ads

अनचाहे बदलावों वाले रहेंगे ये 7 दिन, इस हफ्ते 6 राशियों को रहना होगा संभलकर

जीवन मंत्र डेस्क. 2 से 8 मार्च के बीच चंद्रमा वृष से सिंह राशि तक जाएगा। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर पाप ग्रहों का प्रभाव रहेगा। जिससे 2 अशुभ योग बनेंगे। ग्रहण और विषयोग बनने से इस सप्ताह कुछ लोग जॉब और बिजनेस में गलत फैसले ले सकते हैं। इन ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से फालतू खर्चा बढ़ सकता है और कई लोगों के कामकाज में बदलाव भी होने की संभावना रही है। इस तरह ये सप्ताह 6 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा और अन्य 6 राशि वालों को इस हफ्ते सितारों का साथ मिल सकता है।

12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे आने वाले 7 दिन

मेष -इन दिनों में आपको शुभ और अशुभदोनोंतरह का फल मिलेगा। आपकीरूटीन लाइफ में कुछ न कुछ बदलाव जरूर हो सकते हैं। कुछ मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की स्थिति बन सकती हैं। जो प्लानिंग आप काफी समय से बना रहे हैं वो लीक हो सकती हैं। लोगों के साथ कॉन्टैक्ट भी मजबूत होंगे। बातचीत अच्छी रहेगी।इन दिनो में जोखिम का अंदाज लगाए बिना कोई काम न करें। जोश में आकर कोई फैसला न लें। आपको नुकसान हो सकता है। आप भावनात्मक संतुलन का पूरा ध्यान रखें। इन दिनों में आप जरूरत से ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं।

लव -इस सप्ताह प्रेमियों के बीच लंबा विवाद होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में लव लाइफ सामान्य हो जाएगी।

करियर - बिजनेस में फायदा कम होगा। रुका हुआ पैसा नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। चिंता न करें, आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इन दिनों में सोच समझकर फैसले लें। इनकम के नए रास्ते भी खुलेंगे।
हेल्थ -सेहत को लेकर सप्ताह थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। कोई पुराना रोग परेशान करेगा। सप्ताह के आखिरी तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। थोड़ी सावधानी जरूररखें।

वृष -सप्ताह के शुरुआती दिनों में विरोधी आपको परेशान करने की असफल कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी बहस में न उलझें।कड़वी बातें बोलने से बचें। भावनाओं को नियंत्रण में रखें।जीवन की दिशा में बदलाव होने के योग हैं। इन दिनों में ऑफिस या बिजनेस को लेकर आपके मन में कुछ डाउट हैं तो वो क्लियर हो सकते हैं। आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।इस सप्ताह आपके लिए फायदे वाली स्थिति बन सकती है। नौकरी या धंधे में अपनी हैसियत को लेकर असुरक्षा का भाव आपके मन में हावी हो सकता है, लेकिन इन दिनों में आपके सोचे हुए काम जरूर पूरे होंगे। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र की चुनौतियां भी कम हो जाएंगी। सामूहिक कामों में सफलता मिल सकती है।

लव -इस सप्ताह लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है। दाम्पत्य सुख सामान्य रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल जाएंगे।

करियर- बिजनेस की समस्याएं दूर हो सकती हैं। बेरोजगारों को कोशिश करने से रोजगार मिल सकता है। रोजगार को लेकर मन में चल रही आशंकाएं खत्म होंगी।

हेल्थ-सेहत पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। पेट के रोग जैसे, अजीर्ण, खट्टी डकार औार गैस के कारण परेशान हो सकते हैं।

मिथुन -इस सप्ताह नए लोगों से मुलाकात होंगी। नए विचार आते रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। हालांकि, उससे आपको संतुष्टि कम ही मिल पाएगी। इन दिनों में कार्यक्षेत्र का तनाव सुलझ जाएगा। आप ऐसी चीजों और लोगों से दूर होते जाएंगे, जो आपको तनाव देते हैं। आप किसी का भला करने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। काम में अपनी पूरी ताकत लगा दें, तो तरक्की हो सकती है। किसी पुराने न्यायालयीन मामले का फैसला इस सप्ताह हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय ठीक रहेगा।

लव -लव लाइफ ठीक रहेगी। जीवनसाथी से पुराने विवाद भी खत्म हो सकते हैं। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है।

करियर-स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। करियर को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि, सप्ताह के आखिरी दिनों तक कोई बहुत बड़ी सफलता भी आपको मिल सकती है।

हेल्थ-इस सप्ताह आप सेहत के मामले में सावधानी रखें। सेहत संबंधी पुरानी समस्याएं भी इन दिनों में रहेंगी।

कर्क -इस सप्ताह पारिवारिक या साझेदारी के बिजनेस में भी आपको सफलता मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलने या पुराने मामले को निपटाने का मौका आपको मिल सकता है।आपके सामने ऐसे मौके आ सकते हैं जिनसे आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है और आप करियर में आगे बढ़ सकते हैं। ऑफिस के किसी ऐसे काम में सफलता मिलेगी, जिसमें कई लोग शामिल हैं।सप्ताह के बीच में आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती हैं, जो आपके लिए खास रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में ग्रह-स्थिति आपके फेवर में हो सकती है।इन दिनों मेंआश्चर्यजनक स्थितियां आपके साथ बन सकती हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिल सकता है। कार्यशैली का विकास होगा। परिवार में मांगलिक उत्सवों का आयोजन भी हो सकता है। आपको धार्मिक यात्राओं पर जाने का मौका मिल सकता है।

लव -लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। अविवाहित प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से अच्छा व्यवहार करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का योग बन सकता है।

करियर-ये सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ के लिए ठीक रहेगा। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। पुराने निवेश से इस सप्ताह ज्यादा फायदा होगा। नौकरीपेशा वालों के लिए समय सामान्य कहा जा सकता है। इस सप्ताह आपको करियर संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फायदा इन दिनों में मिल सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।

हेल्थ-परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। मौसमी बीमारियों के कारण बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

सिंह -यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा दौड़-धूप वाला रहेगा। घर और ऑफिस में जो कुछ बदलाव करना चाहते हैं, उनके बारे में खासतौर पर अच्छी तरह विचार जरूर कर लें। इन दिनों में जल्दबाजी में आपसे कोई चूक भी हो सकती है। कोई बात समझने में भी गलती हो सकती है। इस सप्ताह सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे, यात्राएं और खर्चे हो सकते हैं। आपके विरोधी और कामकाज की रुकावटें धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। आपकी कार्यशैली में कुछ बदलाव भी हो सकता है। आपके काम की कोई चीज आपको मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन भी आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस सप्ताह सामाजिक और नई राजनीतिक जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है।

लव -लव लाइफ के लिए यह सप्ताह ठीक है। अविवाहित लोगों की शादी और सगाई के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आ सकती है।

करियर -इस सप्ताह नौकरी-धंधे में छोटी-मोटी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। जोखिम भरे निवेश न करें, नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पुरानी मेहनत का फल इन दिनों में आपको मिल सकता है।

हेल्थ -सेहत के नजरिए से समय आपके लिए ठीक नहीं है। कामकाज ज्यादा होने के कारण थोड़ी परेशानी भी हो सकती हैं। मौसमी बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें।

कन्या -इस सप्ताह राशि बदलते ग्रह आपको कुछ मिले-जुले अनुभव दे जाएंगे। हड़बड़ी में कोई काम न करें। इन दिनों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको करियर में आगेबढ़नेके मौके मेहनत के हिसाब से मिलते जाएंगे। आप नए निवेश का फैसला कर सकते हैं।कोई खास इंसान आपको गलत समझ सकता है। इस सप्ताह बिजनेस में फायदा ज्यादा हो सकता है। बिजनेस में लोग आपकी बुद्धि को मानेंगे। ऑफिस में किसी से विवाद भी हो सकता है। आपके बोलने के तरीके से नुकसान होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध ठीक रहेंगे। सेहत थोड़ी नरम-गरम भी हो सकती है। ध्यान रखें।

लव -लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। ये सात दिन अविवाहित प्रेमियों के लिए थोड़े नकारात्मक हो सकते हैं।

करियर- ऑफिस में अपने व्यवहार पर थोड़ा कंट्रोल रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इस समय की गई मेहनत का फल आने वाले दिनों में आपको मिल सकता है।

हेल्थ-सेहत के नजरिए से सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जरूरी चेकअप करवाते रहें।

तुला -इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य भाव से बारहवें भाव तक जाएगा। कार्यक्षेत्र की परेशानियां घटती जाएंगी और आपको फायदा होता जाएगा। किसी नौकरी का इंटरव्यू हो चुका है, तो उससे जुड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। खर्चों पर और अपने बातचीत के तरीकों पर ध्यान दें। नया सामान खरीदने से पहले पुराना बेच दें। इन दिनों में आपको बिजनेस और नौकरी दोनोंं में फायदा होगा। आप अपने कामों में सर्वश्रेष्ठ साबित हो सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में जब चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा तब बिलों का भुगतान हो सकता है। जरूरी कामों के लिए कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

लव -लव लाइफ के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

करियर- इस समय आपको प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। यह सप्ताह निवेश के लिए अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। शेयर बाजार में धन लाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। विचलित न हों सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

हेल्थ -यह सप्ताह सेहत को ध्यान में रखते हुए ठीक रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर रहेगी, लेकिन जल्दी ही सेहत में सुधार भी हो जाएगा।

वृश्चिक -सप्ताह के शुरुआती दिनों में सावधान रहें। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में आ जाएगा। सप्ताह के शुरुआती दिन परेशानी वाले रहेंगे, लेकिन धीरे-धीरे अच्छा समय भी आ जाएगा। पैसा मिलेगा, पैसा पाने के लिए आप मशक्कत भी करेंगे, लेकिन खर्चा करने में सावधान रहें।
इस सप्ताह नौकरी खोजने की कोशिशों में तेजी आएगी। आपको सफलता भी मिलेगी। उत्साह और सकारात्मकता से आगे बढ़ेंगे और सफल हो जाएंगे। बदलाव धीरे-धीरे होंगे। अपने जीवन लक्ष्यों के बारे में जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। इन दिनों में वर्क प्लेस पर काम अच्छा होगा, लेकिन काम समय पर न होने से खुद से नाराज भी रह सकते हैं। संतान से सुख मिल सकता है।

लव -आपकी लव लाइफ में जो थोड़ी परेशानी चली आ रही है वो चलती रहेगी। लाइफ-पार्टनर के प्रति आकर्षण भी कम हो सकता है।

करियर- यह सप्ताह आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में फायदा होगा, साथ ही कोई बड़ी अचल संपत्ति खरीदने के योग भी हैं। करियर के लिए ये सप्ताह टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। करियर संबंधी किसी भी बात को हल्के में न लें। बड़ों के मार्गदर्शन में ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ-सेहत इस सप्ताह सामान्य रहेगी। सप्ताह के आखिरी दिनों में थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है। किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा तूल न दें।

धनु -इन दिनों में कई तरह की रुकावटों के बावजूद अच्छी खासी प्रगति हो सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव से कर्म भाव तक जाएगा । करियर और वेतन में वृद्धि का दौर शुरू हो सकता है। इस सप्ताह किसी रिश्तेदार के साथ आप कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें।जो काम बहुत समय से आपके पास है, वह निपट जाएगा। इन दिनों में चुनौतियां भी ज्यादा हो सकती है। आपको अच्छी खबर भी मिलेगी। पुराने दोस्तों से बातचीत या मुलाकात के योग बनेंगे। नए वाहन खरीदने का विचार भी बना सकते हैं। इन दिनों में जोखिमभरे निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। बात-बात पर गुस्सा होने से बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

लव -लव लाइफ के लिए ये सप्ताह अनुकूल रहेगा। किसी बात पर लाइफ पार्टनर से विवाद भी हो सकता है। हालांकि, सप्ताह खत्म होते-होते सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। बिजनेस में कोई जोखिमभरा निवेश न करें। सप्ताह के आखिरी दिनों में कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। परीक्षा संबंधी तैयारियों में मार्गदर्शन मिल सकता है।

हेल्थ-इस सप्ताह आपकी सेहत पर मौसमी बीमारियों का असर भी रहेगा। सर्दी-जुखाम, बुखार की समस्या से परेशानी हो सकती है। खाने-पीने पर ध्यान दें। पेट के विकार होने की संभावना भी है।

मकर -इस सप्ताह करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जोश दिखाने के बजाए अपने व्यक्तित्व और क्षमताओं को सामने आने का मौका दें।
इस सप्ताह की शुरुआत छठे चंद्रमा से होगी जो आपको थोड़ा परेशान करेगा, लेकिन आप नई शुरुआत कर सकते हैं। इन दिनों में आपके फेवर की स्थितियां बन सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस में अनिश्चितता रहेगी। वैवाहिक संबंधों के ऑफर मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। कारोबार में स्थिरता रहेगी। इस सप्ताह प्रेम प्रस्ताव भी सफल होंगे। सुसराल पक्ष से कोई गिफ्ट भी मिलने के योग हैं।

लव -लव लाइफ के लिए ये सप्ताह शुभ है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपके साथी का मिजाज आपके अनुसार रहेगा।

करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। करियर के नजरिए से ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी जॉब के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वही करते रहें। इसी में आपका करियर सेट होगा।

हेल्थ-हार्ट पेशेंट के लिए सप्ताह ठीक नहीं कहा जा सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। छोटे बच्चों की सेहत के मामले में सावधान रहें।

कुंभ -जो समस्या चली आ रही है वो इन दिनों में खत्म हो सकती है। आपका आने वाला समय भी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह चंद्रमा गोचर कुंडली केपांचवेंघर से आठवें घर तक जाएगा। आखिरी दिनों में आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। इन दिनों में आपको कोई राज की बात भी पता चल सकती है। इस सप्ताह रिसर्च फील्ड वाले लोग सफल हो सकते हैं।आप परिस्थितियों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कुछ योजनाएं पूरी हो सकती हैं। पिछले नुकसान की भरपाई इन दिनों में हो जाएगी। आपकी जरूरतें पूरी करने के लिए सहयोगी तैयार रहेंगे। कामकाज बढ़ेगा। ज्यादा उत्साह से आपके कामकाज बिगड़ सकते हैं।

लव-दाम्पत्य जीवन के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहेंगे। हालांकि, प्रेमियों के लिए भी यह समय ठीक रहेगा। पुरानी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन थोड़ी देर बाद या 1-2 दिनों में सब ठीक भी हो जाएगा।

करियर-आज आपसोच-समझकर निवेश करें। पैसा निवेश करने के लिए समय ठीक है। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक चल रहा है। करियर को लेकर सावधान रहें। समय आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

हेल्थ-अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है। समय-समय पर चेकअप जरूर करवाएं। घुटनों के दर्द से भी परेशानी हो सकती है।

मीन -इस सप्ताह की शुरुआत चौथे चंद्रमा से होगी। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जानकारी लें, बिना सोचे समझें कहीं पर भी पैसा न फंसाए। इस सप्ताह कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। सहयोग और समझौते का मन बनाकर चलें तो सफल हो जाएंगे। नया काम शुरू हो सकता है। दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इसकी ज्यादा परवाह न करें। संतान से सुख मिलेगा। धन लाभ भी होगा। आपकी कई समस्याएं इन दिनों में सुलझ जाएंगी। विवादों में विजय मिलेगी, लेकिन इन दिनों में जो योजनाएं बनाएंगे वो ज्यादातर योजनाएं पूरी होंगी और उनमें आपको सफलता मिलेगी।

लव -सप्ताह की शुरुआत में लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन बीच में कुछ गलतफहमी के कारण आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है।

करियर- बिना सोचे-समझे कोई निवेश करेंगे तो नुकसान हो सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सावधानी रखनी होगी। कोई आपको भटकाने की कोशिश भी कर सकता है। ।

हेल्थ -सेहत के मामलों में यह समय पिछले सप्ताह की अपेक्षा थोड़ा खराब भी हो सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत भी अचानक खराब हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal Saptahik Horoscope March 1st Week 2020 Aries Mesh Vrishab Mithun Leo Virgo Libra Scorpio


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/rashifal-saptahik-horoscope-march-1st-week-2020-aries-mesh-vrishab-mithun-leo-virgo-libra-scorpio-126880772.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment