शुक्रवार, 29 मई 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन सफलता और सुकून देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को अपने काम पर फोकस करना होगा। कुछ लोगों के लिए दिन अपनी पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देने का है। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा। मेष राशि वालों के लिए काम को टालना या आलस हो सकता है नुकसानदायक, वृष राशि वालों के लिए आध्यात्मिक उन्नति का हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए धीमी रह सकती है दिन की शुरुआत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष - Six of Pentacles
आज आपको अपने काम को टालना या आलस नहीं दिखाना चाहिए, वरना आपको आगे चल कर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम आज संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका के प्रति सजग रहें।
- वृषभ - Nine of Cups
आज आपके जीवन में अगर कोई परेशानी है, तो उसे किसी को साथ शेयर करें, तभी आपको इसका हल मिल सकता है। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। आज कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी अध्यात्मिक उन्नति भी होगी।
- मिथुन - Temperance
घर के फैसलों में किसी बाहरवाले की सलाह को बहुत महत्व न दें नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, आज ऊर्जा की कमी हो सकती है। आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें की वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों की राय को इतना महत्त्व न दें की अपनी पहचान ही खो जाए।
- कर्क - The Chariot
आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लोगों के साथ कुछ मसलों को गंभीरता से बातचीत करने सुलझाने होंगे। तनाव से बचने की कोशिश करें।
- सिंह - Four of Cups
आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम की हर ओर से तारीफ मिल सकती है। किसी नई जवाबदारी के चलते आपको अधिक गंभीरता से काम करना होगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम और सफलता के साथ तारीफ मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। इसके लिए तैयार रहें।
- कन्या - Queen of Pentacles
आज आपको अपने कामों का कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको कुछ नए प्रोजेक्ट या ऑफर भी मिल सकते है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रह सकता है। संभावना है आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिल जाए। आपको अपने लोगों से लगातार संपर्क में रहना होगा। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत को ठीक करने के लिए कोई नई शुरुआत आज की जा सकती है।
- तुला - Two of Sword
आज का दिन आपके लिए काफी संघर्षभरा रह सकता है। सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। आज सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे।
- वृश्चिक - Nine of Cups
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अपने विवेक से काम करने और फैसले लेने के लिए है। आपको अपनी समझ के दायरे बढ़ाने होंगे। किसी करीबी जानकार से सावधान रहें नहीं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। आज मेडिटेशन आदि क्रियाओं में अपना थोड़ा समय बिताएं, आपके लिए यह अच्छा रहेगा। आज कुछ लोगों के लिए समय धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का भी हो सकता है।
- धनु - Four of Wands
आज आपके लिए समय अपनी बातें और विचार उन लोगों से शेयर करने का है, जो आपके जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करने का है। इससे कई तरह की गलतफहमियां और मनमुटाव दूर होने के संकेत हैं। अपने भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
- मकर - Queen of Coins
आज का दिन आपके लिए कुछ बड़े लाभ के अवसर देने वाला है। आपको दिन में कुछ कठिन फैसले भी लेने पड़ सकते हैं, जो आपको भविष्य में फैसला दे सकते हैं। आपको पूरे धीरज के साथ परिस्थितियों का विश्लेषण करना होगा। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें और संभव हो तो परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें।
- कुंभ - Justice
आज आपको कुछ मामलों में आज पूरे साहस के साथ फैसले लेने होंगे। जोखिम लेने की आपकी क्षमता आपको कुछ फायदा दिला सकती है। आज आपके लिए दूर स्थानों की यात्रा का योग भी बन सकता है। इसे टालना बेहतर रहेगा। संभव है किसी बिजनेस डील या ट्रेनिंग के लिए आपको यात्रा करना पड़े। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। ये आपके रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको चिंताओं से दूर रहने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।
- मीन - The Hanged Man
आज आप खुद को काफी बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपके आसपास के माहौल से आपको घुटन भी हो सकती है। कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है। अपने हित और अहित को भली-भांति पहचान कर ही कोई निर्णय लें। इससे आप परिवर्तनशील परिस्थितियों में भी अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। इसे आप थोड़ी सावधानी से लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/rashifal-today-aaj-ka-tarot-rashifal-29-may-2020-daily-horoscope-in-hindi-sheelaa-m-bajaj-dainik-rashifal-127349029.html
0 comments:
Post a Comment