ads

29 जून का मूलांक 2 और भाग्यांक 3 है, घर में सुखद वातावरण रह सकता है, कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है

सोमवार, 29 जून का मूलांक 2, भाग्यांक 3, दिन अंक 2, 7, मासांक 6 और चलित अंक 2, 7 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार को अंक 2, 7 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 3 की अंक 2, 7, 6 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 29 जून का दिन...

अंक 1- घर का माहौल प्रसन्नताभरा रह सकता है। निकट मित्र का सहयोग करना पड़ सकता है। कोई खास सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है।

क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- होटल वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। एक्सपोर्ट करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। विदेश से या विदेशी कंपनी से लाभ हो सकता है।

क्या करें- श्रीराम-वंदना का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- करियर वाली महिलाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। अपना टारगेट पूरा करने-करवाने के लिए जूझना पड़ सकता है। स्त्री पितृ दोष वाले पुरुषों को सावधानी से दिन बिताना है।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 4- इस अंक वाले लोगों को भावनात्मक झटका अलग सकता है। निजी जीवन में कोई भी गलत कदम न उठाएं। पुत्र से संबंधित जरूरी काम पूरा हो सकता है।

क्या करें- दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- निकट के लोगों से विश्वासघात का खतरा है, इसलिए इस मामले में पर्याप्त सावधानी बरतनी होगी। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।

क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 6- परिवार को तनाव से बचाएं। डिप्रेशन से बचें। संगीत सुनते समय वॉल्यूम सामान्य से कुछ ऊंचा रखें।

क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- चिकित्सा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। तुलनात्मक दूर की यात्रा हो सकती है। यात्रा लाभकारी रह सकती है।

क्या करें- बटुक भैरव के नाम का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 8- महिला के नाम से किए जा रहे व्यापार में अधिक अनुकूलता रह सकती है। कोई छिपी इच्छा बाहर आ सकती है या उसे पूरा करने का अवसर मिल सकता है।

क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- साझेदारी का काम संभालें, झटका मिल सकता है। किसी के भी साथ उलझने से बचें। जरूरत से ज्यादा हावी रहने से बचें।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
29 june, monday ank rashifal, aaj ka rashifal, somwar ka rashifal, 29 june ka rashifal, numerology, ank jyotish


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/29-june-monday-ank-rashifal-aaj-ka-rashifal-somwar-ka-rashifal-29-june-ka-rashifal-numerology-ank-jyotish-127456016.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment