ads

मंगलवार का मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है, मिल सकता है समय का साथ

मंगलवार, 2 जून का मूलांक 2, भाग्यांक 3, दिन अंक 9, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 2 के साथ अंक 3 की मित्र युति बन रही है। अंक 5 की प्रबल मित्र युति, अंक 6 की मित्र युति और अंक 9 की विरोधी युति बनी हुई है। अंक 3 के साथ अंक 5, 6 की प्रबल विरोधी युति और अंक 9 की प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 9 के साथ अंक 5 और अंक 6 की परस्पर विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 2 जून का दिन...

अंक 1- न्यूज पोर्टल्स और न्यूज चैनलों के लिए समय अच्छा रह सकता है। आउट डोर खेलों के कोच विशेष गतिविधि कर सकते हैं। सुकून रह सकता है।

क्या करें- शिव पंचाक्षर का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 2- महिला हेयर ड्रेसरों और ड्रेस डिजायनरों के लिए अच्छा अवसर उपलब्ध हो सकता है। केटरर्स सेवा वालों को राहत के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास प्रभावित न होने दें।

क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- गायकों को नवीन मंच मिल सकता है। लेखकों को सम्मान मिल सकता है। नए लोगों से जुड़ाव हो सकता है।

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- ढाबे और रेस्टोरेंट वालों के लिए समय की कृपा रह सकती है। कंफेक्शनरी और बेकरी आयटम्स कारोबारियों के लिए लाभकारी स्थिति मिल सकती है। पैरों की नसों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- चींटियों को भोजन दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- कृषि उपकरणों के खुदरा व्यापारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है। कृषि का समुचित भाव मिल सकता है। गैस की समस्या दुखी कर सकती है।

क्या करें- इष्टदेव को आटे के हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- ब्याज पर धन देने वालों के लिए संभलकर काम करने का दिन है। मिठाई विक्रेताओं के लिए कार्य-विस्तार का समय है। सुस्ती की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 7- पशुपालकों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने का समय है। धर्मकांटा संचालकों को संभलकर काम करना होगा। पैरों में खिंचाव या दर्द रह सकता है।

क्या करें- श्री हनुमत-स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- थोक सब्जी विक्रेताओं को सहूलियत हो सकती है। विदेश शिफ्ट होने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में आगे बढ़ें। सिर में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 9- महिला राजनेताओं के लिए उठापटक लाभदायक सिद्ध हो सकती है। भारी इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। थकावट अधिक रह सकती है।

क्या करें- शनिदेव को लोहे के बर्तन में तिल का तेल भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday, 2 june ank rashifal, mangalwar ank rashifal, daily rashifal, numerology, aaj ka rashifal


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/tuesday-2-june-ank-rashifal-mangalwar-ank-rashifal-daily-rashifal-numerology-aaj-ka-rashifal-127362931.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment