बुधवार, 3 जून 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, उनके कई अटके काम पूरे होने के योग हैं। कुछ लोगों के लिए करियर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए साझेदारी बिजनेस का ऑफर मिलने के संकेत, वृष राशि वालों के लिए सितारों का साथ मिलने का हो सकता है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए करियर से जुड़े परिवर्तन का है योग। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष - Two of Swords
आज का दिन मिल-जुलकर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।
- वृष - The World
आज आपको सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।
- मिथुन - The Hermit
आज आप अपने व्यवसाय और करियर के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।
- कर्क - The Emperor
आज आपको अपनी टीम या साथियों से काम में काफी मदद मिल सकती है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।
- सिंह - Temperance
आज आप परिस्थितिवश कुछ नाराज या गुस्सैल रह सकते हैं। आपका व्यवहार कुछ लोगों को आहत कर सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।
- कन्या - Four of Pentacles
आज का दिन आपके लिए धातुओं में निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। शेयर या प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के लिए सही समय है। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
- तुला - Knight of Wands
आज का दिन आपके लिए अपनी कुछ इच्छाएं पूरी करने का है। आप वो काम आज शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।
- वृश्चिक - The Fool
आज का दिन आपके लिए थोड़ा गलत फैसलों वाला हो सकता है। कुछ जरूरी मामलों में जल्दबाजी आपके लिए घातक हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों को आज लेने से बचें। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती है या मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
- धनु - The Star
आज का दिन अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करने का है। आपका काम काफी सराहा जा सकता है। कुछ लोगों को अपने क्रिएटिव आइडिया के लिए कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप भविष्य में कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
- मकर - Strength
आज का दिन आपके लिए कुछ खास लोगों से मदद मिलने का हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।
- कुंभ - Four of Swords
आज आपको अपनी मेहनत से ही मनचाहे परिणाम प्राप्त करने होंगे। आज परिस्थितियां आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें, ये कार्ड्स की सलाह है।
- मीन - Ten of Cups
आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के कुछ बेहतरीन मौके लेकर आ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो समय अनुकूल है।। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर का है, कार्ड्स की सलाह है कि आप इस दिन को जाया ना करें। मौके का पूरा लाभ लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/rasihfal-in-hindi-daily-horoscope-3-june-2020-rashifal-today-aaj-ka-tarot-rashifal-sheelaa-m-bajaj-127366580.html
0 comments:
Post a Comment