शुक्रवार देवी लक्ष्मी का दिन है। इस दिन खासतौर से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को प्रणाम कर के दिन की शुरुआत करना शुभ होता है। ज्योतिष में शुक्र को स्त्री कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ शुक्र के मंत्र का जाप करना भी फायदेमंद है। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार आज कोई भी जरूरी काम शुरू करने से पहले मां लक्ष्मी को प्रणाम करना चाहिए। खासतौर से लेन-देन, निवेश और अन्य आर्थिक मामलों से पहले देवी लक्ष्मी या शुक्र का मंत्र बोलना चाहिए क्योंकि शुक्र ग्रह का प्रभाव सुख, समृद्धि और धन पर होता है।

आज का राशिफल
आज चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र के साथ अपनी उच्च राशि में है। जिससे मानस और हर्षण नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका सीधा फायदा मिथुन, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। इन राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं और कुछ मामलों में किस्मत का साथ भी मिल सकता है। वृष, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। इनके अलावा मेष और धनु राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। (पढ़ें, आज का पूरा राशिफल)

आज का टैरो कार्ड राशिफल
टैरोकार्ड के मुताबिक आज 12 में से 8 राशियों के लिए दिन फायदे वाला रहेगा। बिजनेस और करियर में लाभ और तरक्की के मौके मिल सकते हैं। वहीं, 4 राशियों को रिश्तों और सेहत के लिहाज से थोड़ा संभलकर रहना होगा। मेष राशि वालों के लिए मनोरंजन और आराम से भरा दिन हो सकता है, वृष राशि वालों को महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक प्रगति वाला दिन हो सकता है। (पढ़ें, आज का पूरा टैरो कार्ड राशिफल)

आज का दिन
आज दशमी तिथि दोपहर करीब 2 बजे तक रहेगी। पूर्णा तिथि होने से दिन शुभ है। इसके साथ ही चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहेगा। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र और शुक्रवार के कारण आज मानस नाम का शुभ योग दिनभर रहेगा। इसके साथ ही हर्षण नाम का एक और शुभ योग दिनभर रहेगा। इस कारण कोई भी खास काम आज किया जा सकता है।

आज के मुहूर्त
आज तिथि और नक्षत्रों की स्थिति को देखा जाए तो दिन में जरूरी और शुभ काम करने के लिए 3 शुभ मुहूर्त रहेंगे। अभिजित और विजय मुहूर्त दिन में रहेंगे। हालांकि अमृतकाल भी शुभ मुहूर्त होता है लेकिन रात में होने से इस दौरान काम नहीं किए जा सकेंगे। इसके अलावा शाम को गोधुलि मुहूर्त में भी शुभ काम किए जा सकते हैं।
आज का विचार

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/todays-shubh-muhurat-friday-tithi-nakshatra-and-panchang-14-august-shubh-mantra-and-motivational-quotes-127613527.html
0 comments:
Post a Comment