ads

शुक्रवार को करियर संबंधी यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन सावधान रहें

शुक्रवार, 3 अप्रैल का मूलांक 3, भाग्यांक 2, दिन अंक 6, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 2 की अंक 3 के साथ मित्र युति बन रही है और अंक 4 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 2 के साथ मित्र युति, अंक 3 के साथ विरोधी युति बनी है, अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बन रही है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 3 अप्रैल का दिन...

अंक 1- मीडिया की महिला एंकर्स के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। करियर संबंधी यात्रा की योजना बन सकती है। सांस संबंधी समस्या को लेकर सावधानी बरतें।

क्या करें- शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 2- महिला साहित्यकारों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रह सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- चींटियों को चीनी डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 3- एमबीए के विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी अनुकूलता रह सकती है। कोई परिचय घनिष्ठ स्वरूप ले सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- देवी मां को फूलों की माला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4- मीडिया में संपादकों, प्रोड्यूसरों और कंटेंट लेखकों को अधिक अनुकूलता संभव है। छोटे भाई या बेटे के साथ किया जा रहा काम लाभ दे सकता है। सिरदर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- हमुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 5- पुरातत्त्व शोधकर्त्ताओं के लिए अवसर उपलब्ध हो सकता है। दूर की यात्रा कर व्याख्यान के लिए जाने की योजना बन सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है।

क्या करें- अपने इष्टदेव के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- नया निवेश करने के लिए उपयुक्त समय है। किसी पुराने परिचित का संपर्क-संदेश आ सकता है। भोजन संबंधी सावधानी बरतें।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- किसी की संकटकालीन मदद कर सकते हैं। अधिकारियों की निकटता का लाभ मिल सकता है। रक्त संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- विदेश से लाभ के योग हैं। पिछली यात्रा का फल अब मिल सकता है। कार्य-परिवर्तन का अवसर मिलता है तो स्वीकार कर सकते हैं।

क्या करें- गणेश भगवान को सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- राजनीतिक करियर बनाना चाहते हैं तो उसकी योजना बनाने के लिए उपयुक्त समय है। न्यायाधीश बनने के लिए परीक्षा की तैयारी शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/3-april-shukrawar-ank-rashifal-daily-rashifal-aaj-ka-ank-rashifal-friday-ank-rashifal-numerology-127094494.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment