ads

8 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नए लोगों से मुलाकात के संकेत, 4 राशियों के लिए कुछ परेशानी भरा दिन

सोमवार, 24 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ लोगों को अपने बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन नए लोगों से मुलाकात करने का है। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला है दिन, वृष राशि वालों के लिए मित्रों से मेलजोल और खुद के लिए समय निकालने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए पहले से अधिक मेहनत करने का है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष - The Moon

आज का दिन मिश्रित फलदाई रहेगा। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।
करियर - कार्यक्षेत्र में आज फोकस की कमी नहीं है लेकिन स्वास्थ्य के कारण डेडलाइन पूरी करने में कठिनाई हो सकती है।
लव - रिश्तों में अपनी भावुकता के कारण आपको दूसरों को समझने में बहुत सहायता मिलेगी। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें।
हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेडिटेशन और आध्यात्मिक साधना के साथ साथ कोई शारीरिक व्यायाम जैसे योग भी अवश्य करें।

  • वृष - Eight of Wands

मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। कम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की ज़रुरत है।
करियर - अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें।
लव - आज परिवार के साथ कहीं घूमने की योगना बना सकते हैं। किन्तु ध्यान रखें की यह आपके काम पर कोई असर न डाले।
हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। तनाव और चिंता के कारण सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है।

  • मिथुन - Three of Coins

आज का दिन आपके लिए अपनी योजनाओं पर दोगुनी शक्ति लगाकर काम करने का है। अगर आप थोड़ी भी टालमटोल करेंगे तो, अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। जो भी अपने जीवन में चाहते हैं उसके लिए यूनिवर्स या ईश्वर को धन्यवाद दें और चमत्कार देखें। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।
करियर - कार्यक्षेत्र में आज का दिन लाभदायक रहेगा। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।
लव - रिश्तों के लिए समय सामान्य है। विवाहितों के जीवन में तनाव रह सकता है।
हेल्थ - सेहत के लिहाज से भी दिन सामान्य रहेगा। पुरानी बीमारियों में सावधानी रखनी होगी।

  • कर्क - The Hierophant

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। जीवन में उन्नति करना चाहते हैं और लक्ष्य भी बनाएं हुए हैं, परन्तु प्रयास की कमी है जिस कारण आपको कई बार निराश होना पड़ा है। यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए आज से ही अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें।
करियर - आज काम अधिक रहेगा। हो सकता है ज्यादा जिम्मेदारियों के कारण आप तनाव में रह सकते है।
लव - आज का दिन आपके लिए जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखने का है।
हेल्थ - तनाव के कारण आपको नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

  • सिंह - The Chariot

मन में दुविधाएं बनी रहेंगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी और की बातों को इतना महत्त्व न दें की आप अपने मन की शान्ति भंग करलें। यदि कोई परेशानी है तो उसे किसी से शेयर करें, अपने मन में ही रखेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा बल्कि परेशानी और बढ़ती जाएगी। नंगे पैर घास पर चलें, इससे स्वास्थ लाभ तो होगा ही साथ में मन में शान्ति और स्थिरता का भाव भी आएगा। ब्लड स्टोन नामक क्रिस्टल से लाभ होगा।
करियर - कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने के लिए दूसरों की सलाह अवश्य लें किन्तु वोही करें जो आपको उचित लगता हो।
लव - प्रियजनों की बातों को सुनें किन्तु अपना विचार भी व्यक्त करें। किसी की बात से इतना प्रभावित न हो जाएँ की अपने मन की स्थिरता खो बैठें।
हेल्थ - स्वास्थ्य के लिए अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। नंगे पैर घास पर चलने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

  • कन्या - Nine of Swords

आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
करियर - अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
लव - आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे भविष्य में अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है।
हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है। अपनी दिनचर्या को अच्छा बनाए रखें। इससे लाभ होगा।

  • तुला - Page of Swords

आपके पास अपार संभावनाएं हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपकी ही होगी। आज कई ऐसे अवसर आपके सामने आ सकते हैं जिनका आप बेहतर तरीके से दोहन कर पाएंगे। किसी भी मामले में आपको आज परिस्थितियों से अपनी पकड़ को ढीली नहीं होने देना चाहिए।
करियर -अपने काम के तरीकों में बदलाव करने का समय है। आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
लव - रिश्ते में दुविधा महसूस हो सकती है। अपने किसी निकटतस्थ मित्र से सलाह लें।
हेल्थ - अपनी आदतों पर आज आपको नियंत्रण रखना पड़ सकता है। कुछ पुरानी लत के कारण हेल्थ बिगड़ सकती है।

  • वृश्चिक - Seven of Pentacles

आज के दिन आप में से कुछ लोग खुद को साबित करने की कोशिश में थकावट महसूस करेंगे। आपके आसपास के लोग जलन महसूस करेंगे। पूर्व में की गई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ भी परिवर्तन होने की स्थिति में योजनाओं की बारीरियों पर पूरी तरह नजर रखें। आपको कुछ सफलता मिल सकती है।
करियर- नई योजनाओं को किसी कारण से स्थगित करना पड़ सकता है। सहयोगियों से धोखा मिल सकता है।
लव - किसी रिश्ते में एक विवाद या मतभेद हो सकता है।
हेल्थ - स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तनाव लेना बंद करें।

  • धनु - The World

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।
करियर - काम में किसी कठिनाई के चलते किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा। किसी की बातों को दिल पर न लें।
लव - प्रियजन से यदि किसी बात के कारण खफ़ा हैं तो उसे शेयर करें, अपने मन में रखने से किसी भी बात या झगडे का हल नहीं होगा।
हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने मन की बातें व्यक्त करने से सेहत में भी लाभ होगा। किसी अच्छे काउंसलर से मिलें।

  • मकर - The Hermit

आज पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा। आप अपने धर्म को निभाएं, अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाएं रखें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी।
करियर - आज किसी रचनात्मक कार्य से लाभ होगा। यदि इसे अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए गंभीरता से सोचें और इस दिशा में कदम उठाएं।
लव - अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है।
हेल्थ - किसी पुराने रोग से जल्द ही निजात मिलेगा। ऊर्जा की कमी नहीं है, उसे उचित दिशा में लगाएं।

  • कुंभ - Queen of Swords

अपने आप की तुलना औरों से न करें। यह या तो आपमें अहं की वृद्धि करेगा या आत्मविश्वास की कमी क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने आपमें अद्वितीय होता है। अपनी तुलना औरों से करेंगे तो आज आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
करियर - कार्यक्षेत्र में अपनी तुलना किसी और से न करें। अपनी योग्यता पर ध्यान दें, अपने कौशल को निखारते रहें।
लव - परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपना संयम बनाएं रखें। प्रियजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ - सेहत सम्बन्धी किसी की सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें की क्या वह सलाह आपके लिए भी उतनी ही फायदेमंद रहेगी।

  • मीन - Justice

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।
करियर - कार्यक्षेत्र में आज मेहनत करनी पड़ेगी तभी फल मिलेगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव - प्रियजनों के साथ आज थोड़ा समय अवश्य बिताने का प्रयास करें। काम तो इतना महत्त्व न दें की उनके लिए समय न मिले।
हेल्थ - अच्छी दिनचर्या खान पान और व्यायाम आदि पर भी पूरा ध्यान दें। मन की शान्ति के लिए मेडिटेशन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
monday rashifal today aaj ka tarot rashifal 24 August 2020 daily horoscope in hindi sheelaa m bajaj dainik rashifal


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/monday-rashifal-today-aaj-ka-tarot-rashifal-24-august-2020-daily-horoscope-in-hindi-sheelaa-m-bajaj-dainik-rashifal-127643819.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment