्र होने से खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। अनावश्यक कार्य करना पड़ सकते हैं। धन की कमी हो सकती है।

मिथुन

इस राशि के लिए शुक्र एकादश रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी करने वालों के समय पक्ष का रहेगा।

कर्क

शुक्र अब दशम रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह

इन लोगों के लिए शुक्र नवम रहेगा। इस वजह से कार्य की अधिकता रहेगी। बाधाओं को दूर कर पाएंगे। नए संपर्क बनेंगे। आय में वृद्धि में होगी।

कन्या

अब शुक्र अष्टम रहेगा, इस वजह से नुकसान होने की संभावनाएं हैं। सावधान रहने का समय है। किसी से उधार लिया है परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुला

सप्तम शुक्र रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। नए मित्र बनेंगे।

वृश्चिक

ये ग्रह अब षष्ठम रहेगा, कमजोर महसूस करेंगे। शत्रु प्रहार कर सकते हैं। भय बना रहेगा। व्यय की अधिकता हो सकती है, सर्तक रहने का समय है।

धनु

शुक्र पंचम होने से नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर

कार्य में बढ़ोतरी हो सकती है। चतुर्थ शुक्र की वजह से अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है। जरूरी कामों में मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ

तृतीय शुक्र होने से घर-परिवार से सुख मिलेगा। नौकरी में पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्य से काम करें।

मीन

आपके लिए द्वितीय शुक्र धन लाभ देने वाला रहेगा। कार्य बढ़ेगा और आय बेहतर रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। लाभ का समय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shukra ka rashifal, venus in Aries, shukra in mesh rashi, rashifal in hindi, venus horoscope in hindi


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/shukra-ka-rashifal-venus-in-aries-shukra-in-mesh-rashi-rashifal-in-hindi-venus-horoscope-in-hindi-126848305.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment