ads

16 जुलाई को सूर्य बदलेगा राशि और बुध होगा वक्री से मार्गी, इस महीने 9 में से 7 ग्रह नहीं बदलेंगे राशि

जुलाई माह में नौ में से सात ग्रह राशि नहीं बदलेंगे। ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होता है। इस महीने सूर्य और चंद्र का ही परिवर्तन होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जुलाई नौ ग्रहों की कैसी स्थिति रहने वाली है और ग्रह दोष दूर करने के लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं...

सूर्य- ग्रहों का राजा सूर्य अभी मिथुन राशि में है। ये ग्रह 17 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

चंद्र- चंद्र 1 जुलाई की शाम के बाद वृश्चिक राशि में आ गया है। 3 जुलाई की रात ये ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलता है।

मंगल- ग्रहों का सेनापति मंगल पूरे माह मीन राशि में रहेगा।

बुध- अभी ये ग्रह मिथुन राशि में वक्री है। 12 जुलाई को बुध वक्री से मार्गी हो जाएगा।

गुरु- देवगुरु बृहस्पति धनु राशि में वक्री है।

शुक्र- शुक्र ग्रह पूरे माह वृष राशि में रहेगा।

शनि और राहु-केतु- शनि मकर राशि में वक्री रहेगा। राहु मिथुन में और केतु धनु राशि में रहेगा।

ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए पूजन कर्म

चंद्र, मंगल, गुरु और शुक्र ग्रह के दोष दूर करने के लिए रोज शिवजी की पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से सूर्य के दोष दूर होते हैं। चंद्र और शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। मंगल ग्रह के लिए शिवलिंग पर लाल फूल अर्पित करें। बुध के लिए गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। शनिवार को तेल का दान करने से शनि के दोष शांत होते हैं। राहु-केतु के लिए गरीब व्यक्ति को धन और अनाज का दान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
planets position in july 2020, planet transit in july 2020, surya ka rashi parivartan, sun transit july 2020


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/planets-position-in-july-2020-planet-transit-in-july-2020-surya-ka-rashi-parivartan-sun-transit-july-2020-127466418.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment