ads

2020 का सातवां माह जुलाई शुरू, इस महीने मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और आय में बढ़ोतरी हो सकती है, स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान

2020 का सातवां माह जुलाई शुरू हो गया है। अंक ज्योतिष के मुताबिक इस माह में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारियों बढ़ेंगी। धन संबंधी कामों में अतिरक्त सावधानी रखनी होगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जन्म तारीख के आधार पर जानिए जुलाई माह का अंक फल...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है

इन लोगों को मित्रों और रिश्तेदारों की मदद से लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। पुरानी योजनाएं इस माह में सफल होने के और आय बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

कार्य स्थल पर और परिवार में बात करते समय में शांति से काम लें, क्रोध की वजह से हानि हो सकती है। बुरे लोगों की संगत से बचना होगा, वरना अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आशा के अनुरूप सफलता मिलने के योग हैं। धन संबंधी कामों में धैर्य से काम लेना होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

उत्साह बढ़ा रहेगा। जोखिम उठाने से बचना होगा। धन संबंधी कामों में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आ सकता है। नौकरी में रूचि अनुसार करने को मिल सकता है।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

व्यापारियों के लिए ये माह शुभ रहने वाला है। कड़ी मेहनत फलीभूत हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। कोई बड़ा सौदा बन सकता है। नौकरी में समय पक्ष का रहेगा।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

चिंता बढ़ाने वाला कोई समाचार मिल सकता है। उदासी बनी रहेगी। किसी काम में नहीं लगेगा। धैर्य से काम लेना होगा। सोच-समझकर आगे बढ़ें, हानि होने के योग हैं।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

विरोधियों को पराजित करने में सफलता मिल सकती है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवन सुखमय बन सकता है। विवादों को बढ़ावा न दें।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

स्थाई संपत्ति के मामले में सतर्क रहें, अन्यथा हानि हो सकती है। ये समय शांति से रहने का है। कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

समस्याएं दूर होने लगेंगी। लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए समय सुखद रह सकता है। स्वास्थ्य के मामले में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। प्रसन्नता बन रहेगी।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
July ank rashifal, july 2020 rashifal in hindi, numerology, july horoscope, July ka rashifal, ank jyotish


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/july-ank-rashifal-july-2020-rashifal-in-hindi-numerology-july-horoscope-july-ka-rashifal-ank-jyotish-127466307.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment