ads

कुछ बड़े और फायदेमंद मौके, करियर में परिवर्तन और पॉजिटिव एटिट्यूड रखने का दिन

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार, 2 नवंबर 2019 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 10 राशियों के लिए दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। वहीं, 2 राशियों के लिए थोड़ा संघर्ष हो सकता है। कुछ लोगों को धन लाभ कमाने के बड़े मौके मिल सकते हैं, कुछ लोगों को करियर या बिजनेस में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मेष राशि वालों के लिए समय रहेगा पूरी तरह फेवर में, वृष राशि वालों के लिए जॉब या बिजनेस में परिवर्तन का योग, मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा बेचैनी भरा हो सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष

आज का दिन आपके लिए बड़े लाभ के मौके लेकर आ सकता है। किसी मामले में आगे बढ़ने से पहले आपको थोड़े समय हर नजरिए से विचार करना चाहिए। आपके आसपास के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, कार्यस्थल का माहौल भी आपके अनुकूल रहेगा। कोई नई बिजनेस डील हो सकती है, जो लंबे समय तक आपको लाभ देगी।

  • वृषभ

आज आपका मन चीजों को बदलने का होगा। कुछ परिवर्तन की उम्मीद भी कर सकते हैं। आपको इस समय अपनी उन्नति के बारे में विचार करना चाहिए। आपके जीवन साथी का व्यवहार आपको उत्साहित करेगा। हेल्थ को लेकर कुछ इश्यू हो सकते हैं, जिन्हें आपको समय रहते सुलझा लेना चाहिए।

  • मिथुन

आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है, कुछ काम अटक सकते हैं, जो आपको थोड़ा बेचैन कर सकती है। इस समय आपको अपने मूड को पॉजिटिव रखना होा। किसी करीबी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। आपको कुछ मामलों में अपने ईगो को अलग रखना पड़ सकता है।

  • कर्क

आज का दिन थोड़ा कन्फ्यूजन से भरा रह सकता है। कुछ मामलों में हो सकता है कि आप फैसला लेने में किसी तरह की समस्या का सामना करें। ऐसी स्थिति में आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छा महसूस कर सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।

  • सिंह

आज आपको कुछ नए प्रस्ताव मिलने के योग हैं। अगर किसी नए जॉब की तलाश में हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। लेकिन, किसी भी प्रस्ताव पर जवाब देने से पहले ठीक तरह से विचार करने के लिए पर्याप्त समय लें। इससे आपको भविष्य की समस्याओं से निजात मिल सकती है। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा समय गुजार सकते हैं।

  • कन्या

आज का दिन आपको रिश्तों के लिए बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। कुछ चीजों को आप पिछले कुछ दिनों से मिस कर रहे थे जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही थी। आपको आज अपने दोस्तों, सहयोगियों और प्रियजनों से अपने रिश्तों को बेहतर करने पर विचार करना होगा। संभव है कि आज कोई यात्रा हो या यात्रा की योजना बनें।

  • तुला

आज का दिन थोड़ा निराशा और उत्साह का मिलाजुला समय हो सकता है। आपको कुछ कामों में हताशा मिल सकती है लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ जाएंगी। हो सकता है, कुछ चीजों में आप थोड़े परेशान रहें लेकिन अंत में उसी से कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है, जो आपको प्रसन्न कर देगी।

  • वृश्चिक

आज आपकी काफी पूछ-परख हो सकती है। दोस्तों से लेकर दफ्तर तक में आपसे सलाह लेने वालों की संख्या ज्यादा होगी। आपको अच्छा सलाहकार माना जाएगा। आज अपनी बात बिना किसी लाग-लपेट के सीधे-सीधे रखें। ये आपको काफी अच्छा रिवार्ड दिला सकती है। अपने साथी या मित्रों से बातचीत के समय अपने तथ्यों को पूरी स्पष्टता के साथ रखें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

  • धनु

आज का दिन आपको मनचाहे लाभ दिलाने वाला है। अगर आप थोड़ी समझदारी और गंभीरता के साथ निर्णय लेंगे तो हो सकता है जिस तरह का लाभ आप कमाना चाह रहे थे, वो आपको आज मिल जाए। कुछ नया बिजनेस शुरू करने का विचार बन सकता है। आप लोगों के बीच आज आकर्षण का केंद्र हो सकते हैं। कुछ लोग आपको लेकर अपनी मन की बात शेयर कर सकते हैं।

  • मकर

आज आप कुछ एक्स्ट्रा काम करने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा, जिसे आप बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं। आज आपको अनचाहे मुद्दों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। ये आपको तनाव दे सकते हैं। किसी करीबी मित्र से आपकी कुछ खास चर्चा हो सकती है, जो आपको खुशी देगी।

  • कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियों या नई जिम्मेदारियों वाला हो सकता है। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे, साथ ही नए काम करने के लिए बात करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। अपने मन की बात परिजनों और मित्रों को बता सकते हैं, समय आपके पक्ष का रहेगा।

  • मीन

आज आपको कुछ मामलों में बचकर रहना पड़ सकता है। किसी ना किसी मामले में आपको नुकसान होने के योग बन रहे हैं। धन के मामलों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ सकती है। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिए कुछ फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी चीजें खाने से बचें।

DBApp




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka tarot rashifal sheelaa m bajaj 2nd november ka rashifal daily horoscope in hindi


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/aaj-ka-tarot-rashifal-sheelaa-m-bajaj-2nd-november-ka-rashifal-daily-horoscope-in-hindi-01677167.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment