जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार, 30 मार्च 2020 को टैरो कार्ड्स के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों के लिए अपनी पसंद के काम करने या कुछ क्रिएटिविटी दिखाने का समय है। वहीं कुछ लोगों को सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। 4 राशि वालों के लिए समय सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। मेष राशि वालों के लिए रचनात्मक कामों को आगे बढ़ाने और उसमें समय देने का दिन, वृष राशि वालों के लिए सितारों का पूरा साथ मिलने का है समय, मिथुन राशि वालों के लिए अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने का दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष - Queen of Pentacles
आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आज आप में रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।
- वृष - Five of Swords
आज समय पर आपको ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाएंगे। किसी भी चीज की कमी रहने की आशंका नहीं है। सितारे आपके फेवर में हैं। कमी केवल इस विचार में है कि जीवन में आप जो पान चाहते हैं, उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और समय की कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। अपने विचारों को कमी की बजाय सम्पन्नता पर फोकस रखें।
- मिथुन - Wheel of Fortune
आज का दिन आपके लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का है। आप जो जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, उससे कहीं अधिक की संभावनाएं आप में हैं। आज कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो आपको कुछ नई जवाबदारियां दिला सकती हैं। इससे आपको ज्यादा लाभ हो सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो परिस्थितियों में हुआ आकस्मिक परिवर्तन आपको कुछ लाभ दिलाने वाला रह सकता है।
- कर्क - The Chariot
आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। बदलती परिस्थिति के साथ अपने आप को ढालें। आपके आसपास यदि कुछ ऐसा हो रहा है जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं तो अपनी आँखें खोलें नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और आपका नुकसान हो सकता है। अपने वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। अपने परिवार से अपनी कोई बात न छुपायें नहीं तो उन्हें किसी और से पता चलेगा तो ठेस पहुंचेगी।
- सिंह - The Hierophant
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन में भविष्य की सफलता के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आपके लिए खुद की जरूरतें भी दूसरे लोगों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
- कन्या - The Fool
आज का दिन किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपके निर्णयों में गलती हो। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।
- तुला - Justice
आज का दिन आपके लिए शुभ व अशुभ दोनों तरह के फल देने वाला रह सकता है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने कि आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नज़रिये से देखने कि ज़रुरत है।
- वृश्चिक - The Sun
आज का दिन आपके लिए अपनी जवाबदारियों के प्रति सतर्क रहने का है। आज आप अपनी जिम्मेदारियां पूरे समर्पण के साथ निभाएं। इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
- धनु - Ace of Swords
आज के दिन आपके ज्यादातर काम तय समय सीमा में पूरे हो जाएंगे। कुछ कानूनी मसलों या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपके लिए कोई राहत भरी खबर आ सकती है। किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं, जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।
- मकर - Wheel of Fortune
आज का दिन आपके लिए समस्याओं का समाधान मिलने का है। आपके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। जिनसे आपको चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिल सकती है। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
- कुंभ - Queen of Coins
आज का दिन कई मामलों में बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट भी पूरे हो सकते हैं। आज आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किंतु, अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
- मीन - The Death
आज का दिन आपके लिए अपना काम पर फोकस बनाए रखने और अपना काम ईमानदारी से करने का है। आपको किसी की बातों से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/dainik-rashifal-rashifal-today-aaj-ka-tarot-rashifal-30-march-2020-daily-horoscope-in-hindi-sheelaa-m-bajaj-127070817.html
0 comments:
Post a Comment