ads

जनवरी 2020 में 9 में से 5 ग्रह बदलेंगे राशि, शनि 23 तारीख को धनु से मकर राशि में करेगा प्रवेश

जीवन मंत्र डेस्क। 2020 का पहला माह जनवरी शुरू हो गया है। इस माह में 9 में से 5 ग्रह राशि बदल रहे हैं। मंगल, गुरु, राहु और केतु के अलावा सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। जानिए हिन्दी पंचांग के अनुसार जनवरी 2020 में कब कौन सा ग्रह राशि बदल रहा है...
  • सूर्य- ग्रहों का राजा सूर्य माह की शुरुआत में धनु राशि में है। 15 जनवरी को ये ग्रह धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस वजह से 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।
  • चंद्र- माह की शुरुआत में ये ग्रह कुंभ राशि में है। 1 जनवरी की रात में चंद्र बदलकर मीन में प्रवेश करेगा। 4 जनवरी की सुबह मेष राशि में जाएगा। इसके बाद चंद्र हर ढाई दिन में राशि बदलेगा।
  • मंगल- इस माह मंगल राशि नहीं बदलेगा। ये ग्रह पूरे माह वृश्चिक राशि में ही रहेगा।
  • बुध- अभी ये ग्रह धनु राशि में स्थित है। 13 जनवरी को बुध मकर राशि में जाएगा। 30 तारीख को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
  • गुरु- गुरु ग्रह इस माह धनु राशि में रहेगा। इसका राशि परिवर्तन नहीं होगा।
  • शुक्र- जनवरी की शुरुआत में शुक्र मकर राशि में है। 8 जनवरी को ये ग्रह कुंभ राशि में जाएगा।
  • शनि- इस माह शनि राशि बदलेगा। ये ज्योतिष के नजिरए खास राशि परिवर्तन है। शनि करीब ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। जनवरी के प्रारंभ में ये ग्रह धनु राशि में है। 23 जनवरी को शनि राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा।
  • राहु-केतु- जनवरी में ये दोनों ग्रह राशि नहीं बदलेंगे। राहु मिथुन राशि में रहेगा और केतु धनु राशि में।

ग्रहों के अशुभ असर को कम करने के लिए कौन-कौन से शुभ काम करना चाहिए

  • चंद्र के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए। सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद अर्घ्य अर्पित करें।
  • मंगल के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल और मसूर चढ़ाएं। बुध के अशुभ असर से बचने के लिए गणेशजी की पूजा करें।
  • गुरु ग्रह के लिए शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाना चाहिए। शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
  • शनि, राहु-केतु के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
planets will change in January 2020, Saturn will enter Sagittarius from Capricorn on 23rd, shani ka rashi parivartan, planetary positions in January 2020


source https://www.bhaskar.com/religion/jeevan-mantra/news/planets-will-change-in-january-2020-saturn-will-enter-sagittarius-from-capricorn-on-23rd-shani-ka-rashi-parivartan-planetary-positions-in-january-2020-126408709.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment