ads

बुधवार को बड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, सतर्क रहकर करें काम

जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 26 फरवरी का मूलांक 8, भाग्यांक 5, दिन अंक 5, मासांक 2 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 2 के साथ अंक 3, अंक 5, अंक 8 की मित्र युति बनी है। अंक 3 की अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति बन रही है। अंक 5 के साथ विरोधी युति है। अंक 8 की अंक 2 के साथ मित्र युति और अंक 5 के साथ विरोधी युति है।

अंक 1- दवा प्रतिनिधियों के लिए समय लाभ का अवसर देने वाला सिद्ध हो सकता है। मशीनी पार्ट्स विक्रेताओं को लाभ मिल सकता है. मांसपेशियों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- समय पक्ष में कम और विरोध में अधिक है, इसलिए उठापटक से बचें। सतर्क रहें। ट्रांसफर के लिए प्रयास करना चाहते हैं तो अभी रुकें। सिर दर्द रह सकता है।

क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- सीमेंट कंपनियों के लिए अच्छा अवसर सामने आ सकता है। खुफिया सेवा वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सिरदर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- शनि भगवान के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित होने से बचाएं। अपने सहायक के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अनावश्यक चिंताएं घेर सकती हैं।

क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं तो जॉब बदल सकता है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हड्डी संबंधी दर्द रह सकता है।

क्या करें- चींटियों को दाना डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- कैटरिंग वालों के लिए दिन पक्ष का सिद्ध हो सकता है। बीमा एजेंटों को लाभ मिल सकता है। सांस संबंधित तकलीफ रह सकती है।

क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो करवा लें। कृषि भूमि बेचना चाहते हैं तो बेच दीजिए। खोपड़ी का दर्द रह सकता है।

क्या करें- शिवपरिवर को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी

अंक 8- बड़ा बदलाव कर सकते हैं और यह पक्ष में आ सकती है। मित्र वर्ग का अच्छा सहयोग मिल सकता है। थकान की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 9- प्रेस रिपोर्टरों के लिए जॉब बदलने का अवसर मिल सकता है। फील्ड पोस्टिंग वालों के लिए स्थान बदलने के लिए आवेदन करने का समय आ सकता है।

क्या करें- किसी दिव्यांग की आर्थिक सहायता करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
wednesday ank rashifal, 26 February ank rashifal, budhwar ka rashifal, numerology, ank jyotish


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/wednesday-ank-rashifal-26-february-ank-rashifal-budhwar-ka-rashifal-numerology-ank-jyotish-126840617.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment