ads

6 राशियों के लिए ठीक नहीं है अप्रैल का आखिरी सप्ताह

27 अप्रैल से 3 मईके बीच चंद्रमा वृषसे सिंहराशि तक जाएगा। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर शनि और राहु की अशुभ छाया रहेगी। जिससे ग्रहण और विषयोग बनेंगे। इन 2 अशुभ योगों के प्रभाव से 6 राशियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। सितारों की अशुभ स्थिति के प्रभाव से इस हफ्ते जॉब और बिजनेस में गलत फैसले हो सकते हैं। विवाद और धन हानि होने की भी संभावना है। वहीं अन्य 6 राशियों के लिए ये सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा।

आने वाले 7 दिनकुछ ऐसे रहेंगेआपकी राशि के लिए

मेष - आपके लिए ये 7 दिन ठीक नहीं कहे जा सकते। इस हफ्ते पैसा रुक सकता है। कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। साझेदारी के बिजनेस के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। कानूनी विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोग पुरानी गलतियां न दोहराएं। अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखने में हिचकिचाहट हो सकती है। राजनैतिक कामों में पैसा और समय खर्च हो सकता है। नौकरी, बिजनेस, करियर और सेहत के मामलों में जोखिम न लें। किसी भी तरह की लापरवाही से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। नए कामकाज की योजनाएं बन सकती हैं। कर्जे से छुटकारा पाने की कोशिश करेंगे। किसी भी तरह के तनाव में बड़ा फैसला न लें। खुद को संभालें। थोड़ी-सी चूक आपको आने वाले दिनों में परेशान कर सकती है।

लव लाइफ- लव लाइफ के लिए समय मिला-जुला रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से सहयोग कुछ कम मिलेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचना होगा।

करियर - मेडिकल और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह ठीक रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में संभलकर रहें।

हेल्थ - पेट और शरीर के निचले हिस्सों में रोग हो सकते हैं। मानसिक रूप से भी आप परेशान हो सकते हैं।

वृष - इन दिनों में कामकाज और इनकम को लेकर तनाव बढ़ सकता है। आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। मन में आते विचारों को नियंत्रण में रखें। नौकरीपेशा लोगों को बड़े और जिम्मेदारी वाले काम मिल सकते हैं। इन दिनों में गुस्से पर कंट्रोल करें। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कामकाज ज्यादा रहेगा। किसी नए बिजनेस को लेकर भी विचार बन सकता है। मकान खरीदने या बेचने का मन बनेगा। आपको छोटा-मोटा कर्जा लेना पड़ सकता है। दोस्तों और भाइयों के सहयोग से सफलता मिलेगी। लेन-देन सोच-समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

लव लाइफ- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। एक दूसरे को समय देंगे।लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा कहा जा सकता है।

करियर- टेक्निकल फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक जरूर हो सकता है। नए काम की ओर रुझान बढ़ेगा। अनजान व्यक्ति से लेन-देन न करें, नुकसान हो सकता है। बिजनेस पर असर पड़ेगा। खर्चा भी बढ़ सकता है।

हेल्थ- आपको या परिवार के किसी सदस्य को कोई पुराना रोग परेशान कर सकता हैं।

मिथुन - आपका बिजनेस बढ़ सकता है। करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। आप करियर संबंधी सही फैसले लेने में भी सफल हो सकते हैं। शुरुआती दिनों में खर्चा बढ़ेगा, लेकिन ध्यान दिया जाए तो पैसों की समस्या खत्म हो सकती है।पुरानी कोशिशों का फायदा इन दिनों में मिल जाएगा। नई तकनीक अपनाएंगे या तकनीकी कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। पुरानी समस्याएं निपटा लेंगे। बिजनेस में नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। उनसे फायदा भी होगा, लेकिन किसी पर आंख बंदकर के भरोसा न करें। गुस्से पर कंट्रोल करें। सप्ताह के आखिरी दिनों में धन लाभ हो सकता है। इन दिनों में जॉब या बिजनेस में कोई नई शुरुआत होने के योग बन रहे हैं।

लव लाइफ - लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार रहेगा। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय ठीक है।

करियर- मेडिकल के विद्यार्थियों को थोड़ी टेंशन हो सकती है। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। नए लोगों से बिजनेस में फायदा हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

हेल्थ - पुराने रोगों से इस सप्ताह छुटकारा मिल सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें तो सबकुछ ठीक रहेगा। कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।

कर्क - ये 7 दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। करियर के लिए की गई कोशिशों पर पूरा ध्यान दें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी और बिजनेस में सही फैसले लेने से फायदा होगा। आपकी इज्जत बढ़ेगी। अपने कामकाज का तरीका बदल सकते हैं। अविवाहित लोगों को वैवाहिक संबंध के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। सप्ताह के आखिरी दिनों में फायदा हो सकता है। विवादों में जीत मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। प्रेम प्रस्ताव भी सफल हो जाएंगे।

लव लाइफ - इस राशि के सिंगल लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

करियर- इन दिनों फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को मेहनत करनी होगी। तभी सफलता मिलेगी। अचानक होने वाले कामकाज से धन लाभ हो सकता है। नए काम की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।

हेल्थ- आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कफ और पित्त संबंधी समस्या भी हो सकती है।

सिंह - रुके हुए जरूरी काम पूरे होने से बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस करते हैं, तो एक्स्ट्रा इनकम के चक्कर में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ें क्योंकि कुछ मामलों को लेकर किसी से आपका विवाद भी हो सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें और गंभीरता भी रखें। कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। विरोधी आपको परेशान करेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धि से समस्या सुलझा लेंगे। नौकरी में बदलाव का मन बन सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में थोड़ी दौड़-धूप हो सकती है।

लव लाइफ - लव लाइफ मजबूत हो सकती है। सिंह राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की स्थिति बन सकती है।

करियर- स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कम मेहनत मे भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जमा पैसे को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। लेन-देन के मामलों में विवाद की आशंका भी है। साझेदारी के बिजनेस में थोड़ा ध्यान भी रखें।

हेल्थ- सेहत के लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। पैरों से संबंधित कोई रोग हो सकता है। बाहर जाएं तो सेहत का पूरा ध्यान रखें।

कन्या - इन दिनों में चंद्रमा किस्मत के घर से चल कर व्यय भाव में आ जाएगा। किस्मत का भी साथ मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। काम में मन लगाने की कोशिश करते रहें। कोई बात कहने के पहले हर बात की पुष्टि कर लें। फायदेमंद निवेश के मौके मिल सकते हैं। कामकाज का पुरस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आसपास के लोग मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मामूली खटपट होने के योग बन रहे हैं। खर्चा और दौड़-भाग रहेगी। जिसका असर आपकी सेहत पर भी होगा।

लव लाइफ - दाम्पत्य जीवन में मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए समय ठीक-ठाक है।

करियर- स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोग सफल हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय सामान्य रहेगा। बिजनेस और नौकरी में धन लाभ हो सकता है। कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

हेल्थ- सेहत को लेकर संभलकर रहें। ज्यादा दौड़-भाग से परेशानी बढ़ेगी। मौसम के अनुसार खान-पान रखें।

तुला - महीने के आखिरी दिन आपके लिए मिले-जुले हो सकते हैं। कामकाज बढ़ाने की योजना बनेगी। ऑफिस में सब ठीक-ठाक रहेगा। मन के कुछ भाव आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। किसी खास मामले में कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। कुछ लोग आज आपको गलत सलाह भी दे सकते हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ें। लोगों की बातों में न आएं। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। पारिवारिक तनाव कम हो सकता है। इस सप्ताह कोई बड़ा काम होने से आप खुश रहेंगे। किस्मत की मदद से फायदा होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं।

लव लाइफ - जीवनसाथी के सहयोग से खुशियां मिलेंगी। प्रेम प्रसंग और अच्छे होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे।

करियर- स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है। समय अनुकूल रहेगा। किसी नए काम के बारे में सोच-विचार होगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कपड़ा व्यापार में निवेश से फायदा मिल सकता है।

हेल्थ- इन दिनों सेहत के मामलों में सुखद और अच्छे नतीजे मिलेंगे। मामूली और मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए ये 7 दिन मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा के प्रभाव से आपका सुख बढ़ेगा और जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती आएगी। अधिकारियों से होने वाली मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लीडरशिप मिलने के योग हैं। इन दिनों में थोड़ी भाग-दौड़ और परेशानियां भी रहेंगी। खर्चा बढ़ सकता है। सहयोगियों से किसी बात पर मामूली विवाद होने के योग बन रहे हैं। बच्चों की सेहत का पूरा ध्यान भी रखें।

लव लाइफ - लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। पार्टनर के व्यवहार से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

करियर- स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। पढ़ाई में साथियों की मदद मिल सकती है। अधिकारियों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन संबंधी विवादित मामलों में बातचीत से अच्छे नतीजे मिलेंगे।

हेल्थ- सेहत के मामले में ये दिन ठीक-ठाक रहेंगे। विकारों से भी छुटकारा मिल सकता है।

धनु - इन दिनों में साझेदारी और रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे। इनसे आपको फायदा भी होगा। कई तरह से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। इनकम बढ़ेगी। फायदा होगा। समाज, परिवार और दोस्तों से आपको तारीफ और कामकाज में मदद मिलेगी। जो काम काफी समय से अटके हुए हैं, उनमें गति आएगी। इसके अलावा दुश्मनों से परेशानी हो सकती है, लेकिन जीत आपकी होगी। फालतू चीजों पर भी खर्चा बढ़ सकता है। नए दोस्त बनेंगे। सप्ताह के बीच में समय सामान्य से थोड़ा अच्छा रहेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में सोचे हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं, लेकिनआपकोसंभलकर रहना होगा।

लव लाइफ - अविवाहित लोगों के लिए समय शुभ है। विवाह प्रस्ताव तो मिलेंगे ही उनके सकारात्मक परिणाम भी मिल जाएंगे।

करियर- कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स इस सप्ताह सफल हो सकते हैं। ग्लैमर से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत के बाद सफलता मिल पाएगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है। आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

हेल्थ - आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सावधान रहें। गुस्सा बिल्कुल न करें।

मकर - चंद्रमा के प्रभाव से आपको रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। इन दिनों सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। फायदे का सौदा होगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए हर तरह से फायदेमंद हो सकता है। इन दिनों में विदेशों और दूर स्थानों से आपके कॉन्टैक्ट्स अपडेट हो जाएंगे। आपकी इमेज भी अच्छी रहेगी। आपकी कोई खास प्लानिंग सक्सेस हो सकती है। इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। दुश्मनों पर भी जीत मिलेगी।

लव लाइफ - विवाह संबंध होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण मामले पर बात हो सकती है। जिससे प्रेम संबंधों में और मजबूती आएगी।

करियर- मेडिकल फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। अन्य स्टूडेंट्स के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में फायदे का बड़ा सौदा हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति पर भी अधिकार मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

हेल्थ- इस सप्ताह आपकी सेहत पिछले कुछ दिनों की तुलना में अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ - इस सप्ताह संभलकर रहें। इन सात दिनों की शुरुआत में सकारात्मक और आश्चर्यजनक घटनाएं हो सकती हैं। अपने टैलेंट के दम पर आप बिजनेस या नौकरी का कोई नया रास्ता भी निकाल सकते हैं। बीच के दिनों में चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आलस्य के कारण आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में धन संबंधित रुकावटें आ सकती हैं। आप कॉन्फिडेंस और दिमाग से काम लेंगे तो बहुत कुछ कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में किसी बड़े काम की प्लानिंग आप कर सकते हैं।

लव लाइफ - लव लाइफ में सब आपके हिसाब से ही होगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए समय ठीक हो सकता है।

करियर- स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण एग्जाम और इंटरव्यू की सूचना इन दिनों में आपको मिल सकती है। इसके लिए खुद को तैयार रखें। धन संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। सोच-समझकर निवेश करें। नए क्षेत्रों में निवेश न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

हेल्थ- आपकी सेहत में कुछ अनचाहे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। मौसमी बीमारियों से परेशानी बढ़ सकती है।

मीन - कुछ खास कामों में किस्मत का साथ मिल सकता है। करियर में आगे के रास्ते खुल सकते हैं। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मेहनत से खुश होगा पिछले नुकसान की भरपाई इस सप्ताह हो सकती है। इन दिनों में आपको सोच-समझकर निवेश करना होगा। सेहत के मामले में समय ठीक-ठाक है। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सबका सम्मान करें। सप्ताह के आखिरी दिनों तक नई नौकरी की कोई बात या मौके आपके सामने आ सकते हैं।

लव लाइफ - जीवनसाथी से नाराजगी हो सकती है। प्रेम संबंधों में निराशा रहेगी। अपने जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षाएं न रखें। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है।

करियर- कॉमर्स में करियर बनाने वालों को सफलता मिल सकती है। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। प्रमोशन की संभावना है।

हेल्थ- नींद की कमी रहेगी, जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। पुरानी बीमारियों से आप परेशान रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rashifal Saptahik Horoscope April 5th Week 2020 Aries Mesh Vrishab Mithun Leo Virgo Libra Scorpio


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/rashifal-saptahik-horoscope-april-5th-week-2020-aries-mesh-vrishab-mithun-leo-virgo-libra-scorpio-127247376.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment