ads

29 जून से 5 जुलाई तक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है, धैर्य बनाए रखें

इस सप्ताह जून माह खत्म हो जाएगा और बुधवार से जुलाई शुरू होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार इस सप्ताह मौसमी बीमारियां बढ़ सकती हैं, ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आर्थिक और स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही से बचें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई तक का समय कैसा रह सकता है...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है

इस सप्ताह नौकरी से संबंधित यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलने से बड़ी सफलता मिल सकती है। सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

इस सप्ताह बुरी संगत से बचना होगा, वरना मान-सम्मान घट सकता है। व्यय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सतर्क रहें।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

व्यापारियों के समय लाभदायक रह सकता है। नए सौदे हो सकते हैं। पुरानी बाधाएं दूर हो सकती हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अटका धन मिल सकता है।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

ये सप्ताह आपके लिए पक्ष का रह सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। बुरे समय में रखे गए धैर्य का लाभ अब मिल सकता है। यात्रा पर जाने के योग हैं।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

इस सप्ताह क्रोध से नुकसान हो सकता है, इसीलिए भावनाओं पर काबू रखें। समय धैर्य बनाए रखने का है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन बाधाएं भी आएंगी।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

पिछले समय से चली आ रही समस्याएं अब खत्म होने लगेंगी। घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन आपके काम आ सकता है। विवादों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी मेहनत की अधिकता रहेगी।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

अपने काम पर फोकस करना होगा। मेहनत करते रहें, रुके नहीं। समय सामान्य रहने से मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। निवेश करते समय विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

ये सप्ताह हेल्थ के मामले विपरीत रह सकता है। छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। इसीलिए सावधान रहें। नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा परिश्रम करना होगा।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

रिश्तेदारों से या मित्रों से चिंता बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है। सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। समय कुछ दिन बाद पक्ष का हो सकता है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
weekly horoscope 29 june to 5 july 2020, July 2020 rashifal, ank jyotish, weekly horoscope, saptahik rashifal


source https://www.bhaskar.com/jeevan-mantra/jyotish/news/weekly-horoscope-29-june-to-5-july-2020-july-2020-rashifal-ank-jyotish-weekly-horoscope-saptahik-rashifal-127455961.html
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment