ads

अप्रैल में 9 में से 6 ग्रह नहीं बदलेंगे राशि, 13 अप्रैल को होगा सूर्य का राशि परिवर्तन

जीवन मंत्र डेस्क. ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं, ये सभी नौ ग्रह 12 राशियों विचरण करते रहते हैं। ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर सीधा असर होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अप्रैल 2020 में ग्रहों की कैसी स्थिति रहेगी और ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...
सूर्य- ग्रहों का राजा सूर्य माह की शुरुआत में मीन राशि में है। 13 अप्रैल को ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ खरमास भी समाप्त हो जाएगा।
चंद्र- मिथुन राशि के चंद्र के साथ अप्रैल की शुरुआत होगी। 2 अप्रैल की सुबह ये ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 4 तारीख की दोपहर सिंह राशि में जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा।
मंगल- इस माह मंगल मकर राशि में रहेगा।
बुध- अभी ये ग्रह कुंभ राशि में है। 7 अप्रैल को ये ग्रह मीन राशि में जाएगा। 24 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेगा।
गुरु- देवताओं के गुरु बृहस्पति मकर राशि में ही रहेगा।
शुक्र- पूरे माह ये ग्रह वृष राशि में रहेगा।
शनि- शनि अप्रैल माह में मकर राशि में रहेगा।
राहु-केतु- ये दोनों ग्रह भी राशि नहीं बदलेंगे। राहु मिथुन में और केतु राशि में रहेगा।

ग्रहों के अशुभ असर को कम करने के लिए क्या करें

सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। चंद्र, शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। मंगल के लिए लाल मसूर का दान करें। बुध के लिए गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। शनि और राहु-केतु के लिए हर शनिवार तेल का दान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
planets transit in april 2020, sun transit in aries, surya ka rashi parivartan, shani in capricorn


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/planets-transit-in-april-2020-sun-transit-in-aries-surya-ka-rashi-parivartan-shani-in-capricorn-127082468.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment