ads

सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर के दरवाजे पर अंदर की ओर बांधे लाल रिबन में बंधे सिक्के

जिस तरह भारत में वास्तु प्रचलित है, ठीक उसी तरह चीन में फेंगशुई का चलन है। फेंगशुई पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी पर आधारित है। अगर घर में पॉजिटिव एनर्जी होती है तो मन प्रसन्न रहता है और विचारों में सकारात्मकता बनी रहती है। नेगेटिव एनर्जी की वजह से मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में मन नहीं लग पाता है। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में फेंगशुई के लकी सिक्के रख सकते हैं।

बाजार में फेंगशुई के लाल रिबन में बंधे 3 और 5 सिक्के आसानी से मिल जाते हैं। ये पीतल से बने होते हैं और लाल रिबन में गूथे होते हैं। ये सिक्के प्राकृतिक तत्वों को संतुलित करते हैं, जिससे इन सिक्कों के आसपास सकारात्मकता बढ़ती है।

फेंगशुई में लाल रिबन में बंधे सिक्के को बहुत शुभ माना जाता है। ये सिक्के घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म करते हैं और पॉजीटिविटी बढ़ाते हैं। घर के मेन गेट पर अंदर की तरफ लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना चाहिए। इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।

व्यापारियों को अपनी दुकान या ऑफिस में उत्तर दिशा वाले दरवाजे पर लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना चाहिए।

मानसिक तनाव दूर करने और अच्छी नींद के लिए बेडरूम की खिड़की पर लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के लटका सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
feng shui coins in home, benefits of fengshui coins, facts about fengshui coins in home, vastu tips, fengshui tips


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/feng-shui-coins-in-home-benefits-of-fengshui-coins-facts-about-fengshui-coins-in-home-vastu-tips-fengshui-tips-127352445.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment