ads

घर में गंदगी रहती है और सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती है तो बढ़ती नकारात्मकता

जीवन मंत्र डेस्क. घर में रखी वस्तुओं के लिए शुभ-अशुभ दिशाएं वास्तु में बताई गई हैं। वास्तु में नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता को बढ़ाने की टिप्स भी बताई गई हैं। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार जानिए वास्तु की कुछ खास बातें, जिनका ध्यान रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। जानिए ये टिप्स...

> घर का मेन गेट और अंदर के कमरे हमेशा साफ रखना चाहिए। मुख्य द्वार पर रात में भी पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। ऐसा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

> अगर संभव हो तो प्रवेश द्वार पर लकड़ी की थोड़ी ऊंची दहलीज जरूर बनवाएं। इससे बाहर का कचरा अंदर आने से रुकेगा। कचरा भी वास्तु दोष बढ़ाता है।

> मुख्य द्वार पर गणेशजी की मूर्ति या तस्वीर लगानी चाहिए। दरवाजे पर ऊँ भी लिख सकते हैं। इन शुभ चिह्नों से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। दरवाजे के ठीक सामने फूलों की सुंदर फोटो लगाएं।

> घर में सूर्यास्त के बाद अंधेरा नहीं रखना चाहिए। कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी जरूर करनी चाहिए।

> घर में वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। शांति बनाए रखनी चाहिए। किसी भी प्रकार का क्लेश नकारात्मकता बढ़ाता है। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है।

>घर के आस-पास अगर कोई सूखा पेड़ या ठूंठ है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इसकी वजह से वास्तु दोष बढ़ते हैं।

> रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और नहाने के बाद सूर्य को जल जरूर चढ़ाएं। सुबह-शाम घर में कुछ देर मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है। मन के नकारात्मक विचार दूर होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
vastu tips in hindi, vastu for home, vastu tips for negative energy, vastu shastra, tips for positive energy


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/vastu-tips-in-hindi-vastu-for-home-vastu-tips-for-negative-energy-vastu-shastra-tips-for-positive-energy-126832245.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment