ads

मंगलवार को अपनी योजनाओं पर फिर से विचार करें, खानपान में सावधानी रखें

जीवन मंत्र डेस्क। मंगलवार, 24 दिसंबर का मूलांक मूलांक 6 और भाग्यांक 3 है। दिन अंक 9 और मासांक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 3 की अंक 6 के साथ मित्र युति और अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति बनी है। अंक 8 की अंक 9 के साथ मित्र युति है और अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति रहेगी। अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति है।
  • अंक 1
म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है। अपनी भावी योजना पर पुनर्विचार कर लीजिए। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।
क्या करें- गाय को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- जामुनी
  • अंक 2
पुत्र की पढ़ाई से संबंधित खास बात हो सकती है। लोन लेना है तो मामला आगे बढ़ाएं। खानपान संबंधी सावधानी बरतें।
क्या करें- कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
  • अंक 3
पूर्व में की गई यात्रा का परिणाम पक्ष में आ सकता है। किसी महत्त्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान का गुड़ के पानी से अभिषेक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
  • अंक 4
आऊटसोर्सिंग पर काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। एकाग्र होकर निर्णय लेंगे तो भविष्य में लाभ में रहेंगे। ब्लड शुगर के शिकार हैं तो इस मामले में सजग रहें।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
  • अंक 5
मानसिक अस्थिरता के शिकार होकर अहम मामले में गलत फैसला कर सकते हैं। महत्वपूर्ण काम के मामले में निकट मित्र से परामर्श अवश्य लें। जल्दी हांफने की शिकायत रह सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर आक-धतूरा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
  • अंक 6
बीमा एजेंटों के लिए संभल कर काम करने का दिन है। कस्टम अधिकारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। गरिष्ठ भोजन न करें।
क्या करें- शनि भगवान को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
  • अंक 7
जॉब के मामले में परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक काम से यात्रा कर सकते हैं। मानसिक संतुष्टि रह सकती है।
क्या करें- सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
  • अंक 8
टूरिज्म वालों को लाभ हो सकता है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए समय पक्ष का सिद्ध हो सकता है। सांस संबंधी समस्या दुखी कर सकती है।
क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
  • अंक 9
निकट के लोगों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रह सकता है। भवन-सामग्री के ठेकेदारों के लिए स्थितियां पक्ष की रह सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
क्या करें- अपने इष्टदेव के लिए देसी घी का दीपक जलाएं
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mangalwar rashifal, 24 December numerology, ank jyotish, daily rashifal, tuesday rashifal


source https://www.bhaskar.com/religion/news/mangalwar-rashifal-24-december-numerology-ank-jyotish-daily-rashifal-tuesday-rashifal-126361705.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment