ads

दिसंबर 2019 में सूर्य 16 और मंगल 25 को बदलेगा राशि, 4 ग्रहों का नहीं होगा राशि परिवर्तन

जीवन मंत्र डेस्क। 2019 का अंतिम माह दिसंबर शुरू हो गया है। इस माह में चंद्र के अलावा सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। शेष चार ग्रह गुरु, शनि और राहु-केतु राशि नहीं बदलेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। जानिए हिन्दी पंचांग के अनुसार नवंबर में कब कौन सा ग्रह राशि बदल रहा है...

  • सूर्य - माह की शुरुआत में ये ग्रह वृश्चिक राशि में है और 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा।
  • चंद्र - 1 दिसंबर को चंद्र मकर राशि में है और 2 तारीख को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद हर ढाई दिन में ये राशि बदलेगा।
  • मंगल - ये ग्रह तुला राशि में है और 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
  • बुध - तुला राशि में है। 5 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 25 दिसंबर को धनु राशि में जाएगा।
  • गुरु - इस माह गुरु धनु राशि में ही रहेगा।
  • शुक्र - ये ग्रह अभी धनु राशि में है। 15 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेगा।
  • शनि - ये ग्रह राशि नहीं बदलेगा और पूरे माह धनु राशि में रहेगा।
  • राहु-केतु - ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं। पूरे माह राहु मिथुन में और केतु धनु में रहेगा।

ग्रहों के लिए कौन से शुभ काम करें

चंद्र के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए। सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद अर्घ्य अर्पित करें। मंगल के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल और मसूर चढ़ाएं। बुध के अशुभ असर से बचने के लिए गणेशजी की पूजा करें। गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाना चाहिए। शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। शनि, राहु-केतु के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
planetary positions in December 2019, surya ka rashi parivartan, mangal ka rashi parivartan


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/planetary-positions-in-december-2019-surya-ka-rashi-parivartan-mangal-ka-rashi-parivartan-126183683.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment