जीवन मंत्र डेस्क। सोमवार, 2 दिसंबर का मूलांक 2 और भाग्यांक 8 है। दिन अंक 2, 7 है मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंकों के खास योग रहने वाले हैं। अंक 2 और अंक 7 में परस्पर विरोधी युति है। अंक 3, 8 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 3 की अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति है और अंक 8 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति बन रही है।
साझेदारी में किए जा रहे काम में नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की बातों पर विशेष ध्यान दें। मन को उदास रहने से बचाएं।
क्या करें- शिवलिंग पर शहद का लेप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6,
महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
गठबंधन की सरकार को झटका लग सकता है। अपने साथ काम करने वालों लोगों से उलझने से बचें। सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी समस्या रह सकती है।
क्या करें- अपनी कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4,
महत्वपूर्ण रंग- नीला
दूर की यात्रा हो सकती है। निकट के लोगों के सहयोग से उल्लेखनीय कार्य बन सकता है। थकावट की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को पीले फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5,
महत्वपूर्ण रंग- हरा
महिला अधिकारियों के लिए समय परेशानी बढ़ाने वाला रह सकता है। विभागीय कार्य संबंधी उलाहने या शिकायत का सामना करना पड़ सकता है। सिर दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9,
महत्वपूर्ण रंग- लाल
विदेश में जॉब करने जाने के इच्छुक स्त्री अंक वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। रेडीमेड गारमेंट के निर्यातकों के लिए लाभ वाला मामला रह सकता है। गैस की सामस्या रह सकती है।
क्या करें- गाय को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7,
महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति से बचें। समाजिक आयोजन में शामिल होना है तो लोगों की बातों की प्रतिक्रिया सहज भाव से व्यक्त करें। मानसिक उलझनें रह सकता हैं।
क्या करें- सूर्य भगवान को मिठाई का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1,
महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
जो हाथ में है, उसे संभालने में ही जुटे रहें। उठापटक के चक्कर में पड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की ओर खास ध्यान दें।
क्या करें- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2,
महत्वपूर्ण रंग- सफेद
मित्र वर्ग और निकट परिजनों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। मनोवांछित काम बन सकता है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3,
महत्वपूर्ण रंग- पीला
महिला न्यायिक अधिकारियों के लिए समय पक्ष का सिद्ध हो सकता है। खनन कारोबारियों के लिए समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हड्डी संबंधी दर्द में राहत मिल सकती है।
क्या करें- शनि भगवान को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8,
महत्वपूर्ण रंग- काला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/2-december-rashifal-monday-rashifal-somwar-ka-rashifal-numerology-ank-jyotish-ank-rashifal-daily-rashifal-126183709.html
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment