ads

जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 31 मई तक का समय, सफलता मिलेगी या नहीं

2020 का पांचवां महीना मई शुरू हो गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस माह कई लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनके अटके कामों में गति आ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये माह यानी 31 मई तक का समय कैसा रह सकता है...

जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

इस माह व्यवसाय से जुड़ी यात्रा हो सकती है, इस यात्रा से धन लाभ मिल सकता है। अटके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। कार्यों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में लाभ मिल सकता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

कार्यों में बदलाव हो सकता है। योजनाएं इस माह कामयाब हो सकती हैं। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए लाभ के सौदे हो सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

वरिष्ठ लोगों की बातों से मनोबल बढ़ेगा। प्रवचनों से मानसिक तनाव दूर होगा। वाद-विवाद की स्थिति में समय पक्ष का रहेगा। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों के लिए परिवर्तन के योग हैं।

जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

मानसिक तनाव की वजह से कार्यों में रुकावटें बढ़ सकती हैं। मन उदास रहेगा। क्रोध बढ़ सकता है। नौकरी में राहत मिलने के योग नहीं है। धैर्य बनाए रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। साथियों से विवाद हो सकता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

वाद-विवाद की स्थितियां बढ़ सकती हैं। कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। इस समय मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का बना हुआ है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय का साथ मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। साथियों के सहयोग से पुरानी समस्याएं हल कर पाएंगे। इस समय जोखिम लेने से बचें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

समय का सदुपयोग कर पाएंगे। कलाकारों के लिए ये माह लाभदायक रहने वाला है। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। लेखन कार्य करने वालों को सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

रिश्तेदारों या मित्रों की ओर से चिंता बढ़ाने वाला कोई समाचार मिल सकता है। बोलते समय शब्दों के चयन में सावधानी रखें। ये समय लापरवाही से बचने का है। विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन लेकर ही आगे बढ़ें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

पुरानी योजनाएं इस माह में सफल हो सकती हैं। अटके कामों में गति आने से मन प्रसन्न रहेगा। बाधाएं दूर होंगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करनी पड़ सकती है। समय श्रेष्ठ रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ank Jyotish Rashifal Numerology May 2020: monthly Ank Jyotish Rashifal Numerology, May Monthly Rashifal Ank Jyotish Predictions 2020 By Date Of Birth, Masik Ank Jyotish May 2020


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/ank-jyotish-rashifal-numerology-may-monthly-2020-by-date-of-birth-127260664.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment