ads

जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त तक का समय, किन लोगों को मिलेगी सफलता और किसे रहना हो सतर्क

इस सप्ताह कई क्षेत्रों में बारिश की अधिकता रहेगी। बारिश की वजह से बीमारियां बढ़ने की संभावनाएं हैं। दैनिक जीवन में और खान-पान में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस सप्ताह नौकरी करने वाले को कम समय में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है। जन्म तारीख के आधार पर जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 17 से 23 अगस्त तक का समय कैसा रह सकता है...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

बुद्धिमानी से परेशानियों को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए ये समय शुभ रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों कम समय में ज्यादा परिणाम देना पड़ सकता है, लेकिन लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

वाहन चलाते समय में सावधानी रखें। वाद-विवाद से बचना होगा। बुरी संगत से दूर रहें। व्यापारियों के लिए समय सोच-समझकर आगे बढ़ने का रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

धन संपत्ति से संबंधित कामों में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मौसमी बीमारियों से बचाव करना होगा। संतान की मदद से कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

पुराने समय से चली आ रही बाधाएं खत्म होंगी। इस सप्ताह कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। पुराने समय में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पुरानी योजनाएं इस सप्ताह में बड़ा लाभ देने की स्थिति में रहेंगी। बुद्धिमानी से कोई बड़ा काम पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को कोई बड़ा सौदा मिल सकता है।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

किसी को उधार दिया हुआ पैसा इस सप्ताह भी वापस मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। सोच-समझकर खर्च करें। धन संबंधी कामों में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

अनावश्यक खर्चों की वजह से पैसों की कमी आ सकती है। इसीलिए सोच-समझकर आगे बढें। धैर्य बनाए रखेंगे, बेहतर रहेगा। पैतृक स्थाई संपत्तियों के मामले में सतर्क रहें। परिवार में विवाद हो सकता है।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। इस समय जोखिम न उठाएं। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

इन लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी, लेकिन आशा के अनुरूप फल नहीं मिल पाएगा। घर-परिवार और समाज में छबि बिगड़ सकती है। इसीलिए वाद-विवाद से बचें। बड़े लोगों से परामर्श करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
weekly horoscope for 17 to 23 August, know the horoscope according to your date of birth, saptahik rashifal for august 2020, weekly rashifal


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/weekly-horoscope-for-17-to-23-august-know-the-horoscope-according-to-your-date-of-birth-saptahik-rashifal-for-august-2020-weekly-rashifal-127620521.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment