ads

शुक्रवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 6 है, करीबी लोगों का साथ मिलेगा, नई योजनाएं बन सकती हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें

शुक्रवार, 31 जुलाई का मूलांक 4, भाग्यांक 6, दिन अंक 6, मासांक 7 और चलित अंक 1, 4 है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति और अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है, अंक 7 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 31 जुलाई का दिन...

कैसे जानें अपना अंक- अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के अंकों का महत्व है। जिन लोगों की जन्म तारीख एक अंक की है, वही तारीख इन लोगों का अंक होता है। जिन लोगों की जन्म तारीख अंकों की है, वे दोनों अंकों को जोड़ कर अपना अंक जान सकते हैं। जैसे किसी की जन्म तारीख 31 है तो उसका अंक 3+1 = 4 होगा।

अंक 1- बड़ा ऑपरेशन करवाना है तो करवा सकते हैं। अपने लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नई-नई योजनाएं बन सकती हैं।

क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- टोल टैक्स ठेकेदारों को नया ठेका प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है। लंबी यात्रा न करें।

क्या करें- श्रीहनुमत स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- निकट परिजन के लिए खास मेहनत करनी पड़ सकती है। गृह जिले से बाहर हैं तो वहां से अपने स्थान की यात्रा हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

क्या करें- गाय के बछड़े को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- खानपान सामग्री कारोबारियों को लाभ हो सकता है। घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार में उत्सव का अवसर आ सकता है।

क्या करें- शनिदेव की मूर्ति का तेल माथे पर लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 5- सहायक वर्ग के कार्मिकों को सवाधानी रखनी होगी। उठापटक का कोई फैसला आगे पर टाल दें। मन पर नियंत्रण रखें।

क्या करें- जल में दूर्वा डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- अच्छा कार्य प्रस्ताव मिल सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति के कारण लाभ हो सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 7- पेट्रो केमिकल्स के थोक के व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार दुखी कर सकता है। व्यर्थ की आशंकाओं से बचें।

क्या करें- शिव परिवार को दूध की मिठाई का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- अधिकारी नाराज रह सकते हैं। मेहनत के मुकाबले सफलता कम रहने से निराशा घेर रह सकती है। जांघ में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा इमरती का भोग लगाएं और सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 9- उठापटक के फेर में न पड़ें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। धन संबंधी अनुकूलता रह सकती है। खानपान के मामले में तनिक भी लापरवाही न बरतें।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं और दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Friday ka rashifal, shukrawar ka rashifal, 31 july ka rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/friday-ka-rashifal-shukrawar-ka-rashifal-31-july-ka-rashifal-numerology-ank-jyotish-daily-rashifal-127566959.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment