मंगलवार, 2 जून 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक दिन 12 में से 9 राशियों के लिए काफी अनुकूल और अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को विदेश या दूर स्थानों से कुछ खुशखबर मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए समय रिश्तों के बारे में विचार करने का रह सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए दूर स्थानों से कुछ अच्छी सूचना मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए रिश्तों के बारे में सोचने का है समय, मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष - The Magician
आज आपको दूर के स्थानों से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके काम की तारीफ होगी और आपको दूर स्थानों की या विदेश की यात्रा का मौका भी मिल सकता है। कार्ड्स का संकेत है कि आपको अपने काम और अपनी योग्यता का पूरा फल मिल सकता है। आपको कुछ नया प्रोजेक्ट भी मिलने के संकेत हैं। साथी के साथ समय गुजारने के लिए दिन अच्छा है। अपनी सेहत पर भी ध्यान देने का समय है।
- वृषभ - Nine of Swords
आज आपके लिए दिन थोड़ा खुद के लिए समय निकालने और अपने रिश्तों के बारे में सोचने का है। आपके लिए परिस्थितियां सामान्य रह सकती हैं। किसी मामले में आपको कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। आपको कुछ स्थानों पर अपने विचारों के लिए सम्मान मिल सकता है। शाम का समय जीवन साथी या प्रेमी के साथ गुजरेगा।
- मिथुन - Three of Cups
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मुलाकात का हो सकता है। ये आपके लिए काफी सहायक होंगे। आपको भी अपना व्यवहार सकारात्मक और सहयोगात्मक रखना होगा। किसी मामले में आपको अगर निर्णय लेना है, तो परिस्थितियों के पूरे विश्लेषण के बाद ही कोई कदम उठाएं। आपके लिए समय हर ओर से अनुकूल है। केवल आपको उन चीजों से बचना है, जिनसे आपको एलर्जी है।
- कर्क - The Emperor
आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। आपको अपनी योग्यता दिखाने का भरपूर मौका मिल सकता है। कुछ मामलों में आप विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से आगे रह सकते हैं। आपको अपने से आयु या पद में बड़े लोगों की कृपा मिल सकती है। ये समय आपके लिए अपने भविष्य की योजनाओं को अंजाम देने के लिए सबसे अच्छा समय है।
- सिंह - The Hanged Man
आपको आज अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस हो सकता है। आप खुद को कुछ फंसा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। ये परिस्थितियां दिन की शुरुआत में रह सकती हैं। शेष दिन आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ लोगों के लिए आपके पास कुछ अच्छे सुझाव हो सकते हैं। आपको कुछ मामलों में काफी सराहना और पुरस्कार भी मिल सकता है।
- कन्या - The Star
आज का दिन सामाजिक, पारिवारिक और निजी मामलों में मेल-मुलाकात का है। कुछ लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए कुछ सुनहरे अवसर पैदा कर सकती है। आपको महत्वपूर्ण लोगों के लिए समय निकालना पड़ेगा। ये आपके रिश्तों के लिए आवश्यक है। किसी मामले में आपको सकारात्मक जवाब मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय या प्ले-ग्राउंड पर आपको विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।
- तुला - The Devil
आज का दिन आपके लिए बड़ी सफलता का हो सकता है। आपको कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना पड़ सकता है। आपके लिए आज कुछ रोमांचक हो सकता है, किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है या यात्रा की योजना बन सकती है। आपको शोर-शराबे और ज्यादा ठंडी चीजों से दूर रहने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
- वृश्चिक - Nine of Pentacles
आपके लिए आज का दिन कई तरह की उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपके भीतर छिपी हुई प्रतिभा को पहचान मिल सकती है। लोग आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आपके साथ वक्त गुजारना और आपके साथ काम करना पसंद करेंगे। किसी भी तरह के विवाद की संभावना नहीं है। आपको स्पष्ट तरीके से लोगों का सहयोग और साथ मिलेगा। भारी काम करते समय थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।
- धनु - Justice
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। आपके परिश्रम और योगदान को सराहा जा सकता है। किसी काम को लेकर आपको तारीफ मिल सकती है। कुछ मामलों में आपको दूसरों की बात सुनना होगी। अपने विचारों का प्रकट करने से पहले हर चीज पर विचार करें। आपको कुछ मित्रों की सहायता के लिए भी आगे आना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है।
- मकर - Knight of Swords
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। आपको कुछ ऐसे काम भी करने पड़ सकते हैं, जो आप मन से करना नहीं चाहते। अपने ऊपर दबाव और तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी मामले को लेकर कुछ लोगों से आपका विवाद हो सकता है, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और वक्त को शांति से गुजर जाने दें। चीजों के समाधान धीरे-धीरे आपको अपने आप मिल जाएंगे।
- कुंभ - The World
आज का दिन आपके लिए कई तरह की चीजें सीखने और समझने का है। आपको कुछ लोगों का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। लोग आपको पसंद करेंगे, आपकी कार्यशैली को सराहेंगे। कार्य स्थल पर आपको सम्मान और पुरस्कार मिलने के योग हैं, आपके आइडियाज को लोग मानेंगे और उनको फॉलो भी करेंगे।
- मीन - The Hierophant
आज का दिन आपके लिए कुछ परफेक्शन वाला हो सकता है। आपको अपने करियर या एजुकेशन में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है, लेकिन सावधानी इस बात की रखें कि आप बिना रिसर्च और एनालिसिस के कोई भी काम शुरू ना करें। आपको लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। निजी जीवन में कोई नई सकारात्मक घटना हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/rashifal-today-aaj-ka-tarot-rashifal-2-june-2020-daily-horoscope-in-hindi-sheelaa-m-bajaj-dainik-rashifal-127363009.html
0 comments:
Post a Comment