ads

2020 में अपनी ही राशि में रहेगा शनि, 19 वर्षों में एक बार बनता है ऐसा योग

जीवन मंत्र डेस्क.ज्योतिषीय नजरिये से साल 2020 हर राशि के साथ देश-दुनिया के लिए भी बहुत खास रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं प्रफुल्ल भट्ट के अनुसारइस साल ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहेगा।सबसे महत्वपूर्ण है साल के पहले महीने में शनि का राशि परिवर्तन।वो इसलिए क्योंकि 24 जनवरी को शनि अपने ही घर यानी मकर राशि में लौटेंगे। यह 19 साल में सिर्फ एक बार होता है। अन्य ग्रह बहुत कम समय में राशि बदलते हैं जबकि शनि ढाई साल में सिर्फ एक बार। ज्योतिषियों का दावा है कि सभी 12 राशियाें पर अगले ढाई साल तक शनि का जबरदस्त प्रभाव दिखेगा।

  • शनि जैसे ही मकर राशि में प्रवेश करेंगे, प्रत्येक राशियों पर इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। 2020 के मध्य में ही शनि व्रक्री भी होंगे। यह स्थिति 11 मई को बनेगी। 2020 में ही बृहस्पति भी अपनी राशि बदलेंगे। 2020 में इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का समाज पर और व्यक्ति विशेष पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा राहु भी 23 सितंबर को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसका भी व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

साल 2020 में शनि की स्थिति

ज्योतिषाचार्य पं प्रवीण द्विवेदी के अनुसारसाल की शुरुआत में ही यानी 1 जनवरी को शनि अस्त हो जाएगा। जो लगभग 32 दिन यानी 1 फरवरी तक अस्त रहेगा। इसके बाद शनि का शुभ फल मिलना शुरू होगा। वहीं 11 मई से 29 तक शनि मकर राशि में वक्री हो जाएगा। यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इन 142 दिनों तक कई राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव भी रहेगा। इस तरह पूरे साल शनि का शुभ-अशुभ असर 12 राशियों पर रहेगा।

देश दुनिया के लिए कैसा रहेगा शनि का राशि परिर्वतन

पं प्रवीण द्विवेदी के अनुसार भारत के लिए शनि का राशि बदलना महत्वपूर्ण है क्योंकि साढ़ेसाती और शनि की महादशा में देश को आजादी मिली थी। तब शनि अपने ही नक्षत्र में था। इसलिए साल 2020 भारत के लिए महत्वपूर्ण बदलाव वाला समय साबित होगा। इस साल भी देश के महत्वपूर्ण मामलों में बड़े फैसले होंगे। इस साल देश की राजनीति और भौगोलिक स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं। देश की सीमाओं और पड़ोसी देशों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी इस साल हो सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंप्रफुल्ल भट्ट के अनुसारराशियों पर ये असर और उपाय

मेष: नया काम करने की सोच रहे हैं तो अप्रैल तक इंतजार करें। खर्च पर नियंत्रण करें।

उपाय : हनुमान जी 21 लौंग की माला शनिवार को चढ़ाएं।

वृष: पिता से मतभेद हो सकता है। धैर्य से काम लें। काम टालने की आदत से बचें।

उपाय : लक्ष्मीजी को शुक्रवार को गुड की चिकि चढ़ाएं।

मिथुन: ये वर्ष विदेश यात्रा के लिए ठीक रहेगा। जमीन-जायदाद के विवाद सुलझेंगे।

उपाय: गणेशजी को बुधवार को काली तिल के लड्डू चढ़ाएं।

कर्क: कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। लापरवाही बिलकुल भी न बरतें।

उपाय: शनिवार को दूध में तिल मिलाकर शिवजी को चढ़ाएं।

सिंह: शनि आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाने में पूरी मदद करेगा। संघर्ष बढ़ जाएगा।

उपाय : शनिवार को काली मंदिर में माता को अनार चढ़ाएं|

कन्या: इस साल कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अटका हुआ काम पूरा होगा।

उपाय: शिवालय में 8 बेलपत्र शनिवार को चढ़ाएं।

तुला: भूमि पर निवेश करना है तो वर्ष के मध्य में करें। छोटी यात्राओं का योग भी है।

उपाय: अमावस्या को काले रंग का छाता दान करें।

वृश्चिक: आपके ऊपर चल रही साढ़े साती अब समाप्त हो जाएगी। आर्थिक स्थिति ठीक।

उपाय: शनिवार को दुर्गा कवच का पाठ करें।

धनु: काम पर ध्यान दें तभी शनि सफलता दिलाएगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा।

उपाय: गुरूवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर: निर्णय शक्ति में गहराई आएगी और आपको अपनी नई मंजिल मिलेगी।

उपाय: काजल की डिब्बी का पूजन कर अपने पास रखें।

कुंभ: संघर्ष बढ़ जाएगा। ऐसे लोग करीब आएंगे, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं था।

उपाय: शनिदेव के मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं।

मीन: आलस को खुद पर हावी न होने दें, नहीं तो महत्वपूर्ण अवसरों से वंचित रह जाएंगे।

उपाय: पीपल के वृक्ष पर काली तिल चढ़ाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Astrology / Saturn will remain in its own zodiac in 2020, it becomes such a yoga once in 19 years


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/astrology-shani-rashifal-2020-shani-rashi-parivartan-saturn-in-capricorn-zodiac-126408663.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment